रिज्यूमे Archives - Youngisthan.in

कैसे एक बेहतर सीवी / रिज्यूमे दिला सकता है आसानी से नौकरी
जॉब के लिए अप्लाई करते वक्त कहा जाता है कि आपका सीवी ही आपका पहला इम्प्रेशन होता है।

ऐसे में एक बेहतर सीवी बनाना और सीवी पर मेहनत करना जरुरी है, यहाँ हम आपको सीवी से जुड़ी कुछ जरुरी बाते बताने जा रहे है।

“सिर्फ 6 सेकंड में डिसाइड होता है कि आपके सीवी पर विचार किया जाना है या कचरे के डब्बे में फेंकना है”

क्या आपको पता है कि आमतौर पर आपका सीवी कितना प्रभावी है इसका अंदाजा इंटरव्यू लेने वाला अधिकारी महज छह सेकंड में लगा सकता है। हाल ही में द लैडर्स वेबसाइट द्वारा करवाए गए सर्वेक्षण में यह दावा किया गया है। यानी आपका बायोडाटा कितना प्रभावी है इसकी परख नौकरी देने वाली कंपनियां महज कुछ सेकंड में कर लेती हैं।

ऐसे में आपका बायोडाटा या सीवी पहली नजर में ही प्रभावित कर जाए, इसके लिए इसमें इन पांच चीजों का होना जरूरी है।

1.पहले कहीं काम किया है आपने-

नौकरी देने वाली कंपनियां अक्सर सबसे पहले इस बात पर गौर करती हैं कि आपने किन पिछली कंपनियों में काम किया है, और कॅरियर के लिहाज से आपका क्या वर्क एक्सपीरियंस है। ऐसे में सबसे पहले और हाईलाइट करके अपनी पुरानी कंपनियों का ब्यौरा देने में कोताही न करें।

2.एकैडमिक उपलब्ध‌ि करें हाइलाइट-

सीएटल यूनिवर्सिटी के द एल्बर्स स्कूल ऑफ बिजनेस एंड इकोनॉमिक्स के शोध की मानें तो आपने जिस कॉलेज में पढ़ाई की है वह राष्ट्रीय या अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्या रैंक रखता है या फिर आपकी उसमें क्या उपब्धियां रही हैं, इसकी जानकारी इंटरव्यू के दौरान आपका प्रभाव स्थापित करने में मददगार हो सकती है।

3.आपकी रुचि-

आप भले ही बायोडाटा में अपनी रुचियों को सबसे नीचे लिखते हों लेकिन इनका प्रभाव बायोडाटा देखने वाले पर यकीनन पड़ता है। कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी के शोध की मानें तो अक्सर इंटरव्यू के दौरान आपकी रुचियों को आपकी फ्लेक्सीबिलिटी से जोड़कर देखा जाता है। इससे यह अंदाजा लगाना आसान होता है कि आप कितने अलग-अलग कार्यों की मल्टीटास्किंग में सक्षम हो सकते हैं।

4.सीधी बात-

बायोडाटा में आप अपने से जुड़ी हर जानकारी लिखते वक्त ध्यान रखें कि वह इतनी साफ और सीधी हो कि आप जो बताना चाहते हैं उसे लेकर पढ़ने वाले के मन में कोई संशय न हो सके।

5.भाषाई गलती से बचें-

बायोडाटा में आप क्या लिखते हैं और किस तरह लिखते हैं, यह जितना जरूरी है उतना ही जरूरी है कि आप भाषा से संबंधित कोई गलती न करें। यह आपकी योग्यता पर सवाल उठा सकता है। इतना ही नहीं, भाषाई गलती आपके काम के परफेक्शन के लिए एक नकारात्मक संदेश हो सकती है। ऐसे में बायोडाटा बनाने के बाद उसे दो से तीन बार जरूर पढ़ें, जिससे अशुद्धियां दूर हो सकें।

किसी भी सीवी में ये कुछ खास बातें होना बेहद जरूरी है, क्योंकि एक परफेक्ट सीवी आपको आसानी से नौकरी दिलवाने में मदद करता है। अगर इन जरूरी बातों का ध्यान नही रखा जाता है तो आप जानते है कि आपके रेज्युमे की एक ही जगह है और वो है कचरे का डब्बा।

The post कैसे एक बेहतर सीवी / रिज्यूमे दिला सकता है आसानी से नौकरी appeared first on Youngisthan.in.

यह रिज्यूमे / CV आपको नौकरी जरूर दिला सकती है !
जब भी आप किसी नौकरी के लिए आवेदन देते हैं तो आपका रिज्यूमे / CV  नौकरी पाने का पहला और सबसे महत्वपूर्ण साधन होता है.

रिज्यूमे / CV के माध्यम से एच आर आपसे बिना मिले आपकी योग्यता और अनुभव का अनुमान लगते हैं और आपसे मिलने से पहले आपकी काबिलियत परखने की कोशिश करते हैं.

रिज्यूमे / CV में आपकी व्यक्तिगत, शिक्षा और  काबिलियत का विवरण होता है. इसलिए किसी नौकरी के लिए आपका रिज्यूमे / CV का सही प्रस्तुतिकरण अनिवार्य होता है.

आप अपना रिज्यूमे / CV बनाते वक़्त इन बातो का ध्यान जरुर रखें…..

1.  रिज्यूमे / CV को सिर्फ सामान्य पत्र या औपचारिकता पत्र के समान न लिखें और ना बनाए.

2.  सबसे पहले अपना पूरा नाम, पता, मेल आईडी और संपर्क नंबर लिखे, जिससे एच आर कर्मी को आपका व्यक्तिगत विवरण पता चले.

3.  आप अपने कैरियार ऑब्जेक्टिव में साफ़ साफ़ लिखें कि आप नौकरी में कौनसा पद चाहते है और क्यों चाहते है. इसके साथ आप  किस कार्य में दक्ष है यह २ या 3 लाइन में ही बताएं

4.  आपकी काबिलियत, आपकी शिक्षा, और आपका अनुभव का स्पष्ट और सटीक विवरण दे जिससे आपका पहला प्रभाव एच आर कर्मी  पर अच्छा पड़े. आपकी रिज्यूमे / CV ऐसी होनी चाहिए कि  एच आर कर्मी 1 मिनट में आपकी काबिलियत और अनुभव का पता लगा सके.

5.  रिज्यूमे / CV को साफ़ और अच्छा रखें, ज्यादा सजावट ना करे, साफ़ सीधी भाषा का प्रयोग करें,  केवल मुख्य बातों को ही लिखें,   और जबरदस्ती ज्यादा लम्बा न लिखें.

6.  आपकी अन्य काबिलियत और शौक का विवरण भी अतिरिक्त जानकारी में जरुर लिखें.

7.  अंतिम में दिनाँक और अपना हस्ताक्षर का स्थान भी रखें.

अपनी सारी जानकारी सही और साफ़ लिखें ताकि एच आर कर्मी को आपको बुलाकर अपना और आपका समय व्यर्थ न करना पड़े और बिना मिले ही आपका रिज्यूमे / CV देखकर आपको नौकरी देना का 70 प्रतिशत मन बना लें.

एच आर कर्मी का आपसे साक्षात्कार करना सिर्फ औपचारिकता मात्र रहे.

इन बातो को ध्यान में रखकर अगर आप अपना रिज्यूमे / CV तैयार करेंगे तो आपका असानी से एच आर कर्मी का बुलावा आने लगेगा.

The post यह रिज्यूमे / CV आपको नौकरी जरूर दिला सकती है ! appeared first on Youngisthan.in.

6 चीज़ें जो आपके बायोडाटा में होनी बहुत ही ज़्यादा ज़रूरी हैं अगर अच्छी नौकरी चाहिए तो!
आप पढ़े लिखे हैं, काम करने का तजुर्बा भी है लेकिन फिर भी कोई नयी और बेहतर नौकरी लेने जाते हैं तो नहीं मिलती?

आप में सब गुण हैं जो एक नौकरी के लिए चाहिएँ फिर भी आपको कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा नहीं आता?

आप से कम तजुर्बे वाले या पढ़े-लिखे आदमी को नैकरी मिल गयी, लेकिन आपको नहीं मिली?

अगर आप की भी ऐसी ही कुछ समस्याएँ हैं तो समझ लीजिये कि कोई ना कोई कमी आप ही की तरफ़ से है! और ख़ास तौर पर यह कमी एक बायोडाटा में ही होती है| किसी भी कंपनी के पास रोज़ हज़ारों बायोडाटा पहुँचते हैं और एक रिसर्च के अनुसार उनके अफ़सर एक बायोडाटा पर अंदाजा सिर्फ 45 सेकंड ही लगाते हैं उसे परखने के लिए! अब आपका बायोडाटा इतना कमाल का होना चाहिए कि उतनी सी देर में आपकी एक बेहतर छवि बना दे ताकि आपको इंटरव्यू के लिए फ़ोन आ जाए|

चलिए आपको यह 6 चीज़ें बताता हूँ जिनसे आपको नौकरी मिलने के चान्सेस बहुत बढ़ जाएँगे!

1) अनुभव

काम का एक्सपीरियंस बहुत ज़रूरी है लेकिन उस से भी ज़रूरी है कि जिस नौकरी के लिए बायोडाटा भेज रहे हैं, उसकी ज़रूरतों के अनुसार आपका एक्सपीरियंस हो और उसे पेश भी उसी तरह से किया जाए| मान लीजिये सेल्स की नौकरी है तो सेल्स से मिलता जुलता अनुभव बायोडाटा में मुख्य रूप से डालिये, बाकी किसी और काम का अनुभव है तो उसे ज़्यादा तूल मत दीजिये!

2) स्किल्स

आजकल की बदलती दुनीया में, हर कंपनी यह चाहती है कि उसके कर्मचारियों के पास कुछ ऐसी स्किल्स हों जो उन्हें दूसरों से अलग कर दें| जैसे कि कंप्यूटर की स्किल्स या कोई ऐसा ख़ास कोर्स आपने किया जो आपकी नौकरी में आपके काम आ सकता हो, उन्हें ज़रूर बायोडाटा में लिखिए!

3) उपलब्धियाँ

अपनी उपलब्धियों को हलके शब्दों में मत लिखिए बल्कि विस्तार से उनकी गहरायी में जाकर बताईये| एम्प्लॉयर यह जानने को उत्सक होते हैं कि अपनी पिछली नौकरी में आपने क्या जलवा दिखाया| जैसे कि अगर आप सेल्स में हैं तो बताईये कि आपने कितना टारगेट पूरा किया, कंपनी की सेल को कहाँ से कहाँ पहुँचाया, कितने पैसे कंपनी के बचाये और ऐसी बातें जिनसे उन्हें अंदाज़ा लग सके कि आपकी उपलब्धियाँ सिर्फ कहने के लिए नहीं हैं, उनमें दम भी है!

4) शिक्षा

जितनी ज़्यादा पढ़ाई, उतने ज़्यादा चान्सेस कि आपको नौकरी मिल जायेगी! ख़ास तौर पर अगर आपकी शिक्षा ऐसे क्षेत्र में हुई है जिसकी ज़रुरत कंपनी को है| विस्तारपूर्वक उसके बारे में बायोडाटा में लिखिए और उन तारीख़ों के साथ कि कौन से साल और महीने में कौन सा कोर्स ख़त्म हुआ|

5) प्रेसेंटेशन

यह बहुत ही छोटी-सी बात लगती है सुनने में लेकिन असर बहुत गहरा होता है| जब कंपनी के मैनेजर के हाथ में आपका बायोडाटा आये तो ऐसा लगना चाहिए उसे देख कर कि अप्लाई करने वाले ने वाक़ई में मेहनत की है! एक साफ़-सुथरा बायोडाटा, कंप्यूटर से टाइप किया हुआ, साफ़ कड़क कागज़ पर, आँखों पर ज़ोर ना डालने वाले फॉण्ट साइज़ में उन्हें मजबूर करेगा कि वो एक बार आपका बायोडाटा पढ़ें ज़रूर! यह करके आधी बाज़ी मार लेंगे आप! बाकी आधी बाज़ी इस पर निर्भर करेगी कि क्या आपकी शिक्षा और काम का एक्सपीरियंस उनकी ज़रूरतों से मेल खाता है या नहीं|

6) लम्बाई

हर रोज़ हज़ारों बायोडाटा पढ़ने पढ़ते हैं कंपनी के अफसरों को और उनके पास इतना वक़्त होता नहीं कि वो लम्बे-लम्बे कहानी-सरीके बायोडाटा पढ़ें! इसलिए बहुत ज़रूरी है कि आप अपने बायोडाटा की लम्बाई 2 पेजेज़ से ज़यादा नहीं रखें, चाहे कुछ भी हो जाए! अगर आपका एक्सपीरियंस ज़्यादा है या पढ़ाई की सूची लम्बी है तो सिर्फ़ वही नौकरियाँ या शिक्षा के कोर्स लिखिए जो इस नौकरी के लिए ज़रूरी हों! किसी के पास वक़्त नहीं होगा आपकी पूरी ज़िन्दगी का लेख-जोखा पढ़ने के लिए!

इन बातों पर काम कीजिये और देखिएगा जल्द ही अपनी पसंद की नौकरी पा लेंगे आप!

ऑल द बेस्ट दोस्तों!

The post 6 चीज़ें जो आपके बायोडाटा में होनी बहुत ही ज़्यादा ज़रूरी हैं अगर अच्छी नौकरी चाहिए तो! appeared first on Youngisthan.in.