मज़ेदार

क्या आपने सुना है अलग-अलग देशों के अजीबोगरीब लकी चार्म के बारे में

किस्मत साथ दे, ऐसा सभी चाहते हैं और इसलिए अपने लक को और बेहतर बनाने के लिए लोग अक्सर अलग-अलग तरह के लकी चार्म्स को अपने पास रखते हैं।

आप अगर खुद की ज़िदंगी पर भी नज़र डालेंगे तो भी आप ये महसूस करेंगे कि कोई ना कोई ऐसी खास चीज़ ज़रूर होगी जिसे आप अपने लिए लकी मानते हैं।

वैसे आपको बता दूं कि अलग-अलग देशों के लकी चार्म भी अलग होते हैं। जी हां, ये भी मुमकिन है कि एक देश में जिस चीज़ या वस्तु को खराब माना जाता हो, दूसरे देश में उसे लकी कहा जाता हो।

तो चलिए आज आपको भिन्न-भिन्न देशों के लकी चार्म्स के बारे में बताते हैं जिन्हे जानकर आप ज़रूर चौंक जाएंगे।

भारत में हाथी

भारत में हाथी को लकी समझा जाता है। घर में हाथी की मूर्ति रखना भी हमारे देश में शुभ माना जाता है। इसके पीछे वजह ये है कि हाथी को गणेश जी का प्रतीक माना जाता है और हाथी को घर में रखने से भगवान गणेश की कृपा प्राप्‍त होती है और सब कुछ मंगल रहता है।

यूके में चांदी का सिक्का

यूके में इसे लकी चार्म माना जाता है। क्रिसमस के सेलिब्रेशन के दौरान चांदी के सिक्के को पुडिंग में डाल दिया जाता है और माना जाता है कि जिस भी व्यक्ति के हिस्से में ये चांदी के सिक्के वाली पुडिंग आएगी उसका आने वाला साल बहुत अच्छा जाएगा।

चीन में जिन चान

चीन में मिलने वाले इस लाल आंख और तीन पैरों वाले मेंढक को लकी माना जाता है। माना जाता है कि इस मेंढक का मुंह घर के दरवाज़े की ओर कर रखा जाए तो ये पैसों को खींचकर घर में लाता है।

सेंट्रल अमेरिका में उदास गुड़िया

ये पढ़ना भले ही आपके लिए थोड़ा अजीब हो लेकिन ये बात एकदम सच है। सेंट्रल अमेरिका में ऐसी उदास गुड़ियों को सजा कर घर में रखा जाता है और ऐसा माना जाता है कि इन्हें तकिए के नीचे रखने से ये सारी उदासी ले जाती है।

नॉर्थ अमेरिका में खरगोश के पैर

रैबिट फुट को नॉर्थ अमेरिका में लकी माना जाता है। कहते हैं कि इसे घर में रखने से खुशहाली आती है।

नॉर्वे में एकॉर्न

एकॉर्न एक प्रकार का फल होता है। नॉर्वे में ऐसा माना जाता है कि इसे घर में रखने से घर में किसी तरह की बुरी किरणें, बुरी नज़र प्रवेश नहीं कर पाती है। एकॉर्न ओक के पेड़ से मिलता है। नॉर्वे के लोगों का मानना है कि जिस प्रकार ओक के पेड़ से बुरी किरणें खींचती हैं ठीक उसी प्रकार एकॉर्न भी करता है।

जर्मन में पिग

ये भी आपके लिए काफी अजीब हो सकता है लेकिन जर्मन संस्कृति में पिग को खुशहाली, समृद्धि का प्रतीक माना जाता है और कहा जाता है कि इसे घर में रखने से सब अच्छा होता है।

मध्य यूरोप में कॉर्प

मध्य यूरोप के काफी जगहों में कॉर्प यानि की मछली को रखना काफी शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इसकी उपस्थिति घर में सकारात्मकता और खुशहाली लाती है।

तो देखा आपने कि किस तरह अलग-अलग देशों में अलग वस्तुओं को लकी माना जाता है। इस जानकारी को सिर्फ अपने तक ही मत रखिए बल्कि अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कीजिए।

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago