क्रिकेट

धोनी का क्रिकेट कैरियर हो जायेगा खत्म अगर आईपीएल में अच्छा नहीं खेले तो!

भारत के सबसे बेमिसाल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हमेशा अपने फैसलों से हमें चौंकाते रहे है।

फिर चाहे धोनी  के फील्ड पर लिए गए फैसलें हो या फिर धोनी का क्रिकेट कैरियर हो।

वैसे तो धोनी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में अब सिर्फ टी-20 टिम का ही हिस्सा है। क्योंकि धोनी वन डे और टेस्ट मैच से पहले ही सन्यास ले चुके है। हालाँकि धोनी का अचानक क्रिकेट के सभी फार्मेट की कप्तानी छोड़ना और फिर टेस्ट और वनडे से भी सन्यास लेना, क्रिकेट जगत के सबसे चौंकाने वाले फैसलों में से एक था।

हालाँकि धोनी अब आईपीएल टीम के कप्तान भी नहीं रहे है।

इससे ये कयास लगाये जा रहे है कि आने वाले समय में धोनी का हेलिकॉप्टर शॉट हमें फिर देखने को भी ना मिले। क्योंकि धोनी को आईपीएल शुरू होने से कुछ दिन पहले ही कप्तानी से हटाना ये बताता है कि धोनी के दिन बुरे चल रहे है। हालाँकि अभी आईपीएल शुरू ही हुआ है और पूरा सीज़न अभी बाकी है, तो कुछ कहा नहीं जा सकता है कि धोनी इस टूर्नामेंट में क्या करेंगे।

वैसे भी धोनी ने अब तक इस सीज़न के 2 ही मैच खेले है और उनमें भी उन्होंने सिर्फ 12 और 5 रन ही बनायें है। अगर धोनी आईपीएल में इस बार अच्छा नहीं खेल पाते है तो हो सकता है कि आने वाले समय में धोनी हमें आईपीएल में भी ना दिखे है।

वहीं क्रिकेट के गलियारों में इन दिनों एक खबर चल रही है, जिसमें बताया जा रहा है कि भारत के 5 स्टार क्रिकेटर का साल 2017 इंटरनेशनल क्रिकेट का आखिरी साल हो सकता है।

इस लिस्ट में भारत के सबसे सफल कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी का नाम सबसे ऊपर है। धोनी का क्रिकेट कैरियर खत्म हो सकता है !

वैसे भी अगर देखा जाय तो उनका कैरियर अब समाप्त होने की कगार पर खड़ा है। हर साल अपनी बेस्ट परफॉरमेंस देने वाले धोनी पिछले साल कुछ खास नहीं कर पाए। हो सकता है अगर धोनी आईपीएल में लोगों के दिल नहीं जीत पाए तो साल 2017 उनके लिए धोनी का क्रिकेट कैरियर ख़त्म हो सकता है. उनकी क्रिकेट का आखिरी साल हो।

Sudheer A Singh

Share
Published by
Sudheer A Singh

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago