राजनीति

यूपी चुनाव में एक मुर्दा भी है उम्मीदवार !

जिंदा होते हुए जिस व्यक्ति ने चुनाव लड़के के बारे में नहीं सोचा लेकिन आज जब वो मुर्दा है तो चुनाव लड़ रहा है।

यह अजीबोगरीब वाक्या उत्तर प्रदेश के वाराणसी का है। यह वही वाराणसी है जहां के संसदीय क्षेत्र से हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आते है।

वाराणसी के शिवपुरा विधानसभा का एक व्यक्ति 9 साल पहले मर गया था लेकिन आज चुनाव लड़ रहा है।

यह व्यक्ति कागजों पर मृत है इसलिए खुद को जिंदा साबित करने के लिए यह अनोखा तरीका अपना रहा है। जिंदा रहते हुए इस बारे में उसने स्वयं भी नहीं सोचा होगा।

अक्षय कुमार की एलएलबी-2 अभी हाल ही में आपने देखी होगी।

एलएलबी-2 में अक्षय कुमार पहला केस जिस व्यक्ति का लड़ते हैं उसमें वह व्यक्ति मृत होता है, जिसे जिंदा साबित करने के लिए अक्षय केस लड़ते हैं। फिल्मी दुनिया से बाहर आए तो उत्तर प्रदेश चुनाव में एक व्यक्ति ऐसा भी है जो खुद को जिंदा साबित करने के लिए केस तो पिछले कई सालों से लड़ रहा है लेकिन इस बार वह चुनाव भी लड़ रहा है।

इस मुर्दा का नाम संतोष मूरत सिंह है। संतोष मूरत सिंह अपने गले में एक तख्ती लटका रखी है जिसमें लिखा है ‘जिंदा हूं मैं’ और अपने हाथों में तिरंगा लिये हुआ है।

संतोष मूरत सिंह के माता पिता नहीं है और यह लम्बे समय से मुम्बई में रहता था।

इनके पैतृक गांव की कई बीघा जमीन उनके पड़ोसियों ने कब्जा कर लिया। इतना ही नहीं पड़ोसियों ने इस कागजों पर मृत घोषित कर मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा दिया। अपने अस्तित्व की लड़ाई संतोष मूरत सिंह पिछले नौ साल से लड़ रहे हैं। इसके लिए वह जंतर-मंतर पर धरने से लेकर मुख्यमंत्री तक गुहार लगा चुके हैं लेकिन उन्हें अबतक न्याय नहीं मिला।

जहां एक ओर विभिन्न राजनीतिक पार्टियां बड़े-बड़े मुद्दों के साथ चुनाव मैदान में है वहीं संतोष मूरत सिंह के लिए यह एक मुद्दा ही उनके लिए सबसे बड़ा है।

पिछले चुनाव में भी संतोष ने नामांकन किया था लेकिन तब उसका नामांकन रद्द कर दिया गया था। अब संतोष का यह नायाब तरीका कितना कारगर साबित होगा उनके लिए यह चुनाव के बाद ही समझ आएगा। फिल्हाल उन्हें इस चुनाव से बहुत उम्मीदें है।

Yasir Arfat

Share
Published by
Yasir Arfat

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago