संबंध

हर कपल का ‘सपना’ इन देशों में हो हनीमून ‘अपना’ !

बेहतरीन हनीमून देश – शादी के बाद अक्सर कपल इस कश्मकश में रहते हैं कि वो हनीमून के लिए कहां जाएंगे।

दुनिया के किस देश में उनका हनीमून सबसे सफल होगा। कई बार देखा गया है कि इस जद्दोजहद के चक्कर में कपल कोई भी देश नहीं छांट पाते और भारत में ही शिमला, गोवा, कश्मीर या फिर अंडमान निकोबार चले जाते हैं। हालांकि हनीमून के लिहाज से ये जगह भी काफी शानदार हैं लेकिन अगर आपकी अभी-अभी शादी हुई है और आप हनीमून मनाने के लिए किसी दूसरे देश जाने की प्लानिंग कर रहे हैं लेकिन आपको समझ नहीं आ रहा कि आपको कहां जाना चाहिए।

तो ऐसे में हमारा आज का विषय आपके लिए बहुत सहायक है, क्योंकि आज हम आपको दुनिया के बेहतरीन हनीमून देश के बारे में बताने जा रहे हैं।

आइए जानते हैं दुनिया के सबसे बेहतरीन हनीमून देश के बारे में।

1 – थाईलैंड:

दक्षिण पूर्व एशिया का ये देश हनीमून के लिए सबसे शानदार और बेहतरीन है। नीले रंग का समुद्र और उसके किनारे हरियाली आपका दिल जीत लेगी। वहीं सड़कों के किनारे एस से बढ़कर एक खाने की चीजें आपको अपने आप ही अपनी तरफ खींच लेंगी। थाईलैंड को दुनिया का सबसे खूबसूरत और साफ देशों का दर्जा प्राप्त है और दुनियाभर से हर साल कपल हनीमून मनाने इसी देश में जाते हैं।

2 – मेक्सिको:

अमेरिका के बेहद नजदीक मेक्सिको को भी कपल्स का सबसे पसंदीदा प्लेस माना जाता है। अपने बीचों के लिए मशहूर मेक्सिको में हर साल लाखों कपल आते हैं। मेक्सिको की सबसे खास बात यहां के बीच हैं। बीच पर कपल ढेर सारी मस्ती करते हैं। कम बजट वालों के लिए ये लॉटरी जैसा ऑप्शन है। मेक्सिको में चिचेन इत्जा और कोबा सहित वहां के कई प्राचीन खंडर आपको मंत्रमुग्ध कर देंगे। रात को आप यहां लाइफ क्रॉव्स का लुत्फ भी उठा सकते हैं। यहां के रिजॉर्ट्स, होटेल दुनियाभर में लोकप्रिय हैं।

3 – न्यूजलैंड:

दक्षिण का ब्रिटेन कहा जाने वाला न्यूजीलैंड दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है। ऑस्ट्रेलिया के नजदीक इस देश की खूबसूरती के चर्चे पूरे विश्व में होते हैं। नीले-नीले समुद्र और उनके किनारे टहलते कीवी आपके मन को मोह लेंगे। बड़े-बड़े पहाड़ आपको आनंदित कर देंगे। वहीं न्यूजीलैंड में आप स्काइडाइविंग, पैराग्लाइडिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं। न्यूजीलैंड कपल्स का सबसे मनपसंद प्लेस है और ज्यादातर कपल इस देश में हनीमून के इच्छुक रहते हैं।

ये है बेहतरीन हनीमून देश – किसी भी कपल की जिंदगी में हनीमून मनाने का मौका बार-बार नही आता। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने पहले हनीमून को यादगार बनाएं जिससे वो आपको ताउम्र याद रहे। हनीमून आपकी शादी में एक खास जगह रखता है क्योंकि आप हनीमून के जरिए ही अपने पार्टनर को अच्छे से समझ सकते हैं। साथ ही हनीमून से आप दोनों के बीच के रिश्ते और मजबूत और पक्के हो जाएंगे।

तो अगर आप भी हनीमूत की प्लानिंग कर रहे हैं तो जल्दी से हमारे बताए जगहों में से एक का टिकट बुक करा लीजिए क्योंकि हो सकता है कि देर होने पर आपको टिकट ही ना मिल पाएं।

Manoj Shukla

Share
Published by
Manoj Shukla

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago