जीवन शैली

अलग-अलग देशो में लड़कियों की सुन्दरता के पैमाने आपको हैरान कर देंगे!

इस दुनिया में हमेशा से ही महिलाओं को सुन्दरता और खुबसुरती से जोड़कर देखा जाता रहा है।

वहीं दुनिया के अलग अलग हिस्सों में खूबसूरती के पैमाने भी अलग ही है। ऐसे में लड़कियों को खुबसुरत दिखने के लिए उस देश के खास मापदंड पर खरा उतरना जरूरी है।

तो आइये जानते है दुनिया के अलग-अलग देशो में लड़कियों की खूबसूरती के पैमाने क्या है-

लड़कियों की खूबसूरती के पैमाने – 

1.  जापान-

जापान में लड़कियों के टेढ़े-मेढ़े दांतों को चेहरे की खुबसुरती में चार चाँद माना जाता है। यहाँ पर इस लुक को याएबा कहा जाता है और यहाँ के मर्द इस लुक के पीछे पागल होते है। इस लुक के लिए जापान की महिलाएं सर्जरी का सहारा भी लेती है।

 

2.  साउथ कोरिया-

साउथ कोरिया में लडकियों के वी-शेप चेहरे को सबसे खुबसूरत और परफेक्ट माना जाता है। यहां कि महिलाएं ऐसा लुक पाने के लिए खतरनाक सर्जरी से भी परहेज नहीं करती है। सर्जरी में जबड़े को काटकर वी-शेप में किया जाता है इस सर्जरी के सफल होने के चांस कम होते है। फिर भी यहां कि महिलाएं इस तरह के काम करती है और कई बार तो हमेशा के लिए अपना चेहरा बिगाड़ भी लेती है।

3.  मॉरिटानिया-

पूरी दुनिया में जहाँ पतली और स्लिम लड़कियों को खुबसूरत माना जाता है, वहीं इस देश में लड़कियों का मोटा होना उनके खुबसूरत होने की निशानी है। यहाँ पर लड़कियों को मोटा करने के लिए फैट फॉर्म भेजा जाता है जहाँ पर पतली लडकियां मोटी होती है।

4.  ईरान-

इस देश में लंबी नाक वाली लड़कियों को खुबसूरत माना जाता है। लंबी नाक के लिए यहाँ की महिलाएं सर्जरी का सहारा भी लेती है। जो लोग महंगी सर्जरी नहीं करवा पाते है वो सर्जिकल टेप लगा कर घूमते है ताकि उनकी नाक लंबी लग सके।

5.  थाईलैंड-

थाईलैंड में लड़कियों की खूबसूरती उनकी लंबी गर्दन को माना जाता है। यहाँ पर जिराफ जैसे लंबी गर्दन हमेशा से ट्रेंड में रही है। यहाँ पर लंबी गर्दन पाने के लिए महिलाएं गले में ब्रास रिंग तक पहनती है जो कि काफी भारी और तकलीफ़देह होती है।

6.  चीन और जापान-

हमारे देश में जहाँ लड़कियों के पीले चेहरे को बीमारी से जोड़कर देखा जाता है, वहीं चीन और जापान में लडकियों का चेहरा पीला होना खूबसूरती की निशानी है। जापान में तो महिलाएं अपने चेहरे को पीला रखने के लिए जिंदगी भर सूरज की किरणों से बचकर रहती है।

ये है लड़कियों की खूबसूरती के पैमाने – वैसे तो खुबसुरती को किसी पैमाने में नहीं मापा जा सकता है, लेकिन इन अलग-अलग देशों में चली आ रही परंपरा के चलते लड़कियों को अपने आप को खुबसूरत दिखाने के लिए कई जतन करने पड़ते है।

Sudheer A Singh

Share
Published by
Sudheer A Singh

Recent Posts

दिल्ली दंगे: कांग्रेस की पूर्व पार्षद इशरत जहां दंगे वाली जगह खजूरी ख़ास में आखिर क्या कर रही थीं?

दिल्ली हिंसा में अभी तक 42 लोग अपनी जान गवा चुके हैं 300 से ज्यादा…

4 years ago

नयी भाषा सिखने के ५ सरल तरीके बजट में बना सकते है अगली यात्रा स्वर्णीय

किसी तरह की विदेश यात्रा किसी भी व्यक्ति के लिए बहुत शोभायमान होता हैI विशेषकर…

4 years ago

सेल्फी लेने की आदत को कह देंगे अलविदा, जब जानेंगे इसकी साइड इफेक्ट्स !

आज कल सेल्फी लेने का ट्रेंड काफी ज़ोरों पर है. अगर आप भी सेल्फी लेने…

5 years ago

शादी के बाद इन बातों को किया नज़रअंदाज़, तो हो जाएंगे मोटापे के शिकार !

मोटापा किसी को भी अच्छा नहीं लगता... लेकिन अक्सर यह देखा जाता है कि शादी…

5 years ago