इतिहास

इतिहास की सबसे खूबसूरत स्त्री, जिसे मार डाला दुनिया ने

रानी रूपमती – भारत की स्त्रियों की सुंदरता के चर्चे दुनियाभर में हैं। भारतीय सौंदर्य को देखकर अच्‍छे-अच्‍छे हैरान रह जाते हैं।

भारत में कई सुंदरियों ने जन्‍म लिया जिनमें से कुछ ने समाज की वजह से अपनी जीवन लीला को समाप्‍त कर लिया।

आज हम आपको भातर के इतिहास की एक ऐसी ही सुंदरी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका रूप ही उसकी मृत्‍यु का कारण बन गया।

रानी रूपमती की कहानी

भारत के इतिहास में सबसे सुंदर रानियों में रानी रूपमती का नाम भी आता है।

आज भी इतिहास में उनकी कहानी पढ़ी जाती है। मांडू के एक किसान की बेटी थी रूपमती। जैसा नाम था वैसे ही गुण भी थे। वह बेहद रूपवान स्‍त्री थी। सुंदर होने के साथ-साथ वो गायन कला में भी निपुण थी।

मांडू के अंतिम स्‍वतंत्र शासक थे बाज बहादुर, उन्‍होंने भी रूपमती के बारे में सुना था। एक दिन उन्‍होंने रूपमती को अपने महल में बुलवा लिा और संगीत प्रस्‍तुति करवाई। राजा रूपमती के सौंदर्य और गायन से इतने प्रसन्‍न हुए कि उन्‍होने उससे शादी कर ली।

जब अकबर को रूपमती के सौंदर्य का पता चला तो वो भी उसे पाने की चाहत रखने लगा। उसने बाज बहादुर को पत्र लिखा कि रूपमती को उनकी सेवा में भेज दिया जाए। इस बात पर बाज बहादुर को बहुत गुस्‍सा आया और उन्‍होंने अकबर को पत्र लिखा कि वो ऐसा नहीं कर सकते हैं।

इस पत्र को पाकर अकबर गुस्‍सा से लाल हो गए और उसने अपने सेनापित आजम खां को आदेश दिया कि वे मालवा पर तुरंत आक्रमण करें और रूपमती को बंदी बनाकर उनके आगे पेश करें। आजम खान ने अपनी विशाल सेना के साथ बाज बहादुर पर आक्रमण कर दिया। एक ओर बाज बहादुर की छोटी सेना थी जिसे अकबर की विशाल सेना का मुकाबला करना था। भले ही बाज बहादुर की सेना ने अकबर की सेना का डटकर मुकाबला किया लेकिन वो युद्ध हार गए। आजम खां ने उसे बंदी बना लिया।

रूपमती ने खत्‍म किया अपना जीवन

beau

आजम खां जब रूपमती को ले जाने के लिए उसके पास आने लगा तो रूपमती ने विष खाकर अपनी जीवन लीला को समाप्‍त कर लिया। अकबर को जब इस बात का पता चला तो वो बहुत आहत हुए और उन्‍होंने रूपमती के लिए एक मकबरा बनवा दिया। बाज बहादुर को सम्‍मान के साथ उनके राज्‍य वापिस भेज दिया। जब बाज बहादुर वापिस मालवा पहुंचे तो उन्‍होंने रूपमती के मकबरे पर सिर पटक कर अपने प्राण त्‍याग दिए। आज भी मध्‍य प्रदेश में इन दोनों के मकबरे स्थित हैं।

रानी रूपमती की कहानी रानी पदमावती से काफी मिलती-जुलती है। रानी रूपमती की ही तरह रानी पद्मावती पर भी खिलजी की बुरी नज़र पर्ड गई थी और उसने उन्‍हें पाने के लिए जंग छेड़ दी थी। जंग में रानी पद्मावती के पति ही हार हुई और खिलजी के पास ना जाने के लिए रानी पद्मावती ने भी आत्‍मदाह कर लिया। इतिहास में ना जाने कितनी ही सुंदर स्त्रियों को अपने रूप की कीमत चुकानी पड़ी थी।

रानी रूपमती के इस कदम के बारे में आपका क्‍या कहना है ?

Parul Rohtagi

Share
Published by
Parul Rohtagi

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago