विशेष

भारतीय सेना के जवान कैसे करते हैं कश्मीर में देश सेवा! तस्वीरें देख आपका दिल भर आएगा

हम और आप अपने घरों में बड़ी आसानी से सोते हैं क्योकि सीमा पर हमारे जवान पहरा देते हैं.

अपनी जान हथेली पर रखकर हर दिन यह लोग ड्यूटी पर जाते हैं और बड़ी बहादुरी से मुश्किलों का सामना करते हैं. आप अनुमान लगायें कि आप अपने घर से महीनों दूर रहें और तब आपके ऊपर क्या गुजरेगी?

आज हम आपको कश्मीर में भारतीय सेना की कुछ तस्वीरें दिखाते हैं और आपको बताते हैं कि यहाँ सेना के जवानों की सेवा –

सेना के जवानों की सेवा –

1. देश की सेवा के लिए कश्मीर में भारतीय जवान, यहाँ के लोगों का कठोर व्यवहार भी झेल रहे हैं. आये दिन यहाँ के लोग सेना के ऊपर पत्थरों से हमला करने लगते हैं.

2. जब कश्मीर में बाढ़ आई थी तो उस समय सेना के जवानों ने ही अपनी जान पर खेलकर यहाँ के लोगों की जान बचाई थी.

3. उरी में आतंकवादी हमले के अन्दर घायल इस जवान को देखिये, जिसने हँसते हुए देश के लिए गोली खाई है.

4. इन चेहरों से साफ़ जाहिर हो रहा है कि अपने किसी दोस्त और साथी को खोने का दर्द आखिर होता कैसा है.

5. किन हालातों में यह लोग देश की सेवा कर रहे हैं इस बात को आप तब तक नहीं महसूस कर सकते हैं जब तक कि आप कश्मीर में कुछ दिन बिता ना लें.

6. हर रोज सीमा पर पहरा देना होता है और किसी को नहीं पता होता है कि कब दुश्मनों की गोली किसी की जान ले जाएगी.

7. सन 1947 से ही सेना के जवान यहाँ शहीद हो रहे हैं. अब तक हजारों सैनिक देश के लिए जान गवा चुके हैं.

8. अब सबसे बड़ी मुश्किल यह है कि जब भारतीय सेना के जवान कश्मीर में आतंकवादियों को मारते हैं तो कश्मीर के लोग जवानों पर पत्थर बरसाते हैं.

9. सबसे अधिक समस्या यह है कि कश्मीर में जवान आतंकवादियों के हाथों से बिना लड़े शहीद हो रहे हैं. किस घर में से किस दिन आतंकवादी निकल आये, यह बात कोई नहीं जानता है.

10. शायद अब वक़्त आ गया है कि सेना के इन जवानों के साथ पूरे भारत को एक साथ खड़ा होना होगा ताकि पाकिस्तान समेत कश्मीर में छुपे आतंकवादियों को कठोर सजा दी जा सके.

ये है सेना के जवानों की सेवा –  सेना के जवानों की सेवा को देखने के बाद आप समझ सकते हैं कि भारतीय सेना के जवान किन हालातों में देश की सेवा कर रहे हैं. आज आप और हम देश के अन्दर चैन से होली-दिवाली और ईद मना पा रहे हैं तो उसका कारण यह जवान ही हैं, जो अपनी जान की परवाह ना करते हुए, दुश्मनों से लोहा ले रहे हैं.

Chandra Kant S

Share
Published by
Chandra Kant S

Recent Posts

अगर हनुमान से यह भूल न होती तो बच सकती थी भगवान श्रीराम की जान

भगवान राम और उनके भाई लक्ष्मण की मृत्यु सरयू में जल समाधि लेने के कारण…

5 years ago

इन 10 बॉलीवुड सितारों को अंतिम समय में उनके परिवार ने त्याग दिया

सितारे जिनको परिवार ने त्याग दिया - देखी जमाने की यारी, बिछड़े सभी बारी-बारी गुरुदत्त…

5 years ago

किसी का हाथ देखकर यूं पता लगाये भविष्य में होने वाले बच्चों की संख्या

हस्त रेखा विज्ञान के अनुसार आपके हाथों की रेखाओं में आपके भविष्य की तमाम जानकारियां…

5 years ago

नमस्‍कार के पीछे है वैज्ञानिक रहस्य, क्या आप जानते है ?

नमस्‍कार हमारी संस्‍कृति का हिस्‍सा है. नमस्‍कार सदियों से हमारी जीवन शैली से जुड़ा हुआ…

5 years ago

वो दुनिया जो डूब गई पानी के नीचे, आज भी उनकी वहा मौजूदगी है

कुछ ऐसे अस्तित्व होते है, जो किसी के मिटाए नहीं मिटते. तेजस्वी ताकत को इस…

5 years ago

सबसे बड़े भारतीय खजानो की अभी तक नहीं की गई खोज

भारत देश एक समय में सोने  की चिड़िया कहलाता था. इस चिड़िया का फायदा कई…

5 years ago