विशेष

भारत के ये 10 एडवेंचर जिसका आनंद आज के हर युवा को उठाना चाहिए !

एडवेंचर की बात जब आती है तो हम विदेश की ओर देखते हैं।

हम ऐडवेंचर के लिए न्यूजीलैंड, दुबई जैसे देश जाना चाहते हैं। जब अपने देश की बात आती है तो हम मंदिर और ऐतिहासिक जगहों की ही बात करते हैं लेकिन ये भारत के एडवेंचर हैं जिसका आनन्द आप आसानी से ले सकते हैं।

भारत के एडवेंचर –

1 – हाथी पोलो-

घोड़े पर पोलो आम बात हैं लेकिन राजस्थान में पोलो हाथी पर खेला जाता है। यह पोलो विश्व में प्रसिद्ध है। प्रत्येक वर्ष यहां हाथी पोलो चैम्पिनयशिप आयोजित किया जाता है। इसे राजस्थान के शाही खेल के तौर पर पेश किया जाता है।

2 – लद्दाख के घाटी में ड्राइव-

ड्राइव का अपना ही आनन्द है। कुछ लोग लॉग ड्राइव पर जाना पसंद करते हैं। लद्दाख ऐसी जगह हैं जहां ड्राइव आपको रोमांचित करता है। लद्दाख की वादियों में गाड़ी चलाना बच्चों का खेल नहीं है। अच्छे अच्छे भी वहां जाकर ड्राइव में फेल हो जाते हैं।

3 – बैलों की दौड़-

दौड़ कई तरह की होती है। साईकिल दौड़, मेराथन, लेकिन पंजाब के लुधियाना में बैलों की दौड़ होती है। इसका आनन्द लिया जा सकता है। इसे पंजाब का रुरल ओलंपिक कहा जाता है।

4 – माथेरन हिल स्टेशन-

माथेरन महाराष्ट्र में है। यह छोटा हिल स्टेशन इतना खतरनाक है कि आपको वह खूब रोमांचित करेगा। वहां सिर्फ ट्वॉय ट्रेन से पहुंचा जा सकता है।

5 – रेत के तम्बू में रात गुजारना-

अरावली के आस-पास और राजस्थान के रेतिले इलाकों में तम्बू लगाकर रात गुजारना आपको भरपूर आनन्द देगा। रात के समय वहां का जो माहौल होता है वह देखते ही बनता है।

6 – हाथी की तैराकी-

आपने पानी में तैराकी की होगी लेकिन अगर आप हाथी को तैरते देखना चाहते हैं तो अंडमान सबसे सही जगह हो सकती है। यहां हाथी भी तैरते हैं।

7 – वाटरफॉल पर ट्रैकिंग-

महाराष्ट्र में विहिगओं वाटरफॉल है जहां आप ट्रैकिंग भी कर सकते हैं। वाटरफॉल पर ट्रैकिंग सामान्य ट्रैकिंग से दस गुणा खतरनाक होता है। यहां आपको सामान्य ट्रैकिंग से दोगुणा आनन्द आएगा।

8 – सांप से बातचीत-

सांप को देख आप बहुत बार भागे होंगे, डरे भी होंगे लेकिन भारत में ऐसी भी जगह है जहां लोग सांप से बातचीत करते हैं। अगर आप भी इस बातचीत का आनन्द लेना चाहते हैं तो इस जगह जा सकते हैं। महाराष्ट्र के शीतपाल गांव में सांप की पूजा सबसे प्रसिद्ध है।

9 – लखनऊ का भूल-भुलैया –

उत्तर प्रदेश के लखनऊ में स्थित बड़ा इमाम बाड़ा बहुत अनूठा है। यह ऐसा भूल-भुलैया है कि आप उसमें जा तो सकते हैं लेकिन निकल नहीं सकते।

10 – वीजा बालाजी मंदिर परिक्रमा-

चिलकुर बालाजी मंदिर को ही वीजा बालाजी मंदिर कहा जाता है। यह मंदिर विश्व में बहुत प्रसिद्ध है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यहां एक भी दानपेटी नहीं है। यह मान्यता है कि अगर इस मंदिर में 108 परिक्रमा कर लिया तो आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है।

ये है भारत के एडवेंचर – भारत में ऐसे न जाने कितने ही एडवेंचर है जिसका लुत्फ उठाया जा सकता है। लेकिन हम विदेश-विदेश करते रहते हैं। जबकि विदेशी सैलानी हर साल लाखों की संख्या में भारत के पर्यटन स्थल का आनन्द लेते हैं।

Yasir Arfat

Share
Published by
Yasir Arfat

Recent Posts

अगर हनुमान से यह भूल न होती तो बच सकती थी भगवान श्रीराम की जान

भगवान राम और उनके भाई लक्ष्मण की मृत्यु सरयू में जल समाधि लेने के कारण…

5 years ago

इन 10 बॉलीवुड सितारों को अंतिम समय में उनके परिवार ने त्याग दिया

सितारे जिनको परिवार ने त्याग दिया - देखी जमाने की यारी, बिछड़े सभी बारी-बारी गुरुदत्त…

5 years ago

किसी का हाथ देखकर यूं पता लगाये भविष्य में होने वाले बच्चों की संख्या

हस्त रेखा विज्ञान के अनुसार आपके हाथों की रेखाओं में आपके भविष्य की तमाम जानकारियां…

5 years ago

नमस्‍कार के पीछे है वैज्ञानिक रहस्य, क्या आप जानते है ?

नमस्‍कार हमारी संस्‍कृति का हिस्‍सा है. नमस्‍कार सदियों से हमारी जीवन शैली से जुड़ा हुआ…

5 years ago

वो दुनिया जो डूब गई पानी के नीचे, आज भी उनकी वहा मौजूदगी है

कुछ ऐसे अस्तित्व होते है, जो किसी के मिटाए नहीं मिटते. तेजस्वी ताकत को इस…

5 years ago

सबसे बड़े भारतीय खजानो की अभी तक नहीं की गई खोज

भारत देश एक समय में सोने  की चिड़िया कहलाता था. इस चिड़िया का फायदा कई…

5 years ago