संबंध

65 साल के लव गुरु ने कहा- अभी तो मेरी जवानी ने अंगड़ाई ली है

लगभग 12 साल पहले लव गुरु के नाम से काफी सुर्खिया बटौरने वाले मटुकनाथ चौधरी एक बार फिर से खबरों में आकर्षण का केन्द्र बने है।

दरअसल इस बार इनके खबरों में आकर्षण का केन्द्र बनने का कारण है सोशल मीडिया फेसबुक पर छाया इनका एक पोस्ट। इस पोस्ट को इन्होंने कुछ इस कदर लिखा है, जैसे मानों इनके अन्दर का लव गुरु एक बार फिर से जाग गया है। वो लव गुरु जो अब तक पटना यूनिवर्सिटी में बच्चों को पढ़ाया करता था… वो अब रिटायर्डमेंट बाद उन्ही बच्चों को अपने लिए जीवन साथी का चुनाव करने का काम सौपना चाहता है।

आखिर कौन है यह मटुकनाथ चौधरी उर्फ लव गुरू

पटना विश्वविद्यालय के बीएन कॉलेज मे हिन्दी विभाग में बतौर प्रोफेसर काम रहे फेमस मटुकनाथ चौधरी बुधवार को रिटायर हो गए है। बता दे बीते कुछ साल पहले यह देश भर में लव गुरु के नाम से सुर्खियां बटौर चुकी है। मटुकनाथ का जीवन काल जीतना अधिक रोचक रहा है, उतना ही रोचक है उनका यह फेसबुक पोस्ट… जिसमें उन्होंने बड़े ही मजाकियां अंदाज में अपने रिटायरमेंट की घोषणा की है। अपने इस पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि वह रिटायरमेंट के बाद अब शादी और मस्ती करेंगे… क्योकि अभी तो मेरी जवानी ने अंगड़ाई ली है।

क्या लिखा है 65 साल के लवगुरु ने अपने इस फेसबुक पोस्ट में

चढ़ती जवानी मेरी चाल मस्तानी… जी नहीं मै आपको कोई गाना नहीं सुना रही, बल्कि ये ही वो लाइन है जिससे रिटायर प्रोफेसर मटुकनाथ ने अपने पोस्ट की शुरुआत की है। इसके साथ ही उन्होंने लिखा की है… कि मैं 65 साल का लड़का हूं, अभी तो मेरी जवानी ने अंगड़ाई ली है। मेरे अंग-अंग से यौवन की उमंग छलक रही है…. मै जब मस्त होकर चलता हूं, तो लोग नजर लगाते है ! दौड़ता हूं तो दातों तले उंगली दबाते है…

अब हम कैसे चलीं डगरिया

लोगवा नजर लगावेला…

मेरी खुशनसीबी है कि मैं चढ़ती जवानी में रिटायर हो रहा हूं, अब लोग मुझसे पुछते है कि रिटायरमेंट के बाद क्या कीजिएगा ? तो मेरा जवाब है… जो लोग चढ़ती जवानी में करते है !

30 साल छोटी शिष्या से प्रेम मामले को लेकर पहले भी रहे हैं सुर्खियों में

लव गुरु उर्फ मटुकनाथ चौधरी करीबन 12 साल पहले भी खबरों में छा चुके है।

इस दौरान वह पटना के बीएन कॉलेज के प्रोफेसर से लवगुरु बने थे। 51 साल की उम्र मे प्रोफेसर मटुकनाथ चौधरी ने अपने ही विभाग की 21 साल की लड़की को अपना प्यार बताते हुए उसके साथ ही अपना आगे का जीवन बिताने का फैसला किया था… और उनकी इस प्रेम कहानी में उनकी पत्नी विलेन बनकर सामने आई। इतना ही नहीं उनकी पत्नी ने दोनों कीे सरेआम काफी बेइज्जती भी की। जिसके बाद यह खबर मीडिया की सुर्खियों में छा गई और इसी के साथ छा गए यह 51 साल के लव गुरु भी…

बीतते वक्त के साथ ये बात भी खत्म हो गई, लेकिन शायद मटुकनाथ जी के अन्दर का लव गुरु एक बार फिर जाग गया है। इसलिए अपने रिटायरमेंट के बाद के सभी प्लान उन्होंने पहले से तैयार कर रखे है, जिसके मुताबिक वह एक साल तक तो भ्रमण करना चाहते हैं, लेकिन उसके बाद वापस आ कर वह अपना एक लव स्कूल खोलना चाहते हैं. अपने इस स्कूल में लव गुरु मटुकनाथ लोगों को जीवन दर्शन और प्रेम का पाठ पठायेंगे जिसका मुख्य केन्द्र पटना होगा।

Kavita Tiwari

Share
Published by
Kavita Tiwari

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago