संबंध

ब्वॉयफ्रेंड से मिलने के लिए ये फनी बहाने बनाती हैं इंडियन लडकियाँ !

ब्वॉयफ्रेंड से मिलने के बहानें – अकसर लड़कियां अपने ब्‍वॉयफ्रेंड से मिलने के लिए घर पर कई बहाने बनाती हैं।

कुछ बहाने तो काफी मज़ेदार होते हैं तो कुछ आम से लगते हैं। आज हम आपको बताते हैं कि ब्वॉयफ्रेंड से मिलने के बहानें बनाकर निकलती हैं घर से ।

ब्वॉयफ्रेंड से मिलने के बहानें

1 – एक्‍स्‍ट्रा क्‍लास का बहाना

ये सबसे ज्‍यादा पॉपुलर बहाना है। कॉलेज की कैंटीन में घंटों अपने ब्‍वॉयफ्रेंड के साथ समय बिताने के बाद जब लड़कियां घर पहुंचती हैं तो मां की डांट से बचने के लिए वो कॉलेज में एक्‍स्‍ट्रा क्‍लास का बहाना बनाती हैं।

2 – कॉलेज ट्रिप

ब्‍वॉयफ्रेंड के साथ कहीं बाहर घूमने जाना हो तो लड़कियों को कॉलेज ट्रिप के बहाने के अलावा और कुछ सूझता ही नहीं है। सर्वे में भी इस बात का खुलासा हुआ है कि कॉलेज ट्रिप के बहाने से लड़कियां अपने ब्‍वॉयफ्रेंड के साथ ज्‍यादा समय बिता पाती हैं।

3 – पढ़ाई का बहाना

आजकल ग्रुप स्‍टडीज़ का मतलब ही डेटिंग बन गया है। जी हां, हम में से कई लोग अपनी गर्लफ्रेंड या ब्‍वॉयफ्रेंड से मिलने के लिए ग्रुप स्‍टडीज़ का बहाना बनाते हैं।

4 – सहेली की मर गई है दादी

लड़कियों को जब कोई बहाना नहीं सूझता तो वो अपनी किसी सहेली के रिश्‍तेदार को ही मार डालती हैं। कभी-कभी ब्‍वॉयफ्रेंड से मिलना ही सबसे ज्‍यादा जरूरी लगता है और इस चक्‍कर में लड़कियां अपनी सहेली की दादी या किसी और रिश्‍तेदार को ही मार डालती हैं।

5 – प्रिया का नंबर

फोन में अपने ब्‍वॉयफ्रेंड के नंबर और नाम को छिपाने के लिए लड़कियां अकसर उनका नाम प्रिया के नाम से सेव करती हैं। अगर लड़के का नाम प्रवीन होता है लड़कियां उनका नाम प्रिया के नाम से सेव करती हैं। गलती से अगर पैरेंट्स के हाथ उनका फोन लग भी जाए तो उसमें बस उन्‍हें लड़कियों के नाम और नंबर ही दिखाई देते हैं।

6 – डांस, योगा और कंप्‍यूटर क्‍लास

हालांकि इन सभी क्‍लासिस का एक ही मकसद होता है और वो है किसी भी तरह से घर से निकलकर अपने ब्‍वॉयफ्रेंड से मिलना। ये बहाना काफी बार काम भी कर जाता है।

7 – प्रोजेक्‍ट का काम

छुट्टियों के दिनों में जब सब बहाने खत्‍म हो जाते हैं तो प्रोजक्‍ट की याद आ जाती है। कॉलेज गर्ल्‍स के लिए प्रोजेक्‍ट बनाने का बहाना भी काफी कूल है।

ये है ब्वॉयफ्रेंड से मिलने के बहानें – अगर कभी गलती से बहाने बनाकर निकलने के बाद लड़कियां रंगे-हाथों पकड़ी भी जाती हैं तो वो ये बहाना बनाकर निकलने की कोशिश करती हैं कि वो दोनों सिर्फ अच्‍छे दोस्‍त हैं जबकि ऐसा होता कुछ भी नहीं है। अगर आप भी कॉलेज में पढ़ती हैं और अपने ब्‍वॉयफ्रेंड से मिलने के लिए बहाने ढूंढती हैं तो आप भी इनमें से कोई एक ट्राई कर सकती हैं।

अगर आपके पास अपने ब्‍वॉयफ्रेंड से मिलने के लिए और भी कोई मज़ेदार बहाना है तो नीचे दिए गए कमेंट बॉक्‍स में हमसे शेयर जरूर करें।

Namrata Shastri

Share
Published by
Namrata Shastri

Recent Posts

इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आरसीबी के जीतने की संभावनाएं

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुनिया में सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग में से एक है,…

2 months ago

छोटी सोच व पैरो की मोच कभी आगे बढ़ने नही देती।

दुनिया मे सबसे ताकतवर चीज है हमारी सोच ! हम अपनी लाइफ में जैसा सोचते…

3 years ago

Solar Eclipse- Surya Grahan 2020, सूर्य ग्रहण 2020- Youngisthan

सूर्य ग्रहण 2020- सूर्य ग्रहण कब है, सूर्य ग्रहण कब लगेगा, आज सूर्य ग्रहण कितने…

3 years ago

कोरोना के लॉक डाउन में क्या है शराबियों का हाल?

कोरोना महामारी के कारण देश के देश बर्बाद हो रही हैं, इंडस्ट्रीज ठप पड़ी हुई…

3 years ago

क्या कोरोना की वजह से घट जाएगी आपकी सैलरी

दुनियाभर के 200 देश आज कोरोना संकट से जूंझ रहे हैं, इस बिमारी का असर…

3 years ago

संजय गांधी की मौत के पीछे की सच्चाई जानकर पैरों के नीचे से ज़मीन खिसक जाएगी आपकी…

वैसे तो गांधी परिवार पूरे विश्व मे प्रसिद्ध है और उस परिवार के हर सदस्य…

3 years ago