ENG | HINDI

20 प्लस लड़कियों के लिए आसान हेल्थ टिप्स

युवा लड़कियों के लिए हेल्थ टिप्स

युवा लड़कियों के लिए हेल्थ टिप्स – हर लड़की सुन्दर दिखे, ऐसी वह चाहत रखती है।

चाहे वह उम्र के किसी भी पड़ाव पर क्यों न हो। लेकिन जैसे ही लड़कियां, आयु की 20 वीं अवस्था के पार पहुंचती है, तो उनके शरीर में बदलाव होने शुरु हो जाते हैं। ऐसे में लड़कियों को खान-पान का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

कई रिसर्च में यह बताया गया है कि 20-30 की उम्र से ही खान-पान का ध्यान रखना चाहिए।

तो आइए जानते हैं कि 20 प्लस की युवा लड़कियों के लिए हेल्थ टिप्स

युवा लड़कियों के लिए हेल्थ टिप्स –

१ – खान-पान में फैट को करें शामिल

लड़कियां फैट से बचती हैं यह हम जानते ही हैं। लेकिन 20 की आयुवस्था से उन्हें आहार में फैट की मात्रा बढ़ा लेनी चाहिए। क्योंकि यह आयु शारीरिक व मानसिक विकास के लिए उपयुक्त मानी गयी है। तो इसलिए आहार में फैट को शामिल करना बेहतर विकल्प है।

२ – अनाज को खाएं जरूर !

घर में पकी रोटी, दाल के लिए हम अक्सर मना करते हैं। लेकिन इस आयुवस्था में प्रतिदिन 250-300 ग्राम अनाज का सेवन करना चाहिए। इसमें चाहे चावल , दलिया या अन्य अनाज हो। यह शरीर में मैगनीशियम, सेलेनियम और फाइबर जैसे तत्वों की पूर्ती करने में सहायता करेंगे।

20 प्लस लड़कियों के लिए

३ – सुबह करें पौष्टिक आहार

यदि सुबह का नाश्ता आप हेल्दी लेते हैं तो पूरा दिन आपके शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी। सुबह में दूध, केला, दलिया या पोहा खा सकते हैं। जो हैवी ब्रेकफास्ट जरूर है मगर आपको इससे ऊर्जा मिलेगी। इसके विकल्प में विटामिन ए वाले फल जैसे सेब, पपीता व स्ट्रॉबेरी खा सकती हैं।

20 प्लस लड़कियों के लिए

४ – पानी का करें सेवन

पानी का सेवन शरीर के लिए उत्तम ही माना गया है। जो शरीर से अतिरिक्त मोटापा कम करने में सहायक भी है। प्रतिदिन 3 लीटर पानी का सेवन आपके शरीर से रोगमुक्त करेगा ही और साथ ही त्वचा को ग्लो भी रखेगा।

20 प्लस लड़कियों के लिए

५ – फल

आहार के बीच या बाद में फल का सेवन नहीं किया जाता है। जो पौष्टिक सेहत के लिए हानिकारक है। फलों से विटामिन ए, सी व फाइबर आदि मिलते हैं। इसलिए प्रतिदिन 2 से 3 फल जरूर खानें चाहिए।

६ – 20 प्लस में यह सब्जियां जरूर खाएं

वैसे सब्जियां सभी खानी चाहिए, मगर 20 की आयु के बाद पत्तेदार सब्जियां अधिक खाएं। क्योंकि पत्तेदार सब्जी पालक में आयरन की प्रचुर मात्रा शामिल होती है। और 20 के बाद लड़कियों को आयरन का सेवन करना ही चाहिए।

युवा लड़कियों के लिए हेल्थ टिप्स

ये है युवा लड़कियों के लिए हेल्थ टिप्स – इस तरह 20 से अधिक आयु की लड़कियां अपनी डाइट में यह आसान उपाय शामिल कर सकती हैं। जिससे वह बाद में हेल्दी लाइफ जी सकेंगी ।