ENG | HINDI

लड़को से ज्‍यादा जल्‍दी लड़कियां अपने पार्टनर से हो जाती हैं बोर

बोर

आमतौर पर कहा जाता है कि लड़के अपनी पार्टनर से बहुत जल्‍दी बोर हो जाते हैं या रिलेशनशिप या शादी के कुछ ही साल बाद दूरियां बढ़ने लगती हैं। इसका सारा श्रेय लड़कों को दिया जाता है कि वो ही हैं जो कुछ ही सालों में अपनी पार्टनर से बोर हो जाते हैं।

आपको बता दें कि ऐसा बिलुकल भी नहीं। जी हां, लड़कों के मुकाबले लड़कियां अपने रिश्‍ते से ज्‍यादा जल्‍दी बोर हो जाती हैं। माना कि लड़कों की ज्‍यादा गर्लफ्रेंड या आशिकी के किस्‍से सुनने को मिलते हैा लेकिन एक बार अगर किसी लड़के को सच्‍चा प्‍यार हो जाए तो फिर वो उसे पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है।

लड़के प्‍यार करने में लड़कियों से आगे होते हैं। भले ही उन्‍हें प्‍यार करने में थोड़ा समय लग जाए लेकिन एक बार अगर वो किसी से प्‍यार करने लग जाएं तो फिर उसे पूरी जिंदगी नहीं भूल पाते हैं। जबकि लड़कियों के साथ ऐसा नहीं है।

जल्‍दी हो जाती हैं बोर

नए-नए प्‍यार की तो बात ही अलग होती है। लड़कों ही नहीं बल्कि जब लड़कियों को भी नया-नया प्‍यार होता है तो उन्‍हें सब गुलाबी सा लगता है। तब तो वो सोचती हैं कि अपने पार्टनर के लिए हर तरह एडजस्‍ट कर लेंगीं और हर मुश्किल में उनका साथ देंगीं। ऐसा बस रिलेशनशिप के पहले या दूसरे साल में ही होता है।

जैसे-जैसे समय बीतने लगता है और प्‍यार पर दुनियादारी की बातें हावी होने लगती हैं लड़कियों के सिर से प्‍यार और एडजस्‍ट करने का भूत भी उतर जाता है। अब उन्‍हें लड़के की कम सैलरी, कास्‍ट या मैमिली बैकग्राउंड खटकने लगता है। जिन बातों को पहले वो हल्‍के में लेती थीं और कहती थीं कि वो अपने प्‍यार के लिए सब कुछ एडजस्‍ट कर लेंगीं, अब वो ही चीज़ें उनकी जान की मुसीबत बन जाती हैं।

वहीं ये बात तो पक्‍की है कि रिलेशनशिप के 3-4 साल बाद ही लड़कियां अपने पार्टनर से बोर होने लगती हैं। जो बातें उन्‍हें पहले अच्‍छी लगती थीं अब वो ही उन्‍हें इरिटेट करने लगती हैं।

इसके पीछे का कारण तो पता नहीं लेकिन हां आप ये जरूर कह सकते हैं कि लड़कियों का नेचर ही भगवान ने कुछ ऐसा बनाया है जो कुछ समय बाद अपनी ही च्‍वॉइस पर उन्‍हें पछतावा होने लगता है।

कुछ लड़कियां तो आदत से मजबूर होती हैं। पहले वो ब्‍वॉयफ्रेंड तो बना लेती हैं लेकिन उसके बाद उन्‍हें अहसास होता है कि उनसे कितनी बड़ी गलती हो गयी है और उनका पार्टनर तो उनके बिलकुल भी लायक नहीं है। उसके साथ वो अपनी सोसायटी में कैसे रहेंगी और लोग क्‍या बातें बनाएंगें।

रिलेशनशिप के कुछ सालों बाद हर लड़की के मन में ऐसे ख्‍याल आते ही हैं और शायद ये स्‍वाभाविक भी है क्‍योंकि भगवान ने लड़कियों को कुछ इस तरह बनाया है कि उन्‍हें कोई भी चीज़ आसानी से पसंद नहीं आती है और अगर आ भी जाए तो कुछ समय बाद पसंद ही बदल जाती है।

इस बारे में आप क्‍या सोचते हैं कमेंट करके हमें जरूर बताइएगा।

Article Categories:
संबंध