ह्यूमर

ये 9 तरह के लोग आपको कॉलेज में ज़रूर मिलेंगे

कॉलेज में बिताया समय ज़िन्दगी भर याद रहता है.

लेकिन सबसे ज़्यादा याद रहती हैं कॉलेज में मिलने वाले अलग-अलग नस्ल के नमूनों से हुई मुलाकातें.

नीचे दी हुई सूची उन 9 तरह के लोगों की है जो आपको कॉलेज में ज़रूर मिलेंगे.

1. जोरू के गुलाम.
जी हाँ! ऐसे लोग तो ज़रूर मिलेंगे जो अपनी जोरू के अलावा और किसी की नहीं सुनते.
“बाबू मैं अपने दोस्तों के साथ बाहर जाऊं क्या?”

2. बड़े बाप की औलाद.
अमीर लोग जो खाना खाते नहीं खिलाते हैं. इस तरह के लोग कभी-कभी वाकई में मददगार साबित हो सकते हैं.

3. शराबी.
बियर की बोतलें खोलना तो इनके बाएँ हाथ का खेल होता है.

4. किताबी कीड़े.
हमेशा केमिस्ट्री, बायोलॉजी या एकाउंट्स और इकोनिमिक्स की किताबों में घुसे रहने वाले लोग. ऐसे लोग हमेशा आपको नीचा दिखाने में लगे रहते हैं.

5. टीचर का लाडला/लाडली.
मैडम जी जैसा कहेंगी, मैं वैसा ही करूँगा/करूंगी.

6. उधारी चुका न सकने वाले.
अगर आपको पिछले 3-4 सालों से किसी दोस्त को दिए हुए पैसे अब तक नहीं मिले हैं तो आप ऐसे लोगों को बखूबी जानते हैं.

7. खुद को ऐश्वर्या राय समझनेवाली लडकियां.
मैं निवेदन करूंगा कि ऐसी लड़कियों से मेरे भाई बच के रहे वरना काफी कुछ हो सकता है!

8. खुद को सलमान खान समझनेवाले लड़के.
टाइट आस्तीनों वाला शर्ट पहन लिया, बाल संवार लिए और लगे लड़कियों को ताड़ने. मेरे भाइयों की बहनों, कृपया ऐसे लड़कों से दूर रहिए.

9. एक ऐसा ग्रूप जो कभी नहीं टूटता.
आपको कॉलेजों में ऐसे दोस्तों के ग्रूप मिल ही जाएंगे जिनमें सही मायनों में दोस्ती नज़र आती है.

तो यह थी सूची उन 9 ऐसे लोगों की जो आपको कॉलेजों में ज़रूर मिलेंगे. लोग बुरे हों या अच्छे हों लेकिन यही लोग आपकी जिंदगी में यादें इजाद करने का काम करते हैं.

आप अपनी कॉलेज लाइफ का आनंद लीजिए क्योंकि यह क्षण जीवन में केवल एक ही बार आता है.

Durgesh Dwivedi

Share
Published by
Durgesh Dwivedi

Recent Posts

दुनियाभर के मुस्लिम लोग अब नरेंद्र मोदी के दुश्मन क्यों होते जा रहे हैं? 

मुस्लिम लोगों में एक पुरुष वर्ग ऐसा है जो कि शुरू से ही नरेंद्र मोदी…

6 years ago

दिल्ली दंगों के समय नरेंद्र मोदी क्या कर रहे थे, मोदी के इस फैसले ने बचाई हजारों बेगुनाह हिन्दुओं की जान 

अजीत डोभाल को यह खबर थी कि मुस्लिम इलाकों में मस्जिदों से इस तरीके का…

6 years ago

दिल्ली में जारी रेड अलर्ट, स्लीपर सेल के आतंकवादी उड़ा देना चाहते हैं पूरी दिल्ली को 

ना सिर्फ पेट्रोल बम लोगों तक पहुंचाएं गए हैं बल्कि लोहे की रॉड और गुलेल,…

6 years ago

दिल्ली हिंसा में दंगाइयों ने हिन्दुओं के इलाकों में सबसे अधिक इस चीज को नुकसान पहुंचाया है

करावल नगर में ही 100 से ज्यादा वाहन जले हुए मिल रहे हैं लेकिन अंदर…

6 years ago

IND vs NZ: पहले ही दिन दूसरा टेस्ट मैच हार गयी इंडियन क्रिकेट टीम, शर्म से हुआ भारत पानी-पानी

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच में शुरू हुआ दूसरा टेस्ट मैच पहले…

6 years ago