इतिहास

भारत की हजारों साल पुरानी राष्ट्रीय धरोहरें जिनके बारें में आप नहीं जानते होंगे

आज अगर आप किसी से भारत की राष्ट्रीय धरोहरों के बारें में पूछेंगे तो भारत के आधे से अधिक लोग बस कुछ ही चीजों को बता पाने में कामयाब होंगे.

कुछ लोग ऐसे भी मिल जायेंगे कि वह आपको शायद कुछ बता भी नहीं पाए.

आज हम बात करेंगे हमारी हज़ारों साल पुरानी राष्ट्रीय धरोहरों के बारे में जिनके बारे में आप शायद कुछ नहीं जानते.

राष्ट्रीय धरोहरें – 

1. भारत का राष्ट्रीय ध्वज गीत

आप दिमाग पर जोर डालेंगे और खूब इंटरनेट पर खोजबीन करेंगे तो आपको पता चलेगा कि भारत का राष्ट्रीय ध्वज गीत- विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा है.

2. भारत का राष्ट्रीय वाक्य

आपको भारत के राष्ट्रीय वाक्य का तो सच में ज्ञान नहीं होगा. वैसे सच तो यह है कि भारत की किताबों से ही अब इस तरह की जानकारी गायब होती जा रही है. तो आपको बता दें कि भारत का राष्ट्रीय वाक्य ‘सत्यमेव जयते’ है.

3. भारत का राष्ट्रीय धर्म कौन-सा है

आपको जानकर हैरानी होगी, हिन्दुस्तान का असल में धर्म ‘धर्मनिरपेक्ष’ है. वैसे काफ लोग तो हिन्दुस्तान को हिन्दू देश मानते हैं. किन्तु आज हमने आपको भारत का धर्म बता दिया है.

4. राष्ट्रीय पेड़ को आपको शायद मालूम ही होगा

अब अगर आपको भारत का राष्ट्रीय पेड़ भीं नहीं मालूम हो तो आपको इस बात पर शर्म आनी चाहिए. आपको बता दें कि भारत का राष्ट्रीय पेड़ ‘बरगद’ है.

5. भारत के राष्ट्रीय पर्व कौन से हैं

जी हाँ, अपनी छुट्टियों के दिन को आप भला कैसे भूल सकते हैं? नहीं मालूम ना, तो आज के बाद याद रखना कि स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और गांधी जयंती भारत के राष्ट्रीय पर्व हैं.

6. अच्छा भारत का राष्ट्रीय जलचर जीव तो बता दो

जलचर बोले तो जल में रहने वाला राष्ट्रीय जीव कौन-सा है? इतना आसान जवाब भी आप नहीं दे पा रहे हो, अरे भाई गंगा की ‘डालफिन’ का नाम नहीं सुना क्या आपने?

7. अच्छा अब हमको भारत का राष्ट्रीय गीत का नाम बता दो

आधे से ज्यादा लोग तो इसका जवाब ‘जन-गण-मन’ ही देते हैं. किन्तु भारत का राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम है. जिसको भारत में कुछ लोग गाना पसंद तक नहीं करते हैं.

8. आपको राष्ट्रीय फूल का ज्ञान है क्या

आपको पता है कि जो फूल इस समय खिला हुआ है वह फूल भारत का राष्ट्रीय फूल है. जी हाँ कमल का फूल हमारा नेशनल फूल है.

9. चलते-चलते यह और सुन लो

चलिए चलते-चलते यह आपको और बता दें कि भारत की राष्ट्रीय नदी ‘गंगा’ है. यह नदी भारत की सबसे लम्बी नदी भी है.

ये है भारत की राष्ट्रीय धरोहरें – वैसे राष्ट्रीय धरोहरें और भी हैं किन्तु उनके बारें में अधिकतर लोग जानते हैं. जैसे हमारा राष्ट्रीय खेल कौन-सा है? राष्ट्रीय पक्षी कौन है? हमने यहाँ आपको उन चीजों के बारें में बताया है जिनको भारत के आधे से अधिक लोग जानते ही नहीं हैं.

Chandra Kant S

Share
Published by
Chandra Kant S

Recent Posts

ये हैं भारत के 7 कमांडोज फोर्सेज, इनका नाम सुनकर ही दुश्मन का दिल दहल जाता है

भारत के कमांडो फोर्सेज - आम सैनिकों से अलग कमांडोज को स्पेशल मिशन्स के लिए…

5 years ago

सिर्फ 50 रूपए लगाकर भी आप कमा सकते हैं लाखों रुपए ! जानिये कैसे?

शेयर बाज़ार में इन्वेस्टमेंट - विश्वास करना मुश्किल है कि 50 रूपए इनवेस्ट करके आप…

5 years ago

हर युग में सच साबित हुए हैं महाभारत के ये 5 सबक !

सैकड़ों वर्षों पहले लिखी गई महाभारत की कहानियों को हर युग में अनेकों लोग अनेकों…

5 years ago

जानिए किस राशि के लिए आप साबित होंगे बेस्ट लवर !

परफेक्ट कपल - कौन नहीं चाहता कि उसका अपने प्रेमी या प्रेमिका के साथ रिश्ता…

5 years ago

सिगरेट, शराब, कोकेन, हिरोइन – कुछ इस तरह से असर करता है शरीर पर !

कोई भी व्यक्ति किसी नशे का आदी कैसे जाता है. अधिकांश लोग नशे को अपनी…

5 years ago

जांघों की चर्बी कम करने में रामबाण है ये 8 ड्रिंक्स !

जांघों की चर्बी - शरीर के किसी भी हिस्से का फैट कम करना है जरूरी…

5 years ago