terrorism इन india Archives - Youngisthan.in

एक बम, एक आतंकी हमला और दिल्ली खत्म ! आतंकियों का एटम बम है तैयार, अमेरिका, रूस और भारत के लिए क्या है सुरक्षा एजेंसियों की चेतावनी
पाकिस्तान के एटमी हथियारों के बारे में अमेरिका के दो बड़े संस्थानों की एक रिपोर्ट कुछ समय पहले आई थी.

कार्नेगी एनडॉउमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस और स्टिमसन सेंटर ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि अगले 5 से 10 साल में पाकिस्तान के पास न सिर्फ भारत से दोगुना बड़ा एटमी जखीरा होगा, बल्कि ब्रिटेन, चीन और फ्रांस से भी ज्यादा परमाणु हथियार उसके पास होंगे. अमेरिका और रूस के बाद पाकिस्तान दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी एटमी ताकत बना जाएगा.

अमेरिकी थिंक टैंक का कहना है कि पाकिस्तान हर साल करीब 20 नए परमाणु बम बना सकता है. इन अनुमानों के मुताबिक अगले दस साल में दुनिया में मौजूद परमाणु हथियारों की स्थिति कुछ इस तरह से होगी.

जब भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी यह बात विश्व को बोल रहे थे तो कोई भी इनकी बात मानने को राजी नहीं था. वह बोलते थे कि पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार हैं. विश्व के किसी देश ने उसको यह हथियार दे दिए हैं. जब भारत ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया तो उसके बाद पाकिस्तान ने भी बता दिया था कि वह भी परमाणु हथियारों वाला देश है.

अब आतंकवादियों के हाथ में परमाणु हथियार – एक  आतंकी हमला और सब खत्म

पिछले दिनों एक खबर आई थी कि ईराक के एक अस्पताल से रेडियो एक्टिव मेटीरियल चोरी हो गया है. सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि यह पदार्थ आंतकवादियों ने चुराया है. आपको बता दें कि यह रेडियो पदार्थ भी एक परमाणु बम की ही तरह हैं. इससे न्यूक्लियर बम बनाएं जा सकते हैं और इसमें इतना दम है कि वह एक देश को खत्म कर दे.

दूसरी तरफ पाकिस्तान के पास जो परमाणु हथियार हैं और वह भी एक तरह से आतंकवादियों के ही हाथ में हैं. अमेरिका की एक सुरक्षा एजेंसी ने यह चेतावनी दी है कि पाकिस्तान के एटम बम और परमाणु हथियार पर आतंकवादियों की नजर हैं. विश्व के तीन देश, अमेरिका, रूस और भारत पर आतंकी हमले की साजिश रची जा रही है. जिस तरह से तीनों देश विश्व में अपनी ताकत दिखा रहे हैं उससे यह आतंकवादी बिलकुल खुश नहीं हैं.

तो अगर ईरान से रेडियो एक्टिव पदार्थ चुराया जा सकता है तो कल पाकिस्तान से परमाणु हथियार भी चुराये जा सकते हैं. आतंकी आये दिन पाकिस्तान में आते हैं और बम धमाके कर चले जाते हैं. अगर कोई देश अपनी सुरक्षा नहीं कर पा रहा है तो ऐसे में वह परमाणु हथियारों की सुरक्षा कैसे करेगा.

आने वाले समय में किसके पास कितने परमाणु बम होंगे

अमेरिका के पास 7,500 परमाणु बम, रूस के पास कुल 7,200 परमाणु बम, पाकिस्तान के पास 350 परमाणु बम, फ्रांस के पास 300 परमाणु बम, चीन के पास 250 परमाणु बम, ब्रिटेन के पास 200 परमाणु बम, भारत के पास 120-135 परमाणु बम होंगे.

तो इस तरह से पाकिस्तान परमाणु बम बनाने में काफी आगे निकल गया होगा. लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि आखिर पाकिस्तान के पास इनको बनाने के लिए धन कहाँ से आएगा? यह बात जरूर सभी को सोचनी चाहिए. कहीं यह धन आतंकवादी समूह ही तो पाकिस्तान को उपलब्ध नहीं करा रहे हैं?

मानव जाति के लिए खतरा ये हथियार –

मानव जाति की रक्षा के नाम पर बनाये गये यह परमाणु हथियार अब उसके खात्मे की भी वजह बनेंगे. लेकिन जो लोग यह बोलते हैं कि परमाणु हथियार रक्षा के लिए बनाये गये थे वह गलत हैं. परमाणु हथियारों का निर्माण ही ताकत और दिखावे के लिए हुआ था. आज सम्पूर्ण मानव जाति को इन हथियारों से खतरा होता जा रहा है.

समय रहते अब सभी परमाणु सम्पन्न देशों को कुछ ऐसा करना होगा कि यह हथियार आतंकवादियों के हाथ में ना लगें.

सुरक्षा के लिहाज से जरुरी कदम उठायें जाएँ और जल्द से जल्द इनको कड़ी सुरक्षा में कहीं और शिफ्ट करते रहें ताकि इनकी सही जगह का किसी को पता ही ना चले.

The post एक बम, एक आतंकी हमला और दिल्ली खत्म ! आतंकियों का एटम बम है तैयार, अमेरिका, रूस और भारत के लिए क्या है सुरक्षा एजेंसियों की चेतावनी appeared first on Youngisthan.in.