sant sadhu Archives - Youngisthan.in

क्या मुल्ला-मौलाना, क्या साधू-संत, सब एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं
हम सभी को धर्म और सदाचार की सीख देने वाले मौलाना और साधू संत जब खुद बलात्कार जैसे मामले में दोषी साबित हो जाये तब आप क्या कहेंगे?

अभी हाल ही कुछ दिनों से इस तरह के पाखंडियों के पर्दाफाश होने का दौर चला हैं.

आयें दिन किसी न किसी खबरियां चैनल और अखबारों में कभी आसाराम जैसे तथाकथित संत के पकड़ में आने की ख़बर आती हैं तो कभी राधे माँ जैसे लोगों पर अश्लीलता फ़ैलाने का आरोपों वाली बात पढ़ने को मिलती  हैं. धर्म के नाम पर ऐसी शर्मनाक हरकत करने वालों की फेहरिस्त में कुछ दिन पहली हुई एक घटना से दो नाम और जुड़ गए हैं.

रामपुर के टांडा क्षेत्र के एक गाँव में दो मौलवियों ने दो नाबालिक छात्राओं के साथ बलात्कार किया और गाँव से भाग गए.

धर्म की सीख देने वाले लोगों द्वारा की गयी यह हरकत जब लोगों को पता चली तो सभी गाँव वालों का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ़ गया और मदरसे के सामने इकट्टा होकर लोगों ने उन दो मौलवियों के खिलाफ तुरंत कारवाही करने की मांग की.

घटना स्थल से मिली जानकरी के अनुसार टांडा क्षेत्र के एक गाँव में रहने वाली दो नाबालिक छात्राएं सोमवार की शाम अपने क्लास की एक और छात्रा से किताब लेने घर से निकली थी. कक्षा 11वी में पढ़ने वाली यह दोनों लड़किया जब गाँव के बाहर पहुची थी तभी तेज़ बारिश शुरू हो गयी और बारिश से बचने के लिए इन दोनों छात्राओं ने गाँव के बाहर एक मदरसें के दरवाज़े के ऊपर बने छज्जें की शरण ले ली.

बारिश और अकेलेपन का फ़ायदा उठा कर मदरसे के भीतर मौजूद दो मौलवियों ने बाहर खड़ी इन दोनों लड़कियों को डरा कर अंदर खिच लिया और कमरे में ले जाकर जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों के साथ बलात्कार किया. इस ज़बरदस्ती के चलते दोनों लड़कियां बेहोश हो गयी और दोनों छात्राओं को बेहोश देख कर मदरसें में मौजूद दोनों मौलवी उन्हें वैसा ही छोड़ कर गाँव से भाग निकले.

काफी देर बाद जब दोनों बच्चियां घर नहीं लौटी तो उनके परिजनों ने उनकी तलाश शुरू करी. घर वालों को जब दोनों लड़कियां उस सहेली के यहाँ भी नहीं मिली तब परेशान हो कर उन्होंने उनकी तलाश गाँव में शुरू की. इस तलाश में उन्हें किसी से मालूम हुआ कि आख़री बार दोनों लड़कियों को मदरसे के पास खड़े देखा गया था. शक के आधार पर जब परिजनों ने मदरसें की तलाशी ली तो दोनों लड़कियां मदरसें में बेहोश हालत में पाई गयी. उनकी ऐसी हालत देखकर घर वालों ने पुलिस को इस बात की सुचना दी.

‘मियांजान’ और ‘शमशेर’ नाम के दोनों मौलवी इस पूरी घट्ना के बाद से ही फ़रार हैं और पुलिस ने भी तहरीर के आधार पर उनके खिलाफ बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कर ली हैं.

लड़कियों के परिजन और गाँव वालों के गुस्से को देखते हुए पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने ले लिए दो टीम बना कर उन्हें पकड़ कर लाने के लिए आसपास के इलाक़ों में भेज दिया हैं..

साथ ही रामपुर एसपी साधना गोस्वामी ने मामले की संजीदगी को देखते हुए गाँव वालों से शांति बनाये रखने की अपील की हैं.

The post क्या मुल्ला-मौलाना, क्या साधू-संत, सब एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं appeared first on Youngisthan.in.