salman khan anushka sharma Archives - Youngisthan.in

ये 5 वजहें जो आपको सलमान खान की सुल्तान देखने के लिए मजबूर कर देगी!
वैसे तो अब तक बॉलीवुड के दबंग खान यानि सलमान खान को आपने कई अलग-अलग और बेहतरीन किरदारो में देखा होगा.

लेकिन अगर बात की जाए निर्देशक अली अब्बास जफ़र की फिल्म सुल्तान की तो यहां सलमान खान का एक अलग ही किरदार देखने को मिलेगा.  इस फिल्म में सलमान खान एक पहलवान की भुमिका निभाते नजर आएंगे.

वैसे तो ये एक वजह ही काफी है सलमान की सुल्तान देखने के लिए.

लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं वो पांच वजहें जिन्हें जानकार आप सुल्तान देखने से खुद को नहीं रोक पाएंगे, मजबूर हो जायेगे.

1 – पहलवान के रोल में जंच रहे हैं सलमान-

फिल्म में सलमान खान एक हरयाणवी रेसलर की भूमिका निभा रहे हैं, जिसका एक ही सपना है और वो है कुश्ती में ओलंपिक मैडल जीतना. लेकिन किसी वजह से सुल्तान यानि सलमान को बीच में ही कुश्ती छोड़नी पड़ जाती है और इसके पीछे की वजह फिल्म देखने के बाद ही पता चलेगी. हालाँकि सलमान की माने तो उन्होंने खुद को इस किरदार में ढालने के लिए खूब मेहनत की है.

2 – हरयाणवी बोलते दिखेंगे सलमान-

फिल्म में सलमान खान एक हरयाणवी पहलवान बने हैं. तो जाहिर है कि फिल्म में सलमान हरयाणवी बोलते नज़र आयेंगे. अपने हरयाणवी कैरेक्टर को और भी दमदार बनाने के लिए सलमान ने हरयाणवी भाषा की ट्रेनिंग भी ली है. हरयाणवी बोलते हुए सलमान का दीदार करने से भला कोई कैसे खुद को रोक पाएगा.

3 – दंगल से अलग है सुल्तान की कहानी ?

सलमान की सुल्तान और आमिर की दंगल दोनों ही काफ़ी सुर्ख़ियों में हैं क्योंकि दोनों फिल्मों की कहानी कुश्ती पर आधारित है. हालाँकि सलमान की सुल्तान दंगल से पहले रिलीज़ होनेवाली है. सलमान और आमिर दोनों का ही कहना है कि दोनों फिल्मों की कहानी एक-दूसरे से काफ़ी अलग है. अब इसका फैसला तो फिल्म देखने के बाद ही करना बेहतर होगा.

4 – अनुष्का भी करेंगी पहलवानी

फिल्म में सलमान खान के साथ अनुष्का शर्मा भी पहलवानी करती नज़र आएंगी. अनुष्का की माने तो पहले वो अपने इस किरदार को लेकर असहज थी, लेकिन अपने किरदार को लेकर रिसर्च और मेहनत के बाद बो काफ़ी सहज हो गई. अनुष्का की पहलवानी देखने के लिए आप फिल्म देखने से खुद को नहीं रोक पाएंगे…

5 – दिलचस्प होगी दो पहलवानों की लव स्टोरी-

फिल्म में सुल्तान बने सलमान को अनुष्का यानि आरफा को कुश्ती करते देख प्यार हो जाता है और आरफा को पटाने के लिए वो तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं. यहां तक कि वो अंग्रेज़ी बोलने की भी कोशिश करते हैं और फिर इसका नतीजा क्या होता है ये देखने के लिए सिनेमा हॉल तक तो आपको जाना ही पड़ेगा.

यशराज फिल्म्स के बैनर तले बननेवाली फिल्म ‘सुल्तान’ में खेल के साथ रोमांस का भरपूर तड़का लगाया गया है.

यशराज फिल्म्स ने लव स्टोरी पर बेस्ड कई हिट फिल्में बनाई हैं. बहरहाल ईद के मौके पर सलमान खान अपने फैंस को ‘सुल्तान’ का तोहफा देने जा रहे हैं.

ऐसे में उनके फैंस भी फिल्म के रिलीज़ होने का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है ताकि वो सुल्तान देखकर सलमान को ईदी दे सकें.

The post ये 5 वजहें जो आपको सलमान खान की सुल्तान देखने के लिए मजबूर कर देगी! appeared first on Youngisthan.in.