r d burman Archives - Youngisthan.in

राहुल देव बर्मन, जिनसे जुडी ये 8 बातें जो शायद आप नहीं जानते !
फिल्म ‘1942 अ लव स्टोरी’  भले ही राहुल देव बर्मन की बतौर संगीतकार आखिरी फिल्म साबित हुई हो. लेकिन आज भी जब हम उनके गानों को सुनते हैं उनकी याद ज़हन में फिर से ताज़ा हो जाती है.

साल 1994 में राहुल देव बर्मन इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह गए. और अपने चाहनेवालों के लिए छोड़ गए अपने फिल्मी संगीत का नायाब तोहफ़ा.

27 जून 1939 को राहुल देव बर्मन का जन्म कोलकाता में हुआ था.

राहुल देव बर्मन के पिता सचिन देव बर्मन अपने ज़माने के मशहूर संगीतकार थे.  उनके जन्म से लेकर मशहूर संगीतकार बनने तक के इस सफर से कई दिलचस्प बाते जुड़ी हैं जिसे हम जानने की कोशिश करेंगे.

1.  राहुल देव बर्मन कैसे बने पंचम दा ?

कहा जाता है कि बचपन में जब भी आरडी रोते थे, तो सुर की पंचम ध्वनि सुनाई देती थी. इतना ही नहीं वे बचपन में जब भी गुनगुनाते थे, प शब्द का ही इस्तेमाल करते थे. जिससे उन्हे लोग पंचम कहकर पुकारने लगे.

यह बात अभिनेता अशोक कुमार के ध्यान में आई. कि सा रे गा मा पा में ‘प’ पांचवी जगह पर मौजूद है. इसलिए उन्होंने राहुल देव को पंचम नाम से पुकारना शुरू कर दिया.

2.  पिता से हटकर थी संगीत शैली

राहुल देव बर्मन एक मशहूर संगीतकार के बेटे थे. यही वजह है कि बचपन से ही उन्हे संगीत के प्रति खास लगाव था.  पंचम के बनाए धुनों में वेस्टर्न और इंडियन दोनों संगीत का मिश्रण मिलता था. उनकी संगीत की यह शैली उनके पिता से काफी जुदा थी. जिसकी बदौलत पंचम ने भारतीय संगीत में अपनी एक अलग पहचान बनाई.

3.  माउथ ऑर्गन बजाने के थे शौकीन

राहुल देव बर्मन को माउथ ऑर्गन बजाने का बेहद शौक था. लक्ष्मीकांत प्यारेलाल उस समय ‘दोस्ती’ फिल्म में संगीत दे रहे थे. उन्हें माउथ ऑर्गन बजाने वाले की जरूरत थी. वे चाहते थे कि पंचम यह काम करें. जब यह बात पंचम को पता चली तो वे फौरन राजी हो गए.

4.  महमूद ने दिया था पहला ब्रेक

फिल्मों में बतौर संगीतकार अपने करियर की शुरूआत पंचम ने 1961 में महमूद की फिल्म ‘छोटे नवाब’ से की थी. इसी फिल्म के ज़रिए महमूद ने पंचम दा को पहला ब्रेक दिया था. हालांकि इस फिल्म के ज़रिए वे अपनी खास पहचान नहीं बना सके.

5.  ‘अमर प्रेम’ से मिली बड़ी कामयाबी

राहुल देव बर्मन को बड़ी सफलता मिली ‘अमर प्रेम’ से. ‘चिंगारी कोई भड़के’ और ‘कुछ तो लोग कहेंगे’ जैसे यादगार गीत देकर उन्होंने साबित किया कि वे कितने प्रभावशाली हैं.

6.  अपने संगीत में करते थे प्रयोग

राहुल देव बर्मन समय से आगे के संगीतकार थे. वे अक्सर अपने संगीत में नए-नए प्रयोग करते थे. उन्होंने अपने संगीत में वे प्रयोग कर दिखाए थे,  जो आज के संगीतकार कर रहे हैं. वे नई तकनीक को भी बेहद पसंद करते थे. कंघी और कई फालतू समझी जाने वाली चीजों का उपयोग उन्होंने अपने संगीत में किया.

7.  70 के दशक में मचाई धूम

राहुल देव बर्मन द्वारा संगीतबद्ध की गई फिल्में ‘तीसरी मंजिल’ और ‘यादों की बारात’ ने धूम मचा दी. राजेश खन्ना को सुपर स्टार बनाने में भी आरडी बर्मन का अहम योगदान रहा है. राजेश खन्ना, किशोर कुमार और आरडी बर्मन की तिकड़ी ने 70 के दशक में धूम मचा दी थी.

आरडी का संगीत युवाओं को बेहद पसंद आया. ‘दम मारो दम’ जैसी धुन उन्होंने उस दौर में बनाकर तहलका मचा दिया था.

8.  फिल्मी अंदाज़ में रचाई थी शादी

पंचम दा की रीता से लव स्टोरी की शुरुआत फिल्मी अंदाज़ में हुई थी. रीता ने अपने दोस्तों से शर्त लगाई थी कि वो पंचम को फिल्मी डेट पर ले जाएंगी और ऐसा हुआ भी. दोनों की ये मुलाकात प्यार में बदल गई और दोनों ने 1966 में शादी कर ली. लेकिन शादी के महज पांच साल बाद दोनों अलग हो गए.

पहली शादी टूटने के बाद आरडी ने आशा भोसले को साल 1980 में अपना जीवन साथी बना लिया. जिसके बाद दोनों ने कई हिट गाने गानों के ज़रिए फिल्मी दुनिया में तहलका मचा दिया.

पंचम दा ने करीब 18 फिल्मों में अपनी आवाज़ भी दी. उन्होने भूत बंगला (1965 ) और प्यार का मौसम (1969) में में अभिनय भी किया था.

बहरहाल अफ़सोस की बात तो यह है कि फिल्म ‘1942 अ लव स्टोरी’ में अपनी कामयाबी देखने से पहले ही 55 साल की उम्र में वे इस दुनिया को अलविदा कह गए.

भारतीय संगीत को एक नए आयाम तक पहुंचाने में पंचम दा का बहुत बड़ा योगदान रहा है. यही वजह है कि वे हमेशा अपने सदाबहार संगीत के ज़रिए याद किए जाएंगे.

The post राहुल देव बर्मन, जिनसे जुडी ये 8 बातें जो शायद आप नहीं जानते ! appeared first on Youngisthan.in.

किशोर कुमार की 86वीं सालगिरह पर आपको बताते और दिखाते है उनके कुछ किस्से कहानियां
आभास कुमार गांगुली के करोड़ों चाहने वाले है और कोई बड़ी बात नहीं की आप भी उनके बहुत बड़े फैन हो.

क्या कहा आपने नाम भी नहीं सुना आभास कुमार गांगुली का,तो फैन कैसे होंगे?

चलिए आपको उनके कुछ यादगार नगमे बताते है जो सुनकर आपको समझ आ जायेगा कि आप और मैं ही नहीं पूरी दुनिया है इनकी फैन.

मेरे सपनों की रानी कब आएगी तू आई रुत मस्तानी कब आएगी तू ….

दिलबर मेरे कब तक मुझे ऐसे ही तड़पाओगे..

मेरे नैना सावन भादो फिर भी मेरा मन प्यासा..

हमें तुम से प्यार कितना ये हम नहीं जानते मगर जी नहीं सकते तुम्हारे बिना….

अरे अरे नाराज़ मत होइए साहब आभास कुमार गांगुली हम सब के चहेते गायक किशोर कुमार का ही असली नाम है.

चलिए आज किशोर कुमार  की 86वीं सालगिरह पर आपको बताते और दिखाते है उनके कुछ किस्से कहानियां.

किशोर कुमार  का जन्म मध्यप्रदेश के खंडवा में एक बंगाली परिवार में हुआ था, उनके बड़े भाई सुप्रसिद्ध कलाकार अशोक कुमार थे. ये सब बातें तो सब ही जानते है.

चलिए बाकि अनोखी बातें उनके गाने सुनते सुनते की जाए तो कैसा रहेगा?

किशोर दा 40 और 50 के दशक में गंभीर फ़िल्में किया करते थे, एक अभिनेता के तौर पर. उस ज़माने में उनके बड़े भाई अशोक शिखर सितारा थे.

किशोर कुमार  अपने समय के महानतम गायक के एल सहगल के बहुत बड़े फैन थे.

आगे बढ़ने से पहले ज़रा गुनगुनाते है ये गाना

हाँ तो बात हो रही थी किशोर कुमार  की, लम्बे समय तक किशोर सिर्फ अभिनय ही करते रहे फिर एक बार मस्ती मस्ती में ही जब किशोर कुमार  ने अपने बड़े भाई का गाना गया तो अशोक को किशोर की प्रतिभा का पता चला.

60 के दशक में किशोर अब गंभीर फिल्मे छोड़ हंसी मजाक मस्ती वाली फिल्मे करने लगे थे, साथ ही साथ वो अपनी फिल्म में गीत भी गाने लगे थे. अब अभिनेता किशोर पर गायक किशोर कुमार  भारी पड़ने लगा था.

आगे चलने से पहले किशोर कुमार  की आवाज़ में ये एक बहुत ही खूबसूरत नगमा

बातों के सफर को आगे बढ़ाते है और चलते है किशोर कुमार  एस डी बर्मन और देव साहब के युग की तरफ.

किशोर कुमार अब अभिनय से दूर हो रहे थे और एक गायक के रूप में छा रहे थे. संगीत उनका पहला प्यार था और किशोर बर्मन और देव साहब की तिकड़ी ने संगीत की दुनिया में जादू जगा दिया. ये हिंदी फिल्मों के संगीत इतिहास का स्वर्णिम दौर था. रफ़ी साब, तलत महमूद, किशोर, लता और मुकेश जैसे गायक एक साथ अपने सुरों का जादू बिखेर रहे थे.

देव साब के साथ रफ़ी ने भी कालजयी गाने दिए और किशोर दा ने भी. ज़रा देखिये इस गाने को कितने कम संगीत के साथ किशोर कुमार ने कैसे मिठास घोली है इस गाने में.

ये गाना जहाँ पूरी तरह प्यार में डूबा देता है वही इस जोड़ी का ये गाना ऐसी खूबसूरत उदासी में ले जाता है जहाँ शायद ही कोई और गाना ले जा सके. पहले गाना सुनिए फिर किस्सा भी बताते है.

मिली फिल्म का ये गाना किशोर दा के बेहतरीन दर्द भरे गानों में से एक है और होगा भी क्यों नहीं, एस डी बर्मन किशोर कुमार  के पिता समां थे और मिली के वक्त बहुत ही बीमार थे. ये गाना किशोरे ने एस डी के गम में गाया था.

अरे अरे आप तो उदास ही हो गए. किशोर कुमार  जैसे जिंदादिल इंसान का जन्म दिन और उदासी का माहौल कुछ जमा नहीं.. तो ये लो उनका उदासी दूर करने वाला ये मस्ती भरा गाना

इस गाने की सबसे खास बात ये की किशोर कुमार  ने ही दोनों पुरुष और महिला की आवाज़ दी है .

फिल्म हाफ टिकिट का ये गाना ही मस्त नहीं ये फिल्म भी देखना ज़रूर कॉमेडी का खजाना है ये फिल्म.

किशोर कुमार गायकी में नए आयाम स्थापित करते जा रहे थे, फिर भी बहुत से लोग नहीं मानते थे कि वो लम्बी रेस के घोड़े है. इसके दो कारण थे.

पहला – किशोर कुमार  की संगीत में कोई औपचारिक शिक्षा नहीं हुई थी

दूसरी – उन पर एक ही तरह के गाने का ठप्पा लगने लगा था.

इस दौरान किशोर कुमार  ने सभी बड़े संगीतकारों के साथ काम किया और बहुत से हिट गाने दिए पर जो मुकाम किशोर को पाना था वो आना अभी बाकि था.

साल था 1969 फिल्म आराधना, उदय हुआ एक नए सितारे का. राजेश खन्ना और उनकी आवाज़ बने किशोर और उसके बाद की कहानी नहीं इतिहास है. एक के बाद एक अनगिनत सुपरहिट गानों का.

उस दशक में किशोर कुमार राजेश खन्ना और आर डी बर्मन की तिकड़ी का मतलब ना सिर्फ सुपरहिट संगीत होता था बल्कि सुपरहिट फिल्म की भी गारंटी थी. बहुत बातें हो गयी अब ज़रा मज़ा लीजिये इस मस्ती भरे गाने का और आवाज़ दीजिये आप भी अपने सपनो की रानी को.

आया ना मज़ा तो अब आगे बढ़ते है किशोर कुमार  राजेश खन्ना की तो आवाज़ बन ही चुके थे साथ ही साथ को धर्मेन्द्र और देव साब के गाने भी लगातार गा रहे थे.

ये वो दौर था जब किशोर कुमार की वजह से रफ़ी साब जैसे महान गायक भी गायकी से दूर हो गए थे. हिंदी संगीत में सिर्फ एक ही नाम चमक रहा था किशोर कुमार का.

https://www.youtube.com/watch?v=ejBk_0s_nuI

इस गाने में हेमा जी तो ड्रीमगर्ल थी ही पर किशोर कुमार  की आवाज़ ने तो कमल कर दिया था. इसी के साथ  देव साब के लिए गाया ये गाना आज भी ना जाने कितने आशिकों की कहानी कह देता है .

https://www.youtube.com/watch?v=G5OXj62qJUQ

चलिए अब आगे बढ़ते है. 70 का दौर शुरू हो गया था राजेश खन्ना, धर्मेन्द्र के साथ साथ अब उदय हो चूका था अमिताभ बच्चन का. राजेश खन्ना की तरह ही अमिताभ की भी आवाज़ बने किशोर कुमार  और उसके बाद दोनों ने सफलता के नए आयाम खड़े किये.

मुंबई और बारिश पर शायद ही कोई इतना खूबसूरत गीत बना हो

किशोर कुमार जहाँ अपनी गायकी के लिए प्रसिद्ध थे वहीँ अपनी अजीब हरकतों के लिए भी उतने ही प्रसिद्ध थे.

कोई उन्हें सनकी कहता तो कोई कंजूस. लोग चाहे कुछ भी कहे पर किशोर संगीत जगत के वो सितारे है जो हमेशा अपनी चमक बिखेरता रहेगा.

80 के दशक में किशोर कुमार  ने बप्पी दा के साथ अमिताभ के लिए कई गाने गाये और सब के सब बहुत प्रसिद्ध हुए, इसी दौर में रफ़ी साब ने एक बार फिर अपनी गायकी का लोहा मनवाया और ऋषि कपूर जैसे नए सितारे की आवाज़ बनें.

किशोर और रफ़ी दोनों में कभी कोई प्रतियोगिता नहीं रही. जहाँ ऋषि के लिए रफ़ी ने दर्द ए दिल गाया वही उसी फिल्म में ऋषि के लिए किशोर कुमार  ने ओम शांति ओम भी गाया.

तो जब बात ऋषि और किशोर कुमार  की हो तो फिर ये गाना तो सुनना बनता है.

https://www.youtube.com/watch?v=xjs0wJfSkzo

बात हो रही थी रफ़ी और किशोर कुमार  की. पुराने दौर की बात है जब किशोर एक खास तरह के गाने ही ज्यादा गाते थे.

कुछ गानों के लिए किशोर की आवाज़ जमती नहीं थी तो उनके लिए रफ़ी ने भी गाया. ऐसी  महानता थी दोनों गायकों में की कोई किसी का प्रतिस्पर्धी नहीं. दोनों संगीत के उपासक.

तो सुनिए रागिनी फिल्म का ये गाना जिसमे रफ़ी साब ने आवाज़ दी है किशोर दा के लिए

https://www.youtube.com/watch?v=br9Xra3TbUA

किशोर कुमार  जैसे कलाकार कभी कभी ही पैदा होते है और हमेशा के लिए अमर हो जाते है.

आज 4 अगस्त को किशोर कुमार का जन्मदिन है. किशोर कुमार ऐसे कलाकार जो दुनिया में कभी कभी आते है और हमेशा के लिए अमर हो जाते है.

https://www.youtube.com/watch?v=HUOVCAU36Po

इसी गाने के साथ विदा लेते है. पर याद रहे ‘कभी अलविदा ना कहना ’

The post किशोर कुमार की 86वीं सालगिरह पर आपको बताते और दिखाते है उनके कुछ किस्से कहानियां appeared first on Youngisthan.in.