mahendra singh dhoni facts Archives - Youngisthan.in

महेन्द्र सिंह धोनी की 5 अनसुनी बातें, जो उनके हर ‘जबरा फैन’ को जाननी चाहिए !
महेन्द्र सिंह धोनी की बातें – भारत के सबसे सफल कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी के दुनियभर में करोड़ों प्रशंसक हैं।

धोनी की एक झलक पाने के लिए फैंस किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हो जाते हैं और हो भी क्यों ना। धोनी ने भारत को इतना सारे मैच जिताए हैं कि हर कोई उनका मुरीद हो जाता है। धोनी ने भारत को साल 2007 में पहली टी20 विश्व कप, साल 2011 में विश्व कप और साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जितवाया है।

इसके अलावा धोनी दुनिया के सबसे बेहतरीन मैच फिनिशर भी माने जाते हैं। धोनी जब तक क्रीज पर रहते हैं वो हारी हुई बाजी को भी जीत में बदलने का माद्दा रखते हैं। दुनियाभर में मौजूद धोनी के करोड़ों फैंस मानते हैं कि वो धोनी से जुड़ी हर बात जानते हैं.

लेकिन आज हम आपको महेन्द्र सिंह धोनी की बातें बताएंगे जो शायद ही आप जानते होंगे। कौन सी हैं ये 5 बातें आइए आपको बताते हैं।

महेन्द्र सिंह धोनी की बातें –

1. कौन है धोनी के हेलीकॉप्टर शॉट का गुरु:

आपने धोनी को क्रिकेट के मैदान पर ना जाने कितनी ही बार हेलीकॉप्टर शॉट लगाते देखा होगा। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है या फिर क्या आप जानते हैं कि धोनी को इस शॉट को खेलना किसने सिखाया है। कई लोग इसके पीछे सचिन तेंदुलकर का हाथ मानते हैं जो कि बिल्कुल गलत है। धोनी को हेलीकॉप्टर शॉट खेलना धोनी के करीबी दोस्त संतोष लाल ने सिखाया था। संतोष लाला हेलीकॉप्टर शॉट बहुत अच्छे से खेलते थे और उन्हीं ने धोनी को ये शॉट खेलना सिखाया था।

2. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धोनी का पहला कैच:

धोनी बतौर विकेटकीपर भारतीय टीम के साथ जुड़े थे। हर विकेटकीपर का सपना होता है कि वो जल्द से जल्द अपने करियर का पहला कैच पकड़े। धोनी को अपना पहला कैच पकड़ने के लिए दूसरे मैच का इंतजार करना पड़ा। पहले मैच में धोनी के हाथों में कोई कैच नहीं आ पाया था। अपने दूसरे मैच में धोनी ने बांग्लादेश के बल्लेबाज नफीश इकबाल का कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन का रास्ता दिखाया था और यही धोनी के करियर का पहला कैच भी था।

3. धोनी की पहली कमाई:

बहुत से लोग सोचते हैं कि धोनी की पहली कमाई क्रिकेट के जरिये करोड़ों या फिर लाखों में रही होगी लेकिन ये बिल्कुल गलत है। धोनी की पहली कमाई बतौर क्रिकेट खिलाड़ी नहीं थी और ना ही उनकी पहली कमाई करोड़ों-लाखों में थी। बल्कि धोनी की पहली कमाई सिर्फ 4,000 रुपये थी जो उन्हें टीसी की नौकरी करने के दौरान मिलती थी। क्रिकेट में आने से पहले धोनी साउथ ईस्ट रेलवे के खड़गपुर स्टेशन पर टीसी थे। धोनी ने ये नौकरी 3 साल तक की थी।

4. आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले पहले कप्तान:

धोनी आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान हैं। धोनी के अलावा किसी और कप्तान ने इस उपलब्धि को अपने नाम नहीं किया है। धोनी ने भारत को 2007 में टी20 विश्व कप, साल 2011 में विश्व कप और साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जितवाई थी। धोनी आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले दुनिया के पहले कप्तान हैं और धोनी के अलावा आज तक कोई भी इस कारनामे को अंजाम नहीं दे सका है।

5. क्रिकेटर नहीं फुटबॉलर बनना चाहते थे धोनी:

धोनी का पहला प्यार क्रिकेट नहीं बल्कि फुटबॉल था। धोनी क्रिकेटर नहीं बनना चाहते थे बल्कि वो फुटबॉलर बनना चाहते थे। धोनी स्कूल के दिनों में अपनी फुटबॉल टीम में गोलकीपर थे। वो फुटबॉल में ही अपना करियर बनाना चाहते थे लेकिन एक दिन धोनी के कोच ने उन्हें बुलाया और उन्हें हिदायत दी कि तुम क्रिकेट खेलो और विकेटकीपरिंग करो। बस फिर क्या था धोनी ने अपने फुटबॉल कोच की बात को गंभीरता से लिया और क्रिकेट में अपना ध्यान लगाना शुरू कर दिया। आज नतीजा हम सबके सामने है।

ये है महेन्द्र सिंह धोनी की बातें – घोनी टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं और वो आज वनडे और टी20 क्रिकेट खेलते हैं।

धोनी भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं और उनकी मौजूदगी विपक्षी टीम में खौफ पैदा करती है। धोनी ने भारत को कई मैच जिताए हैं। धोनी छक्का लगाकर मैच जिताने के लिए जाने जाते हैं। माना जाता है कि धोनी कि तेजी और उनकी रणनीति बनाने की कला अद्भुत है। धोनी का अगला लक्ष्य साल 2019 का विश्व कप खेलना है।

धोनी की कप्तानी में भारत ने साल 2015 में खेले गए विश्व कप में सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि सेमीफाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था।

The post महेन्द्र सिंह धोनी की 5 अनसुनी बातें, जो उनके हर ‘जबरा फैन’ को जाननी चाहिए ! appeared first on Youngisthan.in.