jaya rekha dinner saved jayas marriage Archives - Youngisthan.in

रेखा के साथ एक डिनर डेट से जया बच्चन ने बचाई थी अपनी शादी
जया बच्चन को यदि परफेक्ट पत्नी कहा जाए, तो ग़लत नहीं होगा.

आज के दौर में तो पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की बात सुनते ही पत्नी आग बबूला हो जाती. पति से खूब झगड़ा होता है और बात तलाक़ तक पहुंच जाती हैं.

वहीं जया बच्चन ने पति अमिताभ बच्चन के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की खबरों को न सिर्फ़ शांति के साथ सुना, बल्कि अपने रिश्ते में आई उस तीसरे को भी रास्ते से हटा दिया वो भी बड़ी ही सफ़ाई और शांति से.

बॉलीवुड की सबसे पॉप्युलर जोड़ी

अमिताभ और रेखा की जोड़ी बॉलीवुड की सबसे पॉप्युलर और परफेक्ट ऑनस्क्रीन जोड़ियों में से एक रही है. जब भी दोनों परदे पर आए, दर्शकों की सांसें थम जाती थी, लेकिन रील लाइफ की इस जोड़ी का प्यार रियल लाइफ में भी जब परवान चढ़ने लगा, तो अमिताभ की शादीशुदा ज़िंदगी की नाव बुरी तरह लड़खड़ाने लगी. पूरी इंडस्ट्री में अमिताभ और रेखा के प्यार की चर्चा होने लगी, मगर अपने पति की अफेयर की खबरों से जया बौखलाई नहीं, उन्हें दुख तो बहुत हुआ, मगर फिर भी खुद को संभाले रखा.

जब रेखा सिंदूर लगाकर जाती थी पार्टियों में

एक तरफ जहां पूरे बॉलीवुड में अमिताभ और रेखा के प्यार की चर्चा थी, ऐसे में रेखा अचानक से सिंदूर लगाकर घूमना, कई सवाल खड़े करने लगा. लोग तरह-तरह की बातें बनाने लगें, मगर रेखा, अमिताभ और जया किसी ने इस रिश्ते के बारे में खुलकर कभी कुछ नहीं कहा. हां, अब जया के लिए ये सब बर्दाशत करना बहुत मुश्किल होता जा रहा था. ऐसे में उन्होंने एक फैसला किया अपनी शादी बचाने के लिए.

रेखा को बुलाया डिनर पर

एक दिन जब अमिताभ किसी शूटिंग के सिलसिले में मुंबई से बाहर थे.

उस दिन जया ने रेखा को फोन किया. जया बच्चन का फोन उठाते हुए रेखा सोचने लगी कि ज़रूर जया उन्हें खरी-खोटी सुनाएंगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. जया ने बड़े प्यार से रेखा को अपने घर डिनर पर बुलाया. रेखा सोच रही थी कि शायद जया अपने घर बुलाकर उन्हें बेइज्जत करेंगी. रात के वक्त रेखा सज-धजकर जया के घर पहुंचीं. जया ने रेखा का स्वागत किया और ढेर सारी बातचीत की. हैरानी की बात ये थी कि इस बातचीत में अमिताभ का जिक्र बिलकुल नहीं था. रेखा को बहुत आश्चर्य हो रहा था. जया ने रेखा को अपने घर का इंटीरियर दिखाया, गार्डन दिखाया और काफी मेहमानवाज़ी की.

और कह दी ऐसी बात…

डिनर के बाद जब रेखा घर लौटने लगीं, तो उन्हें विदा करते हुए जया बच्चन ने कुछ ऐसा कहा जिसे सुनकर रेखा के पैरों तले जमीन खिसक गई. जया ने दरवाज़े पर रेखा से कहा ‘चाहे कुछ भी हो जाए, मैं अमित को नहीं छोड़ूंगी’.

अगले दिन मीडिया में जया और रेखा पर खूब किस्से चले, लेकिन न तो जया ने कुछ कहा और न ही रेखा ने मुंह खोला.

इस डिनर डेट के बाद एकाएक अमिताभ की जिंदगी बदल गई. उन्होंने रेखा से दूरी बना ली क्योंकि उन्हें पता चल चुका था कि जया उनके और रेखा के बारे में जान गई.

जिस तरह जया बच्चन ने समझदारी से अपने रिश्ते के बीच आई दूसरी औरत को पति से दूर कर दिया वो वाक़ई काबिले तारीफ है.

पति के अफेयर की खबर होने के बावजूद उन्होंने पति को नहीं छोड़ा, बल्कि अपने रिश्ते को और मज़बूत किया.

The post रेखा के साथ एक डिनर डेट से जया बच्चन ने बचाई थी अपनी शादी appeared first on Youngisthan.in.