habits that damage your kidneys Archives - Youngisthan.in

आपकी ये आदतें आपकी किडनी ख़राब कर सकती है
आदतें जो किडनी खराब करती है – हमारी लाइफ स्टाइल और हमारी आदतों का हमारे हेल्थ पर हमेशा असर पड़ता है.

अगर हमारी आदतें हेल्दी है तो हमारी हेल्थ पर इसका पॉजिटिव असर होगा। नहीं तो बुरी आदतों के बारे में तो आप जानते ही है कैसे आप अपनी हेल्थ ख़राब कर बैठते है।

लेकिन बात की जाये हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंग किडनी की तो आप जानते होंगे की किडनी के मरीजों को कितनी तकलीफों का समाना करना पड़ता है। लेकिन क्या आप जानते है अनजाने में ही सही आपकी कुछ आदतें जो किडनी खराब करती है ये आप सोच भी नहीं सकते।

किडनी का हमारे शरीर में कई महत्वपूर्ण कार्य है जैसे खून साफ करना, हॉर्मोंस बनाना, मिनरल्स का अवशोषण करना, यूरीन बनाना, हानिकारक टॉक्सिन्स को यूरीन के रास्ते बाहर निकलना, ब्लड में एसिड का संतुलन बनाये रखना, ब्लड में अमोनिया और यूरिया की मात्रा को यूरिन के साथ बाहर निकलना – जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य है जो किडनी हमारे शरीर के लिए करती है.

लेकिन क्या आप जानते है आपकी उन आदतों के बारे में जिनसे आप अनजाने में ही अपनी किडनी को ख़राब कर बैठते है

तो जानिए वो आदतें जो किडनी खराब करती है –

1 – कम पानी पीना –

पानी हमारे जीवन के लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। बिना पानी के जिन्दा रहना मुश्किल है। पानी कम पीने से किडनी पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है क्योकि किडनी का काम ही है ब्लड को प्युरिफाई करना और बिना पानी के किडनी काम ही नहीं करेगी इसलिए शरीर में पानी की मात्रा का संतुलन होना बहुत जरुरी है। अगर आप कम पानी पियेंगे तो हानिकारक टॉक्सिन्स छनने की बजाये शरीर में ही इकट्ठा हो जायेंगे जिससे किडनी फ़ैल होने की आशंका बड़ जाती है।

2 – अधिक नमक का सेवन-

कुछ लोग जरुरत से ज्यादा नमक का सेवन करते है, शायद वो नहीं जानते की उनकी ये आदत उनकी किडनी फ़ैल कर सकती है। अधिक नामक लेने से शरीर में सोडियम की मत्र बड़ जाती है जिससे ब्लड प्रेशर प्रभावित होता है इससे किडनी पर जोर पड़ता है। इसलिए एक दिन में 5 ग्राम से अधिक नामक का सेवन न करे।

3 – यूरीन प्रेशर को रोकना-

कुछ लोगो की आदत होती है यूरीन या पेशाब को रोक कर रखते है। लेकिन क्या आपको पता है अनजाने में ही सही लेकिन ये आदत आपकी किडनी पर कितना बुरा असर करती है। इस बुरी आदत से किडनी में पथरी या फिर किडनी फ़ैल होने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए इस बात का ध्यान रखे भले ही जरुरी मीटिंग में हो, या एग्जाम में कम से कम यूरिन प्रेशर आने पर बाथरूम जाना जरुरी है।

4 – ज्यादा मीठा खाना-

अगर आप ज्यादा मीठा खाने का शौक रखते है तो सावधान हो जाइये क्योकि ये आदत आपकी किडनी ख़राब कर सकती है। मिठाई के अधिक सेवन से यूरिन से प्रोटीन निकलने लगता है, जो की किडनी की खराबी के लक्षणों में से एक है इसलिए मीठे का सेवन संतुलित मात्र में ही करे।

5 – ज्यादा मेडिसिन का सेवन करना-

क्या आप भी शरीर की छोटी-छोटी समस्याओ में हर वक्त टेबलेट या गोलियाँ खाते है तो सावधान हो जाइये। क्योंकि इस आदत से आप अपनी किडनी खराब कर सकते है क्योकि ज्यादा मात्रा में पैनकिलर या दूसरी गोलियाँ खाने से किडनी और लीवर की समस्या होने लगती है।

6 – कम नींद लेना-

क्या आप भी कम सोते है? यदि आपका जबाव हाँ है तो अब आपको अपनी इस आदत को सुधारने की जरुरत है, क्योकि कम सोने वालो को किडनी की समस्या होने की ज्यादा सम्भावना होती है। नींद कम लेने से मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है जिससे किडनी फिट नहीं रहती है इसलिए कोशिश करे की भरपूर नींद ले।

7 – धुम्रपान और तम्बाकू का सेवन-

धुम्रपान और तम्बाकू के सेवन से कई समस्याए होती है, लेकिन क्या आप जानते है धुम्रपान और तम्बाकू हमारी किडनी को भी बुरी तरह प्रभावित करते है। धुम्रपान से एथेरोस्क्लेरोसिस रोग होने की आशंका बड़ जाती है, इस रोग में रक्त नालिकाओं में रक्त का बहाव धीमा पड़ जाता है और किडनी में रक्त कम जाने से उसकी कार्यक्षमता घट जाती है। इसलिए धुम्रपान और तम्बाकू का सेवन नही करना चाहिए।

ये है वो आदतें जो किडनी खराब करती है – इन आदतों से आपकी किडनी खराब या फ़ैल होने की ज्यादा संभावना होती है इसलिए इन आदतों को छोड़कर आप अपनी किडनी को हेल्दी और फिट बना सकते है।

The post आपकी ये आदतें आपकी किडनी ख़राब कर सकती है appeared first on Youngisthan.in.