dating training school china Archives - Youngisthan.in

चीन के इस स्कूल में दी जाती है डेटिंग की ट्रेनिंग, फीस जानकर सिर घूम जाएगा
डेटिंग की ट्रेनिंग – चीन की आबादी दुनिया में सबसे ज़्यादा है, लेकिन यहां भी भारत की तरह लिंग अनुपात गड़बड़ है.

यहां भी लड़कियों के मुकाबले लड़कों की तादाद ज़्यादा है, लेकिन इसकी वजह बेटे की चाह नहीं, बल्कि सिंगल चाइल्ड पॉलिसी है.

चीन के बीजिंग में एक ऐसा स्‍कूल है जहां युवाओं को डेटिंग की ट्रेनिंग दी जाती है. जी हां यहां डेटिंग की ट्रेनिंग दी जाती है कि वो किसी लड़की का दिल कैसे जीतें और पहली ही डेटिंग में लड़की का दिल कैसे जीतें.

डेटिंग की ट्रेनिंग – लड़की रिझाने या पटाने वाले इस कोर्स की फीस सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे. इस कोर्स की फीस है 4500 डॉलर महीना. यी कुई उर्फ मौका नामक व्‍यक्ति द्वारा चलाए जाने वाले इस स्‍कूल का नाम है लव एनर्जी. इस स्‍कूल की खास बात यह है कि यह क्‍लासरूम कोर्स के साथ ही लड़की पटाने के गुर सिखाने वाला यह कोर्स ऑनलाइन भी कराया जाता है.

हैरानी की बात ये है कि लव एनर्जी स्कूल में एडमिशन के लंबी लाइन लगती है. ज़्यादातर स्टुडेंट 23 से 33 साल की उम्र के बीच के हैं. एक 59 वर्षीय व्‍यक्ति ने भी इस कोर्स में दाखिला लिया है जो डेटिंग के हुनर में महारत हासिल करके लड़कियां पटाना चाहते हैं.

क्‍या सिखाया जाता है डेटिंग की ट्रेनिंग में यहां?

स्‍कूल में लड़कों का मेकओवर किया जाता है. उनके सोशल मीडिया प्रोफ़ाइल के लिए अच्छी तस्वीरें खींची जाती हैं. लड़कों को काबे डान नाम की जापानी तकनीक सिखाई जाती है, जिसमें किसी लड़की के पीछे दीवार पर हाथ रखकर उसे इम्प्रेस किया जाता है. ली कुई कहते हैं कि लड़के अक्सर लड़कियों से बात करने में हिचकते हैं. उन्हें दुत्कारे जाने का डर होता है.

वो कहते हैं कि डेटिंग एक परफेक्ट डांस की तरह है. कभी आपको साथी को अपनी ओर खींचना होता है, तो कभी उसे दूर धकेलना होता है. इस दौरान उसके प्रति लगातार संवेदनशील होना पड़ता है. अंतर्मुखी लड़के तो और भी चुनौतियों का सामना करते हैं. वो लड़कियों से प्यार की बातें करने से डरते हैं. इस चुनौती से निपटने के लिए उन्हें सही डेटिंग की ट्रेनिंग की ज़रूरत होती है.

ली कुई का कहना है कि लव और डेटिंग की ट्रेनिंग के स्कूल और कोचिंग का कारोबार करना इतना आसान नहीं है जितना समझा जाता है. लोगों का तुरंत रिजल्‍ट चाहना सबसे बड़ी दिक्‍कत है. अपनी कमजोरियों पर काबू पाना सिखाना आसान नहीं है. दूसरा इस काम में पारंगत टीचर्स मिलना काफी मुश्किल है. ऑफिस और दूसरी सुविधाओं पर भी बहुत पैसा लगता है.

यह स्‍कूल डेटिंग की ट्रेनिंग कोर्स ऑनलाइन भी चलाता है. ली कुई का कहना है कि दुनिया का कोई भी व्‍यक्ति उनके स्‍कूल में एडमिशन ले सकता है. क्‍लास रूम कोर्स की फीस 4500 डॉलर महीना है. वहीं ऑनलाइन कोर्स की फीस 30 डॉलर महीना है.

प्यार की इस पाठशाला में लड़के खुश होकर जाते हैं और लड़कियों को पटाने के गुर सीखकर अपनी ज़िंदगी में खुशहाली लाना चाहते हैं, काश की भारत में भी कोई ऐसा स्कूल होता जहां लड़कों को प्रोफेशनली लड़की पटाने के गुर सिखाए जातें, तो शायद वो टपोरियों की तरह लड़कियों को छेड़ना छोड़ देंगे.

The post चीन के इस स्कूल में दी जाती है डेटिंग की ट्रेनिंग, फीस जानकर सिर घूम जाएगा appeared first on Youngisthan.in.