checking Email on phone Archives - Youngisthan.in

इंटरनेट पर हर रोज ये एक चीज चेक किए बिना नहीं रह पाते हैं अधिकांश लोग !
आज के इस डिजिटल दुनिया में रहनेवाले अधिकांश लोगों की आदतें भी डिजिटल होती जा रही है. लोग अपने घर-परिवार के सदस्यों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के बजाय अपने स्मार्टफोन और इंटरनेट पर समय बिताना ज्यादा पसंद करते हैं.

इंटरनेट और स्मार्टफोन आज के दौर में अधिकांश लोगों की सबसे बड़ी कमजोरी बन गई है. आलम तो यह है कि लोग एक मिनट भी अपने स्मार्टफोन और इंटरनेट के बिना नहीं रह सकते.

वैसे तो लोग अपने स्मार्टफोन पर इंटरनेट के जरिए लगातार सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं स्मार्टफोन और इंटरनेट से जुड़ी एक ऐसी चीज जिसे चेक किए बगैर लोग चैन से नहीं रह पाते हैं.

ई-मेल देखे बगैर नहीं मानता है दिल

दरअसल हाल ही में एक चौंकानेवाला सर्वे सामने आया है जिसके मुताबिक हम भारतीय अगर कहीं छुट्टी मनाने जा रहे हों या फिर दिन ही छुट्टी का क्यों ना हो, वो एक दिन भी अपना ई-मेल चेक किए बिना नहीं रह पाते हैं और यह इंसान की एक ऐसी आदत है जो उनकी सबसे बड़ी कमजोरी और मजबूरी बन गई है.

साइबर सिक्योरिटी फर्म मकैफी के एक सर्वे में यह खुलासा हुआ है जिसमें शामिल करीब 29 फीसदी लोगों ने यह स्वीकार किया  कि वो दिनभर में कई बार अपना ई-मेल चेक करते रहते हैं.

इस सर्वे के मुताबिक लोग यह जानते हुए भी ई-मेल से जुड़े रहते हैं कि उन्हें इससे अलग रहने के बाद काफी सुकून मिलेगा. इस सर्वे में शामिल लोगों में तकरीबन 60 फीसदी भारतीयों ने माना है कि छुट्टियों के दिनों में वो कम से कम एक घंटा अपने ईमेल, लिखित संदेश पढ़ने,भेजने और सोशल मीडिया पर बिताते हैं.

हालांकि छुट्टियां स्मार्टफोन और इंटरनेट से फुर्सत पाने का एक बेहतरीन मौका होता है बावजूद इसके ज्यादातर भारतीय छुट्टियों का आनंद उठाने के बजाय इंटरनेट पर दिनभर में कई बार ई-मेल चेक करने में बिजी हो जाते हैं.

इस सर्वे में यह पाया गया है कि कम से कम चार भारतीय में से तीन भारतीय अपनी छुट्टियों के दिनों में परिवार, दोस्त और सोशल मीडिया से जुड़ने के लिए असुरक्षित वाईफाई पर भरोसा करते हैं और इस तरह वो साइबर अपराधियों के शिकार बन जाते हैं.

इस सर्वे में ई-मेल से जुड़े रहनेवाले 18 से 55 साल के करीब 1,500 लोगों को शामिल किया गया था, सर्वे में शामिल ये सभी लोग रोजाना कनेक्टेड डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इस सर्वे के जरिए लोगों को सार्वजनिक और असुरक्षित वाईफाई नेटवर्क ना इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.

गौरतलब है कि भले ही लोग ऑफिस में बिजी हों या फिर अपने परिवार के साथ छुट्टियों का आनंद ही क्यों ना उठा रहे हों, बावजूद इसके वो इंटरनेट पर बार-बार ई-मेल चेक करने की अपनी आदत से मजबूर हैं.

The post इंटरनेट पर हर रोज ये एक चीज चेक किए बिना नहीं रह पाते हैं अधिकांश लोग ! appeared first on Youngisthan.in.