27 लाख रूपए में एक भैंस Archives - Youngisthan.in

इसके रंग रूप पर मत जाना BMW से भी मंहगी है ये भैंस !
अगर लोगों के पास पैसा हो तो सबसे पहले वे महंगी से महंगी बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज कार खरीदने की सोचते हैं लेकिन यदि आप को पता चले कि एक व्यक्ति ऐसा भी है जिसने बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज न खरीदकर 27 लाख रूपए में एक भैंस खरीदी है तो आप भी एक बार को कहेंगे कि कहीं ये मजाक तो नहीं है।

लेकिन ये बात एकदम सही है।

बिहार के पटना के एक व्यापारी ने हरियाणा के जींद के एक व्यक्ति से एक भैंस खरीदी है जिसकी कीमत बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज से भी ज्यादा है। 27 लाख रूपए में एक भैंस को हरियाणा से लाने के लिए विशेष प्रबंध किए जा रहे हैं।

भैंस को जींद से पटना जाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए उसको ले जाने वाली गाड़ी में उसके बैठने के लिए बालू रेत भरा जाएगा। ताकि सड़कों पर उसको झटका न लगे और उसे बैठने में कोई तकलीफ न हो।

जींद से पटना का सफर काफी लंबा है और इस बीच रास्ते में इसकी देखभाल के लिए केयर टेकर के रुप में दो लोगों को उसके साथ भेजा जाएगा। उसके लिए खाना-पीना का पूरा इंतजाम गाड़ी में ही मौजूद रहेगा।

वहीं , जैसे ही यह खबर बिहार पहुंची कि जींद के एक फार्म मालिक ने एक भैंस को मर्सडीज से भी महंगी कीमत पर बिहार के एक बड़े कारोबारी को बेचा है, तो लोगों में इसको लेकर उत्सुकता बढ़ गई। जहां देखों हर कोई इस मेहमान के आगमन की ही चर्चा कर रहा हैै। लोग की तमन्ना है कि जल्द से जल्द मर्सिडीज से भी महंगी यह भैंस पटना पहुंचे तो वे भी उसको एक बार देखे।

गौरतलब है कि जींद के जिस फार्म मालिक ने पटना के कारोबारी अमरेंद्र को 27 लाख रूपए में एक भैंस बेची है, उसने कुछ ही दिन पहले उसे सिर्फ साढ़े सात लाख रुपए में खरीदा था।

बताया जाता है कि हाल में इस भैंस ने एक बच्चे को भी जन्म दिया है, जिसकी कीमत तीन लाख लगाई गई है। फार्म मालिक का कहना है मां बनने के बाद वह 18 से 20 लीटर तक दूध दे सकती है। क्योंकि जो भैंस उसने बेची है उसकी मां भी 26 लीटर तक दूध देती थी।

मुर्रा नस्ल की इस भैंस का नाम सके मालिक ने सपना रखा है।

इसका शरीर काफी सुंदर व सुडौल है। साढ़े तीन साल की सपना की हाइट साढ़े पांच फुट से भी ज्यादा है। यह रोजाना करीब आठ किलो चारा खाती है जिसमें चना, बिनौला, दलिया, सोया, मेथी, मक्का, सरसों का मिक्सचर दिया जाता है।

आप को याद होगा कुछ समय पहले हरियाणा का प्रिंस नामक भैंसा भी मीडिया में काफी चर्चा में रहा था। उसकी कीमत करीब 5 करोड़ रूपए बताई गई थी। वह भैंसा भी मुर्रा नस्ल का था।

The post इसके रंग रूप पर मत जाना BMW से भी मंहगी है ये भैंस ! appeared first on Youngisthan.in.