ख़ुद से धोखा Archives - Youngisthan.in

गर्लफ्रेंड, पत्नी, टाइमपास या कुछ और? आख़िर चाहिए क्या?
दिन भर लड़कियों के पीछे भागना, उनको पटाने की कोशिश करना, उनके साथ रिश्ता बनाने की होड़ में लगा जाना, मगर कोई तो पूछे इन लड़कों से कि आख़िर यह सब किस लिए?

सिर्फ गर्लफ्रेंड बना के डेट पर ले जाना है या शादी करके पूरी ज़िन्दगी साथ निभानी है?

या शायद यूँही दोस्तों को इम्प्रेस करना है कि टाइमपास करना है क्योंकि ज़िन्दगी में और कोई काम नहीं है?

आख़िर यह लड़के चाहते क्या हैं?

दोस्तों, सच कहें तो जैसे लड़कियों को समझ पाना मुश्किल है, वैसे ही लड़कों के भी दिमाग को टटोल पाना आसान नहीं है!

ऐसा भी नहीं है कि सिर्फ सेक्स कि चाह में यह लड़कियों के पीछे भागते रहते हैं| सेक्स एक बहुत ही ज़रूरी कारण है लेकिन ये इस बात पर निर्भर करता है कि लड़का किस उम्र का है|

टीनेज अवस्था में ज़्यादातर लड़कों का एक ही मकसद होता है और वो हम सब जानते हैं| लेकिन जैसे जैसे उम्र बढ़ती है, शौक़, ज़रूरतें और नजरिया बदलने लगता है| जैसे कि जब तक लड़के कॉलेज की ज़िन्दगी के मज़े उठा रहे हैं, उन्हें सिर्फ एक गर्लफ्रेंड की ज़रुरत रहती है, घूमने-फिरने के लिए, मस्ती करने के लिए| नौकरी लगते ही लगने लगता है कि अब सिर्फ मस्ती का समय नहीं है, एक अच्छी और सुलझी हुई गर्लफ्रेंड मिल जाए तो ज़िन्दगी आराम से चलेगी| कुछ सालों की नौकरी के बाद एक जीवन-साथी की ज़रुरत महसूस होने लगती है जिसके साथ दांपत्य जीवन का सुख भोगा जाए, बच्चे हों, एक पूरा परिवार स्थापित किया जाए!

यह सब कितना साफ़ और आराम से समझने लायक है, है ना? मुश्किल यह है कि लड़के इन बातों पर आसानी से अमल नहीं करते! उनके लिए किसी भी लड़की को यह कह पाना आसान नहीं होता कि अभी हम दोस्त हैं, शादी के बारे में बाद में सोचेंगे, चलो पहले एक दुसरे को जान लेते हैं! जी नहीं, पहली ही डेट के बाद वो लड़कियों को शादी के सुनहरे सपने दिखाने शुरू कर देते हैं! फिर झूठ पे झूठ बोल सेक्स के बहाने ढूँढ़ते हैं, और जब काम निकल जाता है तो गर्लफ्रेंड को यूँ ज़िन्दगी से निकल कर फेंकते हैं जैसे दूध में से मक्खी!

अरे यार, पहली खुद जान लो कि जीवन की किस अवस्था में हो! चाहते क्या हो ख़ुद से और अपने साथी से| उसके बाद रिश्ते में सच्चाई और ईमानदारी रखो ताकि ना तो तुम्हे नुकसान हो ना तुम्हारी गर्लफ्रेंड को! दिल तो किसी का भी नहीं टूटना चाहिए, है ना?

ऐसा ना हो जाए कि गर्लफ्रेंड बनाने की उम्र में बीवी ढूँढ रहे हों और पत्नी की खोज में गर्लफ्रेंड पटाई जा रही हो! ऐसा हुआ तो लड़की के साथ तो अन्याय होगा ही, अपने जीवन में भी कोहराम मच जाएगा! प्यार, मोहब्बत, मस्ती, ऐय्याशी सब धुआं हो जायेगी!

इसलिए लड़कों, ज़रा ध्यान से क़दम बढ़ाओ! दिल साफ़ रखो, ख़याल उस से भी साफ़ और फिर देखो, ज़िन्दगी में प्यार की कमी कमी नहीं होगी!

The post गर्लफ्रेंड, पत्नी, टाइमपास या कुछ और? आख़िर चाहिए क्या? appeared first on Youngisthan.in.