साल 2017 में धन पाने के लिए उपाय Archives - Youngisthan.in

साल 2017 में अगर आपको चाहिए धन तो राशि के हिसाब से कीजिये आसान से उपाय
साल 2017 की शुरुआत होने में अब बस कुछ ही समय बचा है.

अगला साल आपके लिए कैसा रहेगा, इस भविष्यवाणी को जानने के लिए सभी प्रयास कर रहे हैं. आपको बता दें कि आने वाला समय कैसा होगा इसको कुछ हद तक हमारे कर्म भी तय करते हैं.

आप बुरा करते जाओ और निंदा-चुगली में लगे रहो तो इससे आपका आगामी समय सुखद कभी नहीं हो पायेगा. आपको अच्छे समय के लिए कुछ अच्छे कर्म भी करने होंगे.

तो आइये आपको बताते हैं कि साल 2017 में धन पाने के लिए उपाय – 2017 को अच्छा बनाने के लिए आपको अभी से किस तरह के कार्य करने चाहिए.

ध्यान रखें कि यहाँ बताये गये उपाए आपकी राशि के अनुसार हैं-

साल 2017 में धन पाने के लिए उपाय –

1. मेष

हर बुधवार को आप गाय को नमन करें और गाय को हरी ताजा घास खिलायें. साथ ही साथ इसी दिन आपको गणपति जी के सामने हरी दूर्वा घास की 21 कोपलें भी रखनी हैं. साल 2017 को आपके लिए गाय और गणेश भगवान ख़ास बना देंगे. आपको इस कार्य के शुभ परिणाम भी जल्द मिलने लगेंगे.

2. वृष

हर शुक्रवार को आप गरीब व जरूरतमंद लोगों को सफ़ेद चीजों का दान करें. साथ ही साथ विशेष रूप से शुक्रवार को आप किसी अंधे व्यक्ति को 1 कटोरी खीर खिलायें. आपका आगामी साल आपको लाभ ही लाभ देगा. माता लक्ष्मी जी का पूजन भी शुक्रवार को जरुर करें.

3. मिथुन

मिथुन राशि वालों के लिए आगामी साल थोड़ा अधिक कष्टकारी हो सकता है इसलिए आपको हर मंगलवार के दिन हनुमान मंदिर में जाकर घी का दीया जलाना शुरू कर देना चाहिए. साथ ही साथ हर दिन आपको कम से कम 5 बार हनुमान चालीसा का जाप करना होगा. अच्छा होगा कि किसी गरीब और हनुमान भक्त को किसी बड़े हनुमान मंदिर तक अपने खर्चे पर लेकर जाएँ.

4. कर्क

सोमवार को दान हर सोमवार को किया करें. साथ ही साथ कर्क राशि के जातक को किसी सिद्ध मंदिर में शिव का अभिषेक करना चाहिए. साथ ही साथ हर दिन कम से कम 108 बार आप महाम्रत्युन्जय मन्त्र का जाप किया करें.

5. सिंह

सिंह राशि वालों का अगर ब्रहस्पति शक्तिशाली बना रहे तो साल 2017 आपको करोड़पति भी बना सकता है. अच्छा होगा कि आप अभी से हर दिन भगवान सूर्य को सुबह-सुबह नहाने के बाद अर्ग दें और साथ ही साथ ब्रहस्पतिवार को पीली चीजों का दान करें.

6. कन्या

कन्या राशि वाले यदि साल 2017 को अपने लिए सर्वोत्तम बनाना चाहते हैं तो इनको भगवान राम की पूजा और राम नाम का जाप करना शुरू कर देना चाहिए. आगामी समय में आपका अहंकार बढ़ने की संभावना है जो आपको पतन की तरफ ले जायेगा. अच्छा होगा कि राम रामायण का रोज पाठ करें.

7. तुला

शनिवार के दिन आप शनि भगवान के ऊपर तेल का अभिषेक करें. साथ ही साथ शनिवार को काली चीजों का दान करें. बेहतर होगा कि आप अपने शनि को सही कर लें. शनि चालीसा पढ़ना भी आपके लिए सर्वोत्तम होगा.

8. वृश्चिक

आपको अगर साल 2017 में धन और स्वास्थ्य का लाभ प्राप्त करना है तो आप अपने मंगल को शक्ति प्रदान करें. मांस-मदिरा और पराई औरत से दूर रहें, साथ ही साथ मंगलवार व शनिवार को हनुमान मंदिर में घी का दीया जरुर जलायें. ॐ हनुमते नमः का जाप रोज कम से कम 108 बार करें.

9. घनु

भगवान कृष्ण के कलयुगी रूप की पूजा करना आपके लिए अति शुभ रहेगा. बाबा खाटू श्याम की पूजा आपको साल 2017 में धन के साथ सभी तरह के सुख प्राप्त करवा सकती हैं. आप खाटू श्याम जी की पूजा करें और इनके मंदिर में जरुर जाएँ.

10. मकर

भेड़ जैसा आपका व्यवहार आपको आगामी साल में दुःख दे सकता है. आप हमेशा दूसरे के पीछे चलना पसंद करते हैं. आप अब इस साल शिव भगवान की पूजा करना शुरू कर दें. ॐ नमः शिवाय मन्त्र का जाप दिन में कम से कम 1000 बार किया करें.

11. कुम्भ

यदि आपको अगला साल सुख और चैन से काटना है तो आप सबसे पहले गरीबों की मदद करना शुरू कर दें. मछलियों को दाना और चीटियों को आटा खिलाये करें. साथ ही साथ भगवान कृष्ण की पूजा करें. आने वाला साल आपको लाभ ही लाभ देगा.

12. मीन

आगामी समय उत्तम करने के लिए आपको पूर्व कर्मों का लेनदेन करना होगा. आपकी गलतियां आपके पतन का कारण बन रही हैं. हनुमान की पूजा रोज करें और इसी क्रम में माँ कलकत्ते वाली का भी ध्यान करें. मंगलवार और शनिवार के दिन अधिक सचेत रहें. यह दोनों पूजा आपका कल अच्छा कर सकती हैं.

ये है साल 2017 में धन पाने के लिए उपाय – इस तरह से 12 राशियों के हिसाब से आप साल 2017 में धन पाने के लिए उपाय चुन सकते हैं. निश्चित रूप से आपको यह साल 2017 में धन पाने के लिए उपाय अभी से शुरू करने हैं ताकि आपका आगामी समय उत्तम हो जाए.

The post साल 2017 में अगर आपको चाहिए धन तो राशि के हिसाब से कीजिये आसान से उपाय appeared first on Youngisthan.in.