सलमान के बॉडीगार्ड्स Archives - Youngisthan.in

सलमान खान से गद्दारी इन बॉडीगार्ड्स पर पड़ी भारी !
सलमान के बॉडीगार्ड्स – सलमान खान जिनपर मेहरबान होते हैं उनकी जिंदगी संवार देते हैं लेकिन जो सलमान से पंगा लेता है वो जिंदगी भर पछताता है.

यारों के  यार और दुश्मनों के दुश्मन सलमान खान का यही अंदाज तो हर किसी को भाता है.

लेकिन यहां खबर उनके बॉडीगार्ड्स से जुड़ी है. सुना है कि सलमान के बॉडीगार्ड्स की छुट्टी हो गई है. सल्लू मियां ने अपने तीन बॉडीगार्ड्स को नौकरी से निकाल दिया है. हालांकि नौकरी से बॉडीगार्ड को निकाले जाने के पीछ उनकी गद्दारी ही सबसे बड़ी वजह बताई जा रही हैं.

सलमान के बॉडीगार्ड्स –

सलमान ने कर दी अपने 3 बॉडीगार्ड्स की छुट्टी

दरअसर सलमान ने जिन 3 बॉडीगार्ड्स की छुट्टी कर दी है उनपर आरोप है कि वो सलमान और उनके ऑफिस से जुड़ी निजी जानकारियों को मीडिया में लीक कर रहे थे. हालांकि इन तीनों बॉडीगार्ड्स के नाम सामने नहीं आए हैं.

सलमान अपनी निजी जानकारियों और रिश्ते को लेकर काफी संजीदा हो गए हैं शायद इसलिए जब उन्हें इस बात की भनक लगी कि उन्हीं के स्टाफ के लोग उनकी निजी जानकारियों को मीडिया तक पहुंचा रहे हैं तो वो काफी हैरान हुए.

गर्लफ्रेंड से विवाद की खबर के बाद लिया एक्शन

दरअसल अपनी निजी जानकारियों को सार्वजिक होने से रोकने के लिए सलमान ने ये सख्त कदम उठाया है लेकिन सलमान द्वारा बॉडीगार्ड्स को नौकरी से निकाले जाने की घटना को सलमान और लुलिया के झगड़े से जोड़कर देखा जा रहा है.

हाल ही में खबर आई थी कि द बैंग टूर पर जाने से ठीक पहले सलमान और लुलिया में जबरदस्त झगड़ा हुआ था. बताया जा रहा था कि लुलिया इस टूर में गाना चाहती थी लेकिन सलमान इसके लिए राजी नहीं हुए.

इतना ही नहीं सलमान ने उन्हें सबके सामने डांटा भी था जिसके बाद लुलिया इस टूर से बाहर हो गईं. इसके साथ ही द बैंग टूर से जुड़ी और भी कई जानकारियां मीडिया में लीक हुई थीं जो सिर्फ सलमान के स्टाफ को ही पता था.

पुरानी मैनेजर को भी निकाल चुके हैं सलमान

सलमान के बॉडीगार्ड्स को नौकरी से निकाले जाने की इस घटना से पहले सलमान अपनी नौ साल पुरानी मैनेजर रेशमा शेट्टी को भी निकाल चुके हैं. जिसकी वजह से सलमान काफी सुर्खियों में भी रहे.

हालांकि रेशमा को निकाले जाने के पीछे उनका सलमान के कारोबार और निजी जिंदगी पर हावी होना बताया जा रहा था. यह बात सलमान के परिवार को पसंद नहीं आई थी. इसके साथ ही रेशमा पर सलमान के नाम का हवाला या धमकी देकर काम करवाने का भी आरोप लगा था.

गौरतलब है कि सलमान इन दिनों फिल्मों की शूटिंग के साथ ही साइड बिजनेस पर भी ज्यादा जोर दे रहे हैं. खबर है कि सलमान ई-बायसाईकिल और जिम इक्यूप्मेंट्स लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं शायद इसलिए वो अब अपनी निजी जानकारियों लेकर ज्यादा सतर्क हो गए हैं.

The post सलमान खान से गद्दारी इन बॉडीगार्ड्स पर पड़ी भारी ! appeared first on Youngisthan.in.