संविधान Archives - Youngisthan.in

हमारे देश की शिक्षा प्रणाली में ये मुद्दा आज तक क्यों नहीं जुड़ पाया?
आज की पीढ़ी स्कूल बैग के बोझ से दबी जा रही है और सबसे हैरानी की बात ये है कि जो कुछ भी इन्हें पढ़ाया जा रहा है, उसमें से अधिकतर चीज़ें उनके भविष्य में बिलकुल काम नहीं आएँगी!

लेकिन जिस मुद्दे से शिक्षा प्रणाली बच के निकल रही है, वही हमारे देश के लिए सबसे ज़रूरी मुद्दा है, एक बेहतर आज और कल के लिए!

मैं बात कर रहा हूँ धर्म-निरपेक्षता की!

जी हाँ, सब पढ़ लिया लेकिन अगर धर्म-निरपेक्षता के बारे में सच्चाई नहीं जानी तो हमारे इस देश में, जहाँ अनेकों धर्म-समुदायों के लोग एक साथ रहने की कोशिश कर रहे हैं, शांति और उन्नति कभी नहीं होगी!

हमारे संविधान में सैक्युलरिज़म यानि धर्म-निरपेक्षता को बहुत महत्व दिया गया है लेकिन देश की राजनैतिक पार्टियों ने गुज़रते वक़्त के साथ इसकी परिभाषा अपनी सहूलियत अनुसार बदल डाली है! अब “सेक्युलर” शब्द केवल वोट बटोरने या लोगों में विवाद खड़े करने के ही काम आता है!

संविधान के अनुसार और पूरी दुनिया में भी इसकी एक ही परिभाषा समझी गयी है: हर किसी को अपनी मर्ज़ी के धर्म को पसंद करने, उसका पालन करने और उसका प्रचार करने की आज़ादी है!

कितनी आसान सी बात है ना? लेकिन राजनीती में पड़कर इसका इस्तेमाल इतने घिनौने रूप में हुआ है कि अब “सेक्युलर” होने का मतलब है मेजोरिटी के ख़िलाफ़ होना और माइनॉरिटी को गले लगाना!

सादे शब्दों में सेक्युलर होना किसी एक धर्म की तरफ़ झुकना नहीं है!

बस अपनी ज़िन्दगी जीनी है, अपनी मर्ज़ी के धर्मानुसार बिना किसी और पर अपने विचार थोपे हुए या किसी और के धर्म को छोटा बनाते या बताते हुए!

आज जब सारी दुनिया में धर्म को लेकर इतने विवाद खड़े हो चुके हैं, ज़रूरी है कि हम अपनी आने वाली नस्लों को ये बताएँ कि हमारे देश में कई सदियों से हर धर्म का सत्कार हुआ है, और हमने सभी धर्मों को हमारी जीवन-प्रणाली में शामिल किया है! मिल-जुल कर रहना, एक दूसरे की इज़्ज़त करना और प्यार बाँटना ही हमारे पूर्वजों का ध्येय रहा है! धर्म के नाम पर बाँटने वाले अँगरेज़ तो चले गए लेकिन उनके पीछे हमारे अपने राजनेताओं ने अपने स्वार्थ के लिए आज हमें एक बार फिर से बाँटने की कोशिश की है! उनकी ये कोशिश तभी असफ़ल होगी जब हम धर्म-निरपेक्षता के सही मायने बचपन से ही बच्चों को पढ़ाएँगे और समझायेंगे ताक़ि जब वो बड़े हों, समझदार हों तो सही फ़ैसला ले सकें!

आसान शब्दों में कहा जाए तो मानवता के विकास के लिए सबसे अहम मुद्दा है धर्म का| और अगर उसके बारे में बचपन से ही साफ़ शब्दों में पढ़ाया जाए तो बड़े होकर कट्टरवादी होना नामुमकिन सा हो जाएगा और सिर्फ़ अपने ही नहीं, दूसरे धर्मों के प्रति भी सहनशीलता बढ़ जायेगी! वक़्त की यही माँग है!

The post हमारे देश की शिक्षा प्रणाली में ये मुद्दा आज तक क्यों नहीं जुड़ पाया? appeared first on Youngisthan.in.

क्या हम ग़ुलाम ही अच्छे थे या आज़ादी हज़म नहीं हो रही हमसे?
ग़ुलामी की ज़िन्दगी से मौत भली!

शायद यही कारण था कि हज़ारों देशभक्तों ने हमारे देश को अंग्रेज़ों से आज़ाद करवाने के लिए हँसते-हँसते अपनी जान दे दी| ताकि आने वाली नस्लें एक आज़ाद हवा में जी सकें, अपने सपने पूरे कर सकें, देश को नयी ऊंचाईयों पर ले जा सकें|

लेकिन अगर अब हम अपने बीते हुए कल और आज पर नज़र डालें तो सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आख़िर आज़ादी पा कर हासिल भी क्या किया हमने? शायद इस से अच्छी तो ग़ुलामी ही थी! जी हाँ, ये बात शायद आपको बुरी लग सकती है, आपको गुस्सा भी आ सकता है लेकिन ज़रा ठन्डे दिमाग से आस-पास के हालात पर नज़र डालिये और सोचिये कि हमारे देश में चल क्या रहा है|

ग़ुलामी के वो 200 साल अंग्रेज़ों द्वारा किये गए अत्याचारों की कहानियों से भरे हुए हैं| लेकिन सोच के तो देखिये, उन्ही 200 सालों में हज़ारों छोटे-छोटे राज्यों ने एक होकर अंग्रेज़ों के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ी| हर किसी ने बिना अपनी धर्म-जात सोचते हुए सिर्फ देश को प्राथमिकता दी| एक आवाज़ एक शक्ति बन गए थे हम लोग!

और आज़ादी के बाद? हर छोटे-बड़े हिस्से से आवाज़ें सिर्फ़ अपनी जात-धर्म की सुनाई देती हैं| वो राजनेता आज नहीं मिलते जो देश को एक कर सकें बल्कि सब के सब देश को छोटे-छोटे टुकड़ों में बाँटने पर तुले हुए हैं| वोट-बैंक की राजनीती में देश का नंबर आख़री है! और इस पतन के लिए जनता भी ज़िम्मेदार है| क्या हम अपनी ज़िम्मेदारियाँ समझते हैं? अंग्रेज़ों की ग़ुलामी में कुछ काम शायद ज़बरदस्ती करवाये जाते थे पर आज हम प्रजातंत्र की दुहाई देते हुए वही करते हैं जो हमारे लिए ज़रूरी है, देश जाए भाड़ में! कभी भी हड़ताल कर देना, सड़क पर गाड़ी ठीक से नहीं चलना, रिश्वत माँगने वालों को कोसना लेकिन रिश्वत देने में सबसे आगे होना, अपने धर्म का बोल बाला करना और दूसरे धर्मों को नीचे दिखाना, पढ़-लिख के भी अनपढ़ों जैसा व्यवहार करना, यह सब हमारी आदत बन चुका है| और अगर कोई ग़लती से सवाल पूछ ले कि भाई यह कर क्या रहे हो? क्यों कर रहे हो? तो झट से प्रजातंत्र और संविधान में दिए गए अपने हक़ का झंडा लहरा देना!

अपने-अपने हक़ के लिए हर कोई लड़-मर रहा है लेकिन अपनी ज़िम्मेदारियाँ निभाने की बात आये तो वो हमारी नहीं, दूसरों की हैं! इस से अच्छा तो वो डंडे का राज ही था जब पूरे देश ने एक होके चलना सीख लिया था! जब सभी आवाज़ें देश के लिए उठती थीं, जब आँसू इंसानियत के लिए बहाये जाते थे, जब खून अन्याय के ख़िलाफ़ बहता था, जब ‘तू’ और ‘मैं’ से ज़्यादा ज़रूरी ‘हम’ हुआ करता था!

एक बात तो तय है कि अगर हम अपनी आज़ादी का यूँ ही ग़लत फ़ायदा उठाते रहे तो वो दिन दूर नहीं जब फिर से देश छोटे-छोटे टुकड़ों में बंट जाएगा! वक़्त की ज़रुरत है कि हम ज़िम्मेदार बनें, इस धर्म-जात की पिछड़ी हुई सोच को नकारते हुए इंसानियत की ताज़ा-तरीन सोच को अपनाएँ और सब एक होकर, मिल कर कोशिश करें देश को नयी सफलताएँ दिलाने की! देश सफ़ल तो हम भी सफ़ल, है ना?

चलिए एक बार फिर कोशिश करें छोटी मानसिकता की ग़ुलामी से देश को आज़ाद करवाने की!

The post क्या हम ग़ुलाम ही अच्छे थे या आज़ादी हज़म नहीं हो रही हमसे? appeared first on Youngisthan.in.