लंबे छक्के लगाने का रिकॉर्ड Archives - Youngisthan.in

इन बल्लेबाजों के नाम है सबसे ‘लंबे छक्के’ लगाने का रिकॉर्ड
लंबे छक्के लगाने का रिकॉर्ड – क्रिकेट का खेल बहुत ही रोमांचक और दिलचस्प होता है। इसलिए ही इस खेल को दर्शक सिरआंखों पर बैठाते हैं। क्रिकेट में हर मैच में कोई ना कोई ऐसा रिकॉर्ड बनता है जो दर्शकों को रोमांचित कर देता है।

आज हम आपको एक ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे जो काफी दिलचस्प है।

आज हम आपको बताएंगे कि किन खिलाड़ियों के नाम है क्रिकेट इतिहास के सबसे लंबे छक्के लगाने का रिकॉर्ड। वैसे तो क्रिकेट में काफी छक्के लगते हैं लेकिन आज हम जानेंगे उन छक्कों के बारे में जिन्हें दुनियाभर में उनकी लंबाई के कारण याद किया जाता है।

आइए जानते हैं लंबे छक्के लगाने का रिकॉर्ड – किसने लगाए हैं दुनिया के सबसे लंबे छक्के।

लंबे छक्के लगाने का रिकॉर्ड –

1 – क्रिस लिन (ऑस्ट्रेलिया):

ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस लिन बेहद आक्रामक बल्लेबाज हैं। लिन ने आईपीएल-2017 में भी कई धमाकेदार पारी खेली थीं। लिन के नाम ही दुनिया का सबसे लंबा छक्का लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। लिन ने साल 2017 के बिग बैश लीग में एक ऐसा छक्का जड़ा कि गेंद स्टेडियम की छत पर पहुंच गई। बिग बैश लीग में लिन बल्लेबाजी कर रहे थे और उनके सामने गेंदबाज थे शॉन टेट। टेट की गेंद पर लिन ने झन्नाटेदार शॉट खेला और गेंद स्टेडियम की छत पर पहुंच गई। छक्के की लंबाई 121 मीटर दर्ज की गई। जो अब तक के इतिहास का सबसे लंबा छक्का है।

2 – कोरे एंडरसन (न्यूजीलैंड):

न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज कोरे एंडरसन सबसे लंबा छक्का लगाने के मामले में दूसरे नंबर पर आते हैं। एंडरसन ने साल 2014 में दूसरा सबसं लंबा छक्का ठोका था। भारत की टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर थी। क्रीज पर थे एंडरसन और उनके सामने गेंदबाज थे ईशांत शर्मा। एंडरसन ने ईशांत की गेंद पर करारा शॉट खेला औक गेंद स्टेडियम के बाहर ही पहुंच गई। हरकोई शॉट को देखकर दंग रह गया। लोगों को यकीन करना मुश्किल हो रहा था। बाद में छक्के की लंबाई 120 मीटर नापी गई थी।

3 – युवराज सिंह (भारत):

सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह भी अपने लंबे-लंबे छक्कों के लिए ही जाने जाते हैं। युवराज ने टी20 विश्व कप में छह छक्के ठोककर इतिहास रच दिया था। साल 2007 के ही टी20 विश्व कप में युवराज सिंह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आग उगल रहे थे। तभी उनके सामने ब्रेट ली गेंदबाजी पर आए। ब्रेट ली गेंद को युवराज ने बेहतरीन तरीके से फ्लिक किया। युवराज की पर्फेक्ट टाइमिंग और प्लेसमेंट की बदौलत गेंद ने 119 मीटर की दूरी तय की। देखने वालों को यकीन करना मुश्किल हो रहा था कि फ्लिक करने से ही गेंद इतना लंबा सफर कैसे तय कर सकती है।

इनके नाम है लंबे छक्के लगाने का रिकॉर्ड – क्रिकेट के खेल में दर्शक छक्के देखने ही आते हैं और ऐसे में अगर उन्हें इतने लंबे और आकर्षक छक्के देखने को मिलेंगे तो ये उनके लिए सोने पर सुहागा जैसा हो जाता है। क्रिकेट के खेल को दुनियाोभर में पसंद किया जाता है और शायद इस खेल की यही सबसे अच्छी खूबसूरती है कि इसे दर्शकों का अपार प्यार और मोहब्बत मिलती है।

हालांकि खेल को बड़ा बनाने में खिलाड़ियों का भी बहुत बड़ा योगदान रहता है और इस खेल को समय-समय पर बड़े खिलाड़ी मिलते रहे हैं।

The post इन बल्लेबाजों के नाम है सबसे ‘लंबे छक्के’ लगाने का रिकॉर्ड appeared first on Youngisthan.in.