राहुल गाँधी की कुंडली Archives - Youngisthan.in

पढ़िए क्या बोल रही है राहुल गाँधी की कुंडली ! कांग्रेस पार्टी के लिए जरूरी भविष्यवाणी
राहुल गाँधी की कुंडली देखकर बोला जाये तो अभी कुछ समय के लिए इनको राजनीति से दूर हो जाना चाहिए.

एक दौर था जब राहुल गाँधी राजा बन सकते थे, लेकिन तब उन्होंने अपने राजयोग का लाभ नहीं उठाया था और शुक्र जो बलवान था उसको राहुल गाँधी पहचान ही नहीं पाए थे.

आपको याद हो तो साल 2004 से 2010 के करीब राहुल गाँधी की प्रतिभा अलग ही नजर आ रही थी. असल में तब उच्च का शुक्र और शक्तिशाली सूर्य इनको राजा बनाना चाह रहा था लेकिन तब राहुल गाँधी वक़्त को समझ नहीं पाए थे.

वैसे अब भी देखा जाये तो राहुल गाँधी शायद ग्रह-नक्षत्र और ज्योतिष शास्त्र पर ज्यादा विश्वास नहीं कर रहे हैं लेकिन अगर कांग्रेस पार्टी के बड़े लोग ज्योतिष विद्या को मानते हैं तो अभी कुछ समय के लिए राहुल गाँधी को पार्टी अध्यक्ष ना बनाये.

साल 2016 का आगामी समय

अगस्त 2016 में राहुल गाँधी की कुंडली के अन्दर शनि अंतर का होने वाला है. अभी वर्तमान में गुरू भी वक्री होकर, पापी ग्रह राहू को देख रहा है. असल में बोला जाये तो अभी राहुल गाँधी के ऊपर राहू दोष है. इनको आगे करके जो भी काम अभी किये जायेंगे, उनका कोई भी फल पार्टी को नहीं मिलेंगा.

राजनीति के क्षेत्र में शुक्र ग्रह का बड़ा हाथ माना जाता है तो इस हिसाब से शुक्र अभी राहुल गाँधी की कुंडली में नीच का होकर बैठा है तो विरोधी इनको आसानी से घेर लेंगे और राहुल गाँधी सुख से बहुत दूर रहेंगे.

विरासत में राजनीति मिलना

राहुल गाँधी की कुंडली मिथुन लग्न की है और केंद्र स्थान पर सूर्य व मंगल विराजमान है. यही एक कारण है कि इनको विरासत में इतने बड़े पद मिले हैं. लेकिन समय बदलते देर नहीं लगता है. ग्रहों की दशा के साथ-साथ इंसान का समय भी बदलता है. ऐसा ही कुछ अभी राहू के कारण राहुल के साथ हो रहा है.

साल 2014 में जब शनि इनकी कुंडली में शत्रु बनकर बैठा और साथ ही साथ चन्द्रमा भी नीच का हुआ तो तबसे इनको अपने अच्छे समय का इन्तजार है.

सलाह के रूप में

अभी अगर कांग्रेस पार्टी राहुल गाँधी को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाती है तो इससे वह अपना बुरा ही करेगी. कुछ लोग राहुल को आगामी चुनावों का मुख्य चेहरा भी बनाने की बात कर रहे हैं तो बता दें कि अभी जिस तरह से कमजोर ब्रहस्पति और खतरनाक राहू, राहुल गाँधी की कुंडली में बैठा है, उसके लिहाज से समय सही नहीं है. इनको आगे करने से पार्टी को हानि ही होनी है.

स्वास्थ्य कैसा रहेगा

साल के अंत में राहुल गाँधी का स्वास्थ्य खराब होने की पूरी संभावना है. अच्छा रहेगा कि जल्दबाजी में यात्रा ना की जायें. बड़ों की बातों पर ध्यान दिया जाये.

अच्छी बात क्या है ?

राहुल गाँधी की कुंडली के हिसाब से उनके लिए अच्छी बात यह है कि परिवार और दोस्त, इनको धोखा नहीं देंगे और खराब समय में भी साथ खड़े रहेंगे. अभी अगर राहुल गाँधी किसी और के नाम के सहारे पार्टी के लिए काम करेंगे तो इनको लाभ मिलेगा और वाह-वाही भी मिलेगी. मंगल को अगर राहु शक्ति प्रदान करते हैं तो इनको साल अंत में बड़ी खुशखबरी मिलेगी.

एक मंगल ही ऐसा ग्रह है जो इनको क़ानूनी केसों से बचा सकता है.

हनुमान भगवान का ज्यादा से ज्यादा ध्यान किया जाये और हनुमान यज्ञ का अनुष्ठान हर माह घर पर रखने से राहुल गाँधी को लाभ प्राप्त हो सकता है.

The post पढ़िए क्या बोल रही है राहुल गाँधी की कुंडली ! कांग्रेस पार्टी के लिए जरूरी भविष्यवाणी appeared first on Youngisthan.in.