राशि के अनुसार लड़कियों का स्वाभाव Archives - Youngisthan.in

जानिये किस राशि की लडकियाँ कैसी जीवनसाथी होती है!
राशि के अनुसार लड़कियों का स्वाभाव – प्यार और शादी जिंदगी के दो खुबसूरत लम्हें होते है, क्योंकि जब पहली बार किसी से प्यार होता है तो ये दुनिया खुबसूरत सी लगने लगती है और जब शादी होती है तो एक इंसान की जिंदगी की सबसे बड़ी कमी जीवनसाथी के रूप में पूरी हो जाती है।

ऐसे में जब शादी करने जा रहे है तो ये जानना जरूरी है कि हमारा होने वाला जीवनसाथी कैसा है।

यहाँ पर हम राशि के अनुसार लड़कियों का स्वाभाव बताने जा रहे कि किस राशि की लड़की कैसी जीवनसाथी होती है।

तो आइये जानते है राशि के अनुसार लड़कियों का स्वाभाव – राशि के अनुसार आपका होने वाला जीवनसाथी कैसा होगा-

1.मेष राशि वाली लड़कियां-

मेष राशी वाली लड़कियां जिंदगी के सफ़र में सच्ची हमसफर साबित होती है। स्वभाव से इस राशि की लड़कियाँ निडर और मस्तमौला होती है। मेष राशी वाली महिलाओं को हमेशा सच्चे प्यार की तलाश रहती है। ये जब किसी के साथ रिलेशन में होती है, तो चाहती है की उसका हमसफर उस पर भरोसा करे और अपनी जिंदगी में सबसे महत्वपूर्ण समझे।

2.वृष राशि वाली लड़कियां-

इस राशी की महिलाएं जब भी किसी से प्रेम करती है तो पूरी शिद्दत के साथ करती है। इनके लिए प्यार ही सब कुछ होता है और ये अपने पार्टनर से भी इसी तरह प्यार की उम्मीद रखती है। इस राशी की लड़कियों को दिखावा करना बिल्कुल भी पसंद नहीं होता, लेकिन इनको गुस्सा बहुत आता है। ये अपने प्यार का जिंदगी भर साथ निभाती है।

3.मिथुन राशि वाली लड़कियां-

इस राशि की लड़कियां बेहद चंचल और रोमांटिक होती है, ये प्यार को काल्पनिक समझती है। इनमें जलन की भावना भी होती है। लेकिन एक बात तो पक्की है कि अगर आपकी जीवनसाथी कोई मिथुन राशी की लड़की है तो आपके चेहरे पर हमेशा मुस्कराहट बनी रहेगी। क्योंकि मिथुन राशी वाली लड़कियां हमेशा अपने आसपास खुशनुमा माहौल बनाकर रखती है।

4.कर्क राशि वाली लड़कियां-

कर्क राशि की लड़कियों को ढेर सारे तोहफे और खूब सारी तारीफे सुनना पसंद है, ये लड़कियां प्यार के मामले में थोड़ी स्लो होती है। इनको धीरे-धीरे बात आगे बढ़ाना अच्छा लगता है। ये लड़कियां बड़ी ही सेंसिटिव होती है, जिससे इनको बहुत ही जल्दी ठेस लग जाती है।

5.सिंह राशि वाली लड़कियां-

प्रेमी के रूप में सिंह राशि की लड़कियां सबकी आदर्श बन सकती है, क्योंकि ये अपने पार्टनर के प्रति हमेशा वफादार होती है और उसका साथ आखिरी सांस तक नहीं छोडती है। इस राशी की लड़कियां प्यार में आसानी से पड़ जाती है और अपने आपको समर्पित कर देती है। आप खुशकिस्मत होंगे अगर आपकी जीवनसाथी कोई सिंह राशि की लड़की बने।

6.कन्या राशि वाली लड़कियां-

इस राशि की लड़कियां बड़ी ही भावुक होती है और प्यार में हमेशा सम्मान और बराबरी का दर्जा चाहती है। ये लड़कियां दिल की बड़ी साफ होती है और परिस्थितियों का सामना करना इनको बखूबी आता है। ये अपनी जिंदगी में शरीरिक सुख से ज्यादा दिल का दिल से मिलन को प्राथमिकता देती है।

7.तुला राशि वाली लड़कियां-

तुला राशि की महिलाएं बहुत ही अच्छी लाइफ पार्टनर साबित होती है, इस राशि की लड़कियां प्रेम की गहराई और समर्पण को अच्छे से जानती है, इनको कभी भी अकेले रहना पसंद नहीं होता है. इस राशी की लड़की में एक अलग ही आकर्षण पाया जाता है जिससे कोई भी इनके प्रति जल्दी आकर्षित हो जाता है.

8.वृश्चिक राशि वाली लड़कियां-

इस राशि की महिलाएं अपने पार्टनर के लिए पहेली की तरह होती है, इनकी वास्तविक भावनाएं और इनके इरादे कोई समझ नहीं पता है। हालांकि ये अपनी भावनायें आसानी से जाहिर भी नहीं होने देती है। इस राशि की लड़किया अपने प्रेम के लिय कुछ भी कर सकती है लेकिन जरूरत पड़ने पर सब कुछ त्याग भी सकती है।

9.धनु राशि वाली लड़कियां-

धनु राशि वाली महिलाएं बेहद ईमानदार और विश्वसनीय होती है। इनको लगता है की प्यार दोस्ती से शुरू होता है। इनको ऐसे जीवनसाथी की तलाश होती है जो मानसिक और शारीरिक रूप से बराबर हो। अगर आप भी किसी धनु राशी वाली लड़की को चाहते है तो सबसे पहले आप उसके अच्छे दोस्त बनिए फिर अपने दिल की बात कर दीजिये।

10.मकर राशि वाली लड़कियां-

मकर राशि की लड़कियां आसानी से भी किसी के प्यार में नहीं पड़ती है और ना ही बेमतलब की इश्कबाजी में समय खराब करती है। इनके लिये प्यार जिंदगी का सबसे खुबसूरत एहसास होता है, इसलिए ये सोच समझ कर ही प्यार करती है। मकर राशि की लड़कियों को अपने पार्टनर के साथ वक्त बिताना अच्छा लगता है।

11.कुंभ राशि वाली लड़कियां-

कुंभ राशि की लड़कियां अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। इस राशी की लड़कियां अपने जीवनसाथी पर आँख बंद करके विश्वास कर सकती है। वैसे तो इनको अपने रिलेशनशिप में गुस्सा कम आता है, लेकिन जब आता है तो ये अपना आपा खो बैठती है।

12.मीन राशि वाली लड़कियां-

मीन राशि की लड़कियां जब प्यार में होती है, तो इन पर एक अलग ही खुमार छाया रहता है। इनके सपने भी प्यार और अपने पार्टनर के इर्द-गिर्द ही बुने होते है। प्यार में इस राशी की लड़कियां अटूट संबंध बनाये रखना चाहती है, लेकिन इनका दिल कई बार टूटता भी है। इस राशी की लड़कियां अपने लिए पार्टनर चुनते वक्त बहुत सोचती है।

ये है राशि के अनुसार लड़कियों का स्वाभाव – अगर आप भी शादी करने जा रहे है तो राशि के अनुसार लड़कियों का स्वाभाव जानिए और फिर अपनी पसंद के हिसाब से चुनिए अपना जीवनसाथी ।

The post जानिये किस राशि की लडकियाँ कैसी जीवनसाथी होती है! appeared first on Youngisthan.in.