मेरा भारत महान Archives - Youngisthan.in

अपने भारत को कितना जानते हैं आप?
तो आप भारतीय हैं और अपने भारत से बहुत प्रेम करते हैं, है न?

चलिए मान लिया!

अब यह बताईये, की आप अपने इस प्रिया भारत के बारे में सब कुछ जानते हैं क्या?

हम शर्तिया तौर पर कह सकते हैं की आप इस का जवाब हाँ में देंगे!

और हो भी सकता है की आप भारत के बारे में काफी कुछ जानते हों!

लेकिन कुछ ऐसे आश्चर्यजनक तथ्य जो हम आपके सामने ले कर आये हैं, ये आप को हैरान परेशान कर देंगे!

भारत की कुछ ऐसी विचित्र बातों से परिचित करवाएँ जिन के बारे में शायद आप न जानते हों और जानने के बाद आप को बेहद ख़ुशी हो.

१.  विश्व के सब से बड़े परिवार का श्रेय हमारे भारत को जाता है!! यह व्यक्ति, जिस की 39 बीवियाँ, 94 बच्चे और 33 नाती पोते हैं, मिजोरम में रहता है और सारा परिवार एक ही घर में रहता है! यह घर होगा या कोई कॉलोनी?

२.  मुंबई के बांद्रा वर्ली सीलिंक में पृथ्वी के परिधि की लम्बाई के बराबर स्टील की तारें लगी हैं! इस सीलिंक को पूरा करने में 2,57,000 घंटे लगे थे और इस का वज़न तक़रीबन 50,000 हाथियों के वज़न के बराबर है!

३.  विश्वास कीजिये दुनिया का सब से ऊंचा पोस्ट ऑफिस आप के अपने भारत के हिमाचल प्रदेश में मौजूद हिक्किम कस्बे में है! यह डाक घर 14,567 फ़ीट की ऊँचाई पर बना है! तो अब कहीं भी हों आप, चिट्ठी ज़रूर लिखियेगा!

४.  दुनिया का सब ऊंची सतह पर बना क्रिकेट स्टेडियम भी भारत में ही है! चैल, हिमाचल प्रदेश में बना यह स्टेडियम समुद्रतल से 2444 मीटर की ऊँचाई पर है!

५.  भारत में पहले जनरल इलेक्शन जो हुए थे, वो सब से लम्बे चले थे! जानते हैं, मतदान करने की प्रक्रिया अक्टूबर 1951 से ले कर फरवरी 1952 तक चली! लगता है हर एक भारतवासी ने वोट दिया होगा! आजकल ऐसा नहीं होता! है न?

६.  भारत का सब से पहला सिनेमा थिएटर कलकत्ता में 1907 में खुला था जिस का नाम था एल्फिंस्टोन पैलेस!

७.  भारत के समुद्रतट की कुल लम्बाई 7000 किलोमीटर है जो की विश्व में अट्ठारवें स्थान पर आती है!

८.  दुनिया में सब से ज़्यादा फिल्में बनाने वाला फिल्मउद्योग और कहीं नहीं, हमारे अपने भारत में ही है! हमारा अपना बॉलीवुड!

९.  साँप-सीढ़ी खेल का अविष्कार भारत में हुआ था जो की सारी दुनिया में एक लोकप्रिय खेल बन गया!

१०.  देश विदेश में सुप्रसिद्ध और फैशनेबल शैम्पू का अविष्कार भारत में हुआ था! जड़ी बूटियों के इस्तेमाल से बालों और सर की त्वचा को साफ़ करने की प्रक्रिया को शैम्पू कहा गया जो की हिंदी शब्द चम्पू या चम्पी से आया है!

११.  भारत का रेल यातायात नेटवर्क तक़रीबन 116,000 किलोमीटर लम्बा है जो की दुनिया में तीसरे स्थान पर आता है! हर रोज़ लगभग 2 करोड़ 30 लाख लोग रेल से सफर करते हैं!

१२.  पहले ही प्रयास में मार्स तक पहुँच जाने वाला एक मात्र देश भारत ही है!

१३.  अंग्रेजी बोलने वाले देशों में भारत का नाम दुसरे स्थान पर आता है, अमरीका के बाद!

१४.  भारत के पहले राष्ट्रपति श्री राजेंद्र प्रसाद ने अपनी पहली तनख्वाह का 50 प्रतिशत ही लिया था और बाकी की तनख्वाह राजकोष में डलवा दी थी यह कह कर कि उन्हें इस से ज़्यादा कि आवश्यकता नहीं है! उस के बाद भी उन्होंने अपने 12 साल के कार्यकाल में कई बार 25 प्रतिशत ही तनख्वाह ली! उस समय में राष्ट्रपति का वेतन 10,000 रुपये हुआ करता था! काश आज भी हमारे कुछ नेता ऐसी सोच रखते!

१५.  भारत कि पुरुष कब्बडी टीम ने कब्बडी के अब तक हुए पाँचो वर्ल्ड कप जीते हैं और भारतीय कब्बडी टीम सभी देशों के साथ हुए मैचों में भी विजयी रही है! महिला कब्बडी टीम ने भी अब तक हुए सभी महिला वर्ल्ड कप जीते हैं! है न कितने गर्व कि बात?

क्यों? अब और ज़्यादा गर्व महसूस हो रहा है न अपने भारतवासी होने पर? होना भी चाहिए!

मेरा भारत महान है और रहेगा!

The post अपने भारत को कितना जानते हैं आप? appeared first on Youngisthan.in.

पिछले 3 साल से जेल में हूँ! बेक़सूर हूँ! मैं सलमान खान नहीं हूँ!
आज सुबह का अख़बार पढ़ा!

हाँ जेल में अख़बार मिलता है हमें पढ़ने के लिए! इतनी सहूलियत तो है|

सूपर स्टार सलमान ख़ान को बेल मिल गयी है और हाइ कोर्ट ने उन की 5 साल की सज़ा को सस्पेंड कर दिया है!

वाह!

अगर ये ना हुआ होता तो पैसे पर से मेरा विश्वास ही उठ जाता!

आख़िर इसी उम्मीद में तो मैं भी 3 साल से जेल में सड़ रहा हूँ कि एक दिन अचानक मेरे किसी भाई बंधु या मेरी बीवी की मोटी सी लॉटरी निकल आएगी, वो मेरे लिए कोई तगड़ा सा वक़ील खड़ा कर लेंगे, जज को मोटा पैसा खिला देंगे और मैं जेल से बाहर आ जाऊँगा! मेरी बीवी को हेलपर की नौकरी नहीं करनी पड़ेगी और मेरे बच्चे भूखे मरने से बच जाएँगे| शायद थोड़ा पढ़ लिख भी जायें!

हाँ ये सब तब होगा जब दौलत की ताक़त होगी  | जैसे सलमान खान भाईजान के पास है!

सही भी तो है!

हमारे देश के क़ानून की एक नहीं 3-4 किस्में हैं! शायद उस से भी ज़्यादा होंगी! जिस की तिजोरी में जितना माल है, जिस का जितना ऊँचा रुतबा है, उस हिसाब से क़ानून की किस्म लागू होती है!

तो कौन सा क़ानून खरीदना पसंद करेंगे आप अपने दौलत की ताक़त से ? महँगा वाला या सस्ता वाला?

भारत देश में आपका स्वागत है हुज़ूर!

अपनी अपनी जेबें टटोल कर रखिए और उतनी औक़ात का ही जुर्म कीजिए जितना क़ानून आप खरीद सकते हैं| अगर सबसे महँगा वाला खरीद सकते हैं तो फिर सड़क पर सो रहे फुटपाथिये की जान भी आप बड़े शौक़ से ले सकते हैं और फिर उस के बाद “बींग ह्यूमन” का बोर्ड लगा कर क़ानून से रिहा हो सकते हैं, अगली “किक” बनाने के लिए|

और गर नहीं है जेब में माल, तो भैया सोच समझ कर करना कोई धमाल!

मैं तो बस जेल के वॉर्डन जी से दरख़्वास्त करने जा रहा हूँ कि आज रात सलमान खान – सल्लू भाई की “दबंग – 2” दिखा दें टीवी पर, ताक़ि थोड़ा हौंसला बना रहे! लॉटरी निकल आने की उम्मीद भी बनी रहे| मेरी ग़रीब बीवी बॉस की भूखी निगाहों से बचती बचाती हेलपर की नौकरी करती रहे और मेरे बच्चे 2 वक़्त की रोटी खाते रहें|

मेरा क्या है, पिछले 3 साल से बिना किसी कुसूर के इस क़ैदखाने में हूँ, आगे भी देखी जाएगी|

मेरा भारत महान!

The post पिछले 3 साल से जेल में हूँ! बेक़सूर हूँ! मैं सलमान खान नहीं हूँ! appeared first on Youngisthan.in.