भगवान शिव और श्रीराम Archives - Youngisthan.in

जब भगवान शिव और श्रीराम के बीच छिड़ गया था महायुद्ध!
भगवान शिव और श्रीराम के बीच हुए इस भयंकर युद्ध की वजह भगवान राम द्वारा किया गया अश्वमेघ यज्ञ था।

इस यज्ञ का घोड़ा भ्रमण करते हुए जब देवपुर के राजा वीरमणि के राज्य पहुंचा। तो राजा वीरमणि के पुत्र रुक्मानंद ने उसे बंदी बना लिया और अयोध्या के सैनिकों को चुनौती दी की युद्ध करके वे अपना अश्व छुड़ा सकते है।

राजा वीरमणि अपने भाई वीरसिंह और अपने दोनों पुत्रों रुक्मानंद और शुभागंद के साथ विशाल सेना लेकर युद्ध क्षेत्र में आ गए। इधर जब श्रीराम के भाई शत्रुघ्न को सुचना मिली की यज्ञ का घोड़ा बंदी बना लिया गया है, वह क्रोधित होकर अपनी पूरी सेना के साथ युद्ध क्षेत्र में आ गया। लेकिन जब इस बात की खबर हनुमान को लगी तो उन्होंने कहा कि राजा वीरमणि के राज्य पर हमला करना कठिन है क्योंकि वे शिव के परम भक्त है और उनका राज्य महाकाल द्वारा रक्षित है।

इसलिए हमें श्रीराम प्रभु से बात करके राजा वीरमणि को समझाना चाहिए।

शत्रुघ्न ने कहा अब हम सेना सहित युद्धभूमि में पहुँच चुके है अब पीछे हटना मुनासिब ना होगा। और इस तरह दोनों सेनाओं में भयानक युद्ध छिड़ गया। जब शत्रुघ्न, हनुमान और उनकी सेना राजा वीरमणि की सेना पर भारी पड़ने लगी और अपनी हार के कगार पर पहुँचते देख वीरमणि ने भगवान रूद्र का स्मरण किया।

महादेव ने अपने भक्त को मुसीबत में जान कर वीरभद्र के नेतृत्व में नंदी, भृंगी सहित सारे गणों को युद्ध क्षेत्र में भेज दिया।

महाकाल के सारे अनुचर हर हर महादेव करते हुए अयोध्या की सेना पर टूट पड़े। शत्रुघ्न हनुमान और सारे लोगों को लगा कि जैसे प्रलय आ गया हो। महादेव की भयानक सेना देख अयोध्या के सारे सैनिक भय से कांप उठे।

अयोध्या की सेना महादेव की सेना के आगे टिक नहीं पाई शत्रुघ्न को भृंगी ने पाश में बांध दिया, हनुमान के ऊपर नंदी ने शिवास्त्र का प्रयोग कर पराभूत कर दिया। अपनी हार को देखते हुए शत्रुघ्न, पुष्कल और हनुमान सहित सभी लोग भगवान श्रीराम को पुकारने लगे। भगवान श्रीराम अब युद्ध क्षेत्र में आ चुके थे उन्होंने सारी सेना के साथ शिवगणों पर धावा बोल दिया अपने दिव्यास्त्र से सभी शिवगणों विदीर्ण कर दिया। श्रीराम से अपने आप को पराजित होता देख सभी ने एक स्वर में महादेव का आव्हान किया। महादेव अपने भक्तों को कष्ट में देख स्वयं युद्ध क्षेत्र में प्रकट हुए उनके तेज से श्रीराम की पूरी सेना मूर्छित हो गई।

महादेव को अपने सामने पाकर श्रीराम ने उन्हें दंडवत प्रणाम किया और उनकी स्तुति की।

श्रीराम ने कहा भगवान आपके प्रराक्रम से ही मैंने रावण का वध किया और ये अश्वमेघ यज्ञ भी आप ही की इच्छा से हो रहा है इसलिए हम पर कृपा करे और इस युद्ध का अंत करे। ये सुनकर महादेव बोले हे राम आप स्वयं विष्णु के अवतार है और मेरी आपसे युद्ध करने की कोई इच्छा नहीं है। लेकिन मैंने अपने परम भक्त वीरमणि को उसकी रक्षा का वचन दिया है इसलिए मैं इस युद्ध से पीछे नहीं हट सकता अतः संकोच छोड़ कर आप युद्ध करे।

भगवान शिव और श्रीराम में महायुद्ध छिड़ गया जिसे देखने के लिए सभी देवता आकाश में स्थित हो गए। श्रीराम ने अपने सभी दिव्यास्त्रों का प्रयोग महाकाल पर कर दिया पर उन्हें संतुष्ट नहीं कर सके। अंत में उन्होंने भगवान शिव का ही दिया हुआ पाशुपतास्त्र चला दिया वो अस्त्र सीधा महादेव के हृदयस्थल में समा गया और महादेव इससे संतुष्ट हो गए। महादेव ने प्रसन्नतापूर्वक श्रीराम से कहा कि आपने युद्ध में मुझे संतुष्ट किया है इसलिए जो इच्छा हो वर मांग लो।

इस पर श्रीराम ने कहा इस युद्ध में जिन योद्धाओं को वीरगति प्राप्त हुई है कृपया उन्हें जीवन दान दे दीजिये।

महादेव ने कहा, तथास्तु जिससे सारे योद्धा जीवित हो गए। इसके बाद उनकी आज्ञा से राजा वीरमणि ने यज्ञ का घोड़ा श्रीराम को लौटा दिया और इस तरह एक भयंकर युद्ध का सुखद अंत हो गया।

इस तरह से भगवान शिव और श्रीराम के बीच युद्ध का अंत  हुआ.

The post जब भगवान शिव और श्रीराम के बीच छिड़ गया था महायुद्ध! appeared first on Youngisthan.in.

भगवान शिव और श्रीराम के बीच आखिर क्यों हुआ था भयंकर युद्ध ?
त्रेतायुग में जन्में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम भगवान विष्णु के सातवें अवतार माने जाते हैं और भगवान शिव को विष्णु अपने आराध्य देव के रुप में पूजते हैं.

लेकिन क्या आप जानते हैं एक बार ऐसे हालात भी बने थे, जब विष्णु के अवतार श्रीराम और भगवान शिव को युद्ध के मैदान में आमने-सामने आना पड़ा था. दोनों के बीच भयंकर युद्ध हुआ था.

लेकिन सवाल यह है कि आखिर ऐसी क्या वजह रही होगी जिसने भगवान शिव और श्रीराम को एक-दूसरे से युद्ध करने के लिए विवश कर दिया ?

अश्वमेध यज्ञ था सबसे बड़ा कारण

पुराणों में इस बात का ज़िक्र किया गया है कि भगवान शिव और श्रीराम के बीच युद्ध अश्वमेध यज्ञ के दौरान हुआ था.

जब श्रीराम ने अश्वमेध यज्ञ का आयोजन किया, तब उस अश्वमेध यज्ञ का अश्व कई राज्यों को श्रीराम की सत्ता के आधीन किए जा रहा था.

राजा वीरमणि ने की थी शिव की तपस्या

एक बार वह अश्व दौड़ते-दौड़ते राजा वीरमणि के राज्य देवघर पहुंचा, जिसके मुताबिक देवघर भी श्रीराम की सत्ता के आधीन किया जाना था और वो नहीं चाहता था कि उसका राज्य श्रीराम की सत्ता के आधीन हो.

राजा वीरमणि भगवान शिव का परम भक्त था. उसने तपस्या करके भगवान शिव से अपनी और अपने पूरे राज्य की रक्षा करने का वरदान मांगा था.

जब यज्ञ का घोड़ा उनके राज्य में पहुंचा तो राजा वीरमणि के पुत्र रुक्मांगद ने उस घोड़े को बंदी बना लिया. जिसकी वजह से अयोध्या और देवघर में जंग छिड़ना तय था.

श्रीराम की सेना पर भारी पड़े शिवगण

अपने परम भक्त वीरमणि और उसके राज्य को मुसीबत में देखकर भगवान शिव ने वीरभद्र के नेतृत्व में नंदी समेत अपने सभी गणों को मदद के लिए भेज दिया.

युद्ध के मैदान में एक तरफ श्रीराम की सेना थी तो दूसरी तरफ भगवान शिव की सेना. युद्ध के मैदान में वीरभद्र ने श्रीराम की सेना में शामिल भरत के पुत्र पुष्कल का त्रिशुल से मस्तक काट दिया.

दूसरी तरफ भृंगी समेत शिव के दूसरे गणों ने भी श्रीराम के भाई शत्रुघ्न को बंदी बना लिया. हनुमान भी जब नंदी के शिवास्त्र से हारने लगे तब सभी ने मदद के लिए श्रीराम को याद किया.

शिवगणों को परास्त करने मैदान में उतरे श्रीराम

अपने भक्तों की पुकार सुनकर श्रीराम तुरंत लक्ष्मण और भरत के साथ युद्ध के मैदान में पहुंचे. शिव गणों की कैद से श्रीराम और लक्ष्मण ने सबसे पहले शत्रुघ्न और हनुमान को मुक्त कराया और फिर श्रीराम ने सारी सेना के साथ शिव गणों पर धावा बोल दिया.

एक-एक करके नंदी समेत सारे शिवगण परास्त होने लगे, तब अपनी सेना को कष्ट में देखकर स्वयं भगवान शिव को युद्ध क्षेत्र में आना पड़ा.

भगवान शिव और श्रीराम के बीच युद्ध

जब भगवान शिव युद्ध के मैदान में प्रकट हुए तब भगवान शिव और श्रीराम के बीच भयंकर युद्ध छिड़ गया.

इस भयंकर युद्ध के अंत में श्रीराम ने पाशुपतास्त्र निकालकर कर भगवान शिव से कहा कि हे महादेव आपने ही मुझे ये वरदान दिया है कि आपके द्वारा दिए गए इस अस्त्र से त्रिलोक में कोई भी पराजित हुए बिना नहीं रह सकता.

इसलिए आपकी ही आज्ञा और इच्छा से मैं इसका प्रयोग आप पर ही करता हूं, इतना कहते हुए श्रीराम ने वो दिव्यास्त्र भगवान शिव पर चला दिया.

श्रीराम के दारा चलाया गया वो अस्त्र सीधे भगवान शिव के हृदयस्थल में समा गया औऱ इससे भगवान शिव संतुष्ट हुए. उन्होंने प्रसन्नतापूर्वक श्रीराम से कहा कि आपने युद्ध में मुझे संतुष्ट किया है इसलिए जो इच्छा हो वर मांग लें.

श्रीराम की सेना के वीरों को जीवनदान

युद्ध में भगवान शिव के संतुष्ट होने पर श्रीराम ने उनसे भरत के पुत्र पुष्कल समेत युद्ध में मारे गए असंख्य योद्धाओं को फिर से जीवनदान देने का वरदान मांगा, जिसे भगवान शिव ने स्वीकार करते हुए सभी को जीवनदान दिया.

इसके बाद शिव की आज्ञा से राजा वीरमणि ने यज्ञ का अश्व श्रीराम को लौटा दिया और श्रीराम भी वीरमणि को उनका राज्य सौंपकर शत्रुघ्न के साथ अयोध्या की ओर चल दिए.

गौरतलब है कि भगवान शिव को अपने दिए हुए वरदान के चलते युद्ध के मौदान में आना पड़ा और श्रीराम को अपने कर्तव्यों का निर्वाह करने के लिए युद्ध क्षेत्र में उतरना पड़ा, लेकिन भगवान शिव और श्रीराम बीच हुए इस भयंकर युद्ध का अंत आखिरकार सुखद ही रहा.

The post भगवान शिव और श्रीराम के बीच आखिर क्यों हुआ था भयंकर युद्ध ? appeared first on Youngisthan.in.