बगैर मसालों का राजमा Archives - Youngisthan.in

स्वादिष्ट राजमा मसाला जो बगैर मसालों से बनता है ! ये रही इसे बनाने की विधि !
प्रोटीन से भरपूर राजमा सेहत के लिए जितना फायदेमंद है उतना ही स्वादिष्ट भी है.

वैसे राजमा चावल पंजाबियों की फेवरेट डिश है, लेकिन इसे सिर्फ पंजाबी ही नहीं खाते हैं बल्कि हर कोई इसका स्वाद चखना चाहता है.

अगर आप सोचते हैं कि राजमा मसालेदार खाना है तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. जो लोग ज्यादा तेल-मसाला नहीं खाना चाहते हैं, वो लोग भी राजमें का ज़ायका चख सकते हैं.

आइए आज हम आपको बताते हैं बगैर मसालों का राजमा बनाने की सबसे आसान विधि.

बगैर मसालों का राजमा बनाने के लिए सामग्री

1 कप राजमा, आधा चम्मच जीरा, 2 प्याज बारिक कटा हुआ, 1 चम्मच लहसुन अदरक का पेस्ट, 2 हरी मिर्च, 1 चम्मच लाल मिर्च पावडर, 3 कटे हुए टमाटर, 2 टेबलस्पून तेल, हरा धनिया और नमक स्वादानुसार.

बगैर मसालों का राजमा बनाने की विधि

राजमा बनाने से एक दिन पहले या फिर 8 घंटे पहले राजमा को अच्छी तरह से धोकर उसे पानी में भिगोकर रख दें.

आठ घंटे बाद भिगोए हुए राजमा को उबालने के लिए पानी के साथ प्रेशर कूकर में डाल दें. अगर उसमें पानी ज्यादा हो तो थोड़ा निकाल दें.

कूकर का ढक्कन बंद करके गैस पर मध्यम आंच में करीब 7-8 सीटियां लगने तक पकाएं. उसके बाद गैस बंद करें और कूकर को ठंड़ा होने दें. जब कूकर ठंडा हो जाए तब राजमा को पानी समेत किसी दूसरे बर्तन में निकाल कर रख दें.

अब खाली किए हुए कूकर में 2 टेबलस्पून तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें. तेल जब गर्म हो जाए तब उसमें आधा चम्मच जीरा डालकर भूनें.

फिर उसमें कटा हुआ प्याज डालें और हल्का गुलाबी होने तक भून लें. प्याज जब भून जाए तब उसमें कटी हुई हरी मिर्च डालें और लहसून अदरक का पेस्ट डालकर भूनें.

इसके बाद इसमें कटे हुए टमाटर डालें. टमाटर जब तक नरम नहीं हो जाता तब तक उसे भूनें और उसमें एक चम्मच लाल मिर्च पावडर डालें और बाद में उबला हुआ राजमा डालकर अच्छी तरह से चलाएं. फिर नमक डालकर कूकर फिर से बंद कर दें.

मध्यम आंच पर कूकर में फिर से 7-8 सीटी लगने तक पकाएं. जब कूकर ठंडा हो जाए तब कूकर का ढक्कन खोलकर राजमा को कलछी से मैश करें.

अगर राजमा का ग्रेवी बहुत गाढ़ा हो गया है तो उसमें थोड़ा पानी मिलाकर थोड़ी देर और पकाएं या फिर ग्रेवी पतली हो तो भी थोड़ी देर और पकाएं. अब एक चम्मच राजमा चखकर देखें नमक कम हो तो अपने स्वाद के अनुसार थोड़ा नमक और मिला लें.

लीजिए अब आपका बगैर मसाले वाला स्वादिष्ट राजमा बनकर बिल्कुल तैयार है. इसे हरे धनिए से सजाइए और गरमा-गरम राजमा को चावल के साथ खाने के लिए परोसिए.

बहरहाल जब भी राजमा खाने का आपका मन करें तब घर पर अपने हाथों से बगैर मसालों का राजमा बनाइए और खाइए.

The post स्वादिष्ट राजमा मसाला जो बगैर मसालों से बनता है ! ये रही इसे बनाने की विधि ! appeared first on Youngisthan.in.