फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र Archives - Youngisthan.in

ये 50 रोचक बातें जो धर्मेन्द्र को फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र बनाती है !
बॉलीवुड के ‘ही मैन’ यानी कि  फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र और भारतीय लोक सभा के सदस्य रहे.

सफलतम अभिनेता के बारे में जितना भी कहा जाए वो कम है. धर्मेन्द्र ने जिस मुकाम को हासिल किया वहां तक पहुंचने के रास्ते आसान नहीं थे. 1997 में हिंदी सिनेमा में उनके सराहनीय योगदान के लिए “फिल्म फेयर लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड” भी दिया गया. एक्शन फिल्मों में काम करने की वजह से उन्हें लोग ‘एक्शन किंग’ और ‘ही मैन’ के नाम से भी जानते हैं.

आज हम आपको धर्मेन्द्र से जुड़ी उनकी 50 रोचक जानकारी दे रहे हैं.

1 – धर्मेन्द्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को पंजाब में हुआ. इनका पूरा नाम धरम सिंह देओल है.

2 – धर्मेन्द्र के पिता स्कूल में हेडमास्टर थे.

3 – अपने गांव से बहुत दूर एक सिनेमाघर में धर्मेन्द्र ने सुरैया की फिल्म “दिल्लगी” देखी थी. इस फिल्म को देखने के बाद वो इतने प्रभावित हुए थे, कि उन्होंने अपना कैरियर फिल्म लाइन में ही बनाने की ठान ली.

4 – आपको जानकर हैरानी होगी कि धर्मेन्द्र ने “दिल्लगी” फिल्म को लगातार 40 दिनों तक देखा और इस फिल्म को देखने के लिए वो मिलों पैदल चलकर जाते थे.

5 – एक बार की बात है की फिल्म फेयर नामक पत्रिका में नई प्रतिभा की खोज हो रही थी, जिसके लिए धर्मेन्द्र ने भी फॉर्म भेजा.

6 – आपको जानकर हैरानी होगी कि धर्मेन्द्र ने कभी कोई अभिनय क्लास नहीं ज्वाइन किया. कहीं से भी अभिनय नहीं सीख. इसके बावजूद इस टैलेंट हंट में चुन लिए गए.

7 – फिल्मों में सफलता पाने से पहले धर्मेन्द्र को बहुत स्ट्रगल करना पड़ा. कई रातें तो ऐसे ही गुजरी जब सिर्फ चने खाकर ही बेंच पर उन्हें सोना पड़ा.

8 – फिल्म निर्माताओं से मिलने के लिए वो मीलों पैदल चलकर जाते थे. जिससे की कुछ पैसे बचा सके और कुछ खाने को ले सकें.

9 – एक बार की बात है, जब धर्मेन्द्र पूरे दिन भूखे थे. उनके पास कुछ भी खरीदने के लिए पैसे नहीं थे. जब रात को इस हालत में वह घर पहुंचे तो उनके रूम पार्टनर का ईसबगोल का पैकेट टेबल पर रखा हुआ था. भूख इतनी तेज थी कि धर्मेन्द्र ने वह पूरा ईसबगोल खा लिया. जिसकी वजह से सुबह उनकी हालत खराब हो गई. उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया. डॉक्टर ने सारी बात सुन कहा की इन्हें कोई परेशानी नहीं है. दवा नहीं बल्कि भोजन की जरूरत है.

10 – साल 1960 में हिंगोरानी की फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ से धर्मेन्द्र ने अपने करियर की शुरुआत की थी. जिसकी वजह से धर्मेन्द्र हिंगोरानी और उनके परिवार का पूरी जिंदगी एहसान मानते रहे. उनके कई फिल्मों में धर्मेन्द्र ने काम किया. लेकिन उन्हें पैसे नाम मात्र के हीं मिले.

11 – धर्मेन्द्र ने अपने दौर की नामचीन हीरोइनों, जैसे माला सिन्हा, मीना कुमारी, और नूतन के साथ कई फिल्में की.

12 – पंजाबी धर्मेन्द्र का बॉडी बिल्कुल पहलवान के जैसा था, जिसे देख कई लोगों ने उन्हें गांव लौट जाने की सलाह दी और पहलवानी करने की भी सलाह दे डाली.

13 – धर्मेन्द्र के कैरियर की पहली बड़ी हिट फिल्म थी ‘फूल और पत्थर’ इस फिल्म में धर्मेन्द्र ने शर्ट खोला था, जो दर्शकों के लिए चौंकाने वाली बात थी. इसके लिए उन्हें काफी आलोचनाओं को भी झेलना पड़ा था.

14 – ‘फूल और पत्थर’ फिल्म धर्मेन्द्र मीनाकुमारी के साथ कर रहे थे और इन दिनों धर्मेन्द्र की मीना कुमारी से नजदीकियां काफी चर्चा का विषय थी. साथ ही धर्मेन्द्र को इन दिनों शायरी का भी काफी शौक था.

15 – जब मीना कुमारी फुल और पत्थर फिल्म कर रही थी तो उनकी शादी हो चुकी थी और धर्मेन्द्र से उनकी बढ़ती नजदीकियों की वजह से मीना कुमारी के पति कमल अमरोही काफी नाराज भी हुए थे. सालों बाद कमाल अमरोही ने धर्मेन्द्र को लेकर “रजिया सुलतान” फिल्म बनाई और इस फिल्म के एक दृश्य में उन्होंने धर्मेन्द्र का मुंह काला करवाया था. कहते हैं कि उन्होंने इस सीन को जानबूझकर रखा था. ताकि वह अपना बदला धर्मेन्द्र से ले सके.

16 – कई एक्शन फिल्मों के साथ फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र ने कई रोमांटिक और कॉमेडी फिल्में भी की है.

17 – धर्मेन्द्र अपनी खूबसूरती के लिए इंडस्ट्री में जाने जाते थे. उनका हेल्थ और चेहरा इतना आकर्षक था कि अभिनेता दिलीप कुमार ने एक बार कहा था कि वह अपने अगले जन्म में धर्मेन्द्र जैसी शख्सियत पाना चाहते हैं.

18 – धर्मेन्द्र दिलीप कुमार की हमेशा से ही इज्जत करते रहे हैं. धर्मेन्द्र दिलीप कुमार को अपना बड़ा भाई तक मानते हैं और अक्सर धर्मेन्द्र दिलीप कुमार के पैरों में ही बैठते हैं. अब तक दिलीप कुमार से मिलने वह जाते रहते हैं.

19 – एक्टर गोविंदा भी धर्मेन्द्र के बहुत बड़े फैन हैं. कहते हैं जब गोविंदा की पत्नी मां बनने वाली थी, तो गोविंदा ने उन्हें धर्मेन्द्र की फोटो दी थी. ताकि उनका होने वाला बच्चा धर्मेन्द्र जैसा हो. जब धर्मेन्द्र को इस बात का पता चला तो उनकी आंखों में आंसू आ गए थे.

20 – रितिक रोशन भी धर्मेन्द्र के बहुत बड़े फैन हैं. बचपन में वो अपने कमरे में धर्मेन्द्र का पोस्टर लगाते थे. कुछ पहले की बात है, जब रितिक रोशन के मस्तिष्क की सर्जरी हुई थी. इसके बाद जब वो ठीक हुए थे, तो सबसे पहला फोन उन्हें धर्मेन्द्र का हीं आया था.

21 – बॉलीवुड के दबंग के रूप में जाने जाने वाले सलमान खान भी धर्मेन्द्र के बहुत बड़े फैन हैं. धर्मेन्द्र ने भी कई बार सलमान के बारे में बताते हुए कहा है कि उनमें और सलमान में कई समानताएं हैं. वो भी अपनी जवानी में सलमान जैसे हुआ करते थे.

22 – फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ सलमान की थी. इसमें धर्मेन्द्र ने भी काम किया था और धर्मेन्द्र ने इस फिल्म में अपने काम के बदले एक पैसा भी नहीं लिया था. फिल्म का लंबा आउटडोर शेड्यूल था. सलीम खान ने अपने बेटे सलमान से खास तौर पर कहा था कि वो धर्मेन्द्र का अच्छे से ध्यान रखे.

23 – साल 2004 में धर्मेन्द्र ने बीजेपी पार्टी के टिकट से बीकानेर में चुनाव लड़ा था. जिसमें वो विजयी हुए थे.

24 – धर्मेन्द्र की जब पहली शादी हुई थी, तो वो सिर्फ 19 साल के थे. 19 साल की उम्र में धर्मेन्द्र की शादी प्रकाश कौर से हुई थी. धर्मेन्द्र ने अपनी पत्नी प्रकाश कौर को हमेशा ही मीडिया से दूर रखा.

25 – शादी के बाद धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी के बीच प्यार हुआ. और इनकी ये जोड़ी बॉलीवुड इतिहास में प्रसिद्ध जोड़ियों में से एक हो गई. धर्मेन्द्र और हेमा मालिनी ने कई सुपर हिट फिल्में दी.

26 – लगातार हेमा मालिनी के साथ काम करते हुए धर्मेन्द्र और इनके बीच प्यार हो गया. ये ऐसा वक्त था जब संजीव कुमार और जीतेंद्र जैसे कलाकार भी हेमा मालिनी को पसंद करते थे. लेकिन सब को पीछे छोड़ हेमा मालिनी ने धर्मेन्द्र से प्यार किया और शादी की.

27 – कहा जाता है कि हेमा मालिनी जितेंद्र से शादी करने वाली थी तब धर्मेन्द्र ने जितेंद्र की दूसरी गर्लफ्रेंड को इस बारे में बता दिया था और शादी रुकवा दी थी.

28 – कहते हैं जब धर्मेन्द्र ने शोले फिल्म साइन की थी तो उनका मन था कि उसमें वो ठाकुर का किरदार निभाए और निर्देशक रमेश सिप्पी चाहते थे कि वह वीरू का रोल निभाए. उनके लाख कहने पर भी धर्मेन्द्र नहीं मान रहे थे. तो रमेश सिप्पी ने धर्मेन्द्र को ये धमकी दी कि ठीक है मैं संजीव कपूर को वीरू बना दूंगा, जो हेमामालिनी का हीरो है. इस धमकी ने धर्मेन्द्र का मन बदल दिया और वह वीरू का किरदार निभाने के लिए तैयार हो गए.

29 – फिल्म में शूटिंग के दौरान फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र जानबूझकर बार-बार गलतियां करते थे. ताकि उन्हें हेमा के साथ ज्यादा वक्त बिताने का मौका मिले. यहां तक कि वह स्पॉट बॉय को पैसे तक देते थे गलती करने के लिए.

30 – हेमा मालिनी से शादी करने के लिए धर्मेन्द्र ने अपना धर्म परिवर्तन किया और हिंदू से इस्लाम को अपनाया.

31 – अपने समय के सभी हिट निर्देशकों के साथ फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र ने काम किया, जिनमें हृषिकेश मुखर्जी, यश चोपड़ा, बिमल रॉय, रमेश सिप्पी, बी आर चोपड़ा और मनमोहन देसाई जैसे दिग्गजों का नाम शामिल है.

32 – टाइम्स मैगजीन ने धर्मेन्द्र को दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत पुरुषों में जगह दी थी.

33 – धर्मेन्द्र ने 80 और 90 के दशक में कई एक्शन भूमिकाएं की थी. फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र के द्वारा बोला गया डायलाग ‘कुत्ते तेरा खून पी जाऊंगा’ काफी फेमस हुआ.

34 – धर्मेन्द्र की पहली शादी में उन्हें दो बेटी (विजयेता और अजीता) तथा दो बेटे (सनी और बॉबी हैं) और हेमामालिनी से जब उन्होंने शादी की तो उनकी दो बेटियां हुई. (ईशा और आहना)

35 – बॉबी देओल ने तो अपने एक बेटे का नाम भी धरम रखा है.

36 – धर्मेन्द्र को फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए 4 बार, श्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए एक बार और श्रेष्ठ कॉमेडियन की श्रेणी में धर्मेन्द्र का नामांकन हुआ. लेकिन उन्हें यह पुरस्कार कभी मिला नहीं. धर्मेन्द्र ने फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड्स के दौरान कहा कि वह कई बार नया सूट सिलवाए इस उम्मीद के साथ की उन्हें अवार्ड मिलेगा. लेकिन ऐसा हुआ नहीं.

37 – फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र को बॉलीवुड का ‘ही मैन, गरम धरम और एक्शन किंग भी कहा जाता है.

38 – धर्मेन्द्र वैसे तो बहुत ही ज्यादा गुस्सैल स्वभाव के हैं, लेकिन वो जितनी जल्दी गुस्सा होते हैं, उतनी ही जल्दी उनका गुस्सा शांत भी हो जाता है.

39 – धर्मेन्द्र ने हीरो के रूप में काफी लंबे समय तक काम किया एक समय था जब धर्मेन्द्र अपने बेटे के साथ हीरो के रूप में आते थे और वो उन से कहीं आगे होते थे. सनी देओल की हीरोइन श्रीदेवी, जयाप्रदा, डिंपल कपाड़िया, अमृता सिंह के भी धर्मेन्द्र हीरो बने हैं.

40 – धर्मेन्द्र ने मल्टीस्टार फिल्मों में भी काम किया. सभी स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर करना उन्हें अच्छा लगता है.

41 – अपने समय में यानी 70 के दशक में धर्मेन्द्र सबसे महंगे कलाकारों में से एक थे.

42 – एक समय की बात है जब रजिया सुल्तान और शालीमार जैसी महंगी फिल्में बुरी तरह पिट गई थी. जिसके बाद धर्मेन्द्र का करियर खत्म समझा जाने लगा था. लेकिन इसके बाद धर्मेन्द्र ने काफी अच्छी वापसी की.

43 – एक अध्ययन की माने तो ‘हाईएस्ट ग्रासिंग स्टार ऑफ ऑल टाइम’ की लिस्ट में धर्मेन्द्र का नाम चौथे स्थान पर है.

52 साल की उम्र में धर्मेन्द्र की 11 फिल्में रिलीज हुई जिसमें 7 फिल्में सफल रही.

45 – धर्मेन्द्र को लेकर गुलजार ने फिल्म ‘देवदास’ शुरू की थी. लेकिन कुछ ही दिनों के बाद वो फिल्म बंद हो गई.

46 – भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के दूसरे देशों में भी फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र के फैंस भरे हैं. धर्मेन्द्र ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी.

47 – धर्मेन्द्र को शराब पीना बहुत अच्छा लगता है. शराब उनकी कमजोरी मानी जाती है. शराब को लेकर उनके कई किस्से भी मशहूर हैं.

48 – धर्मेन्द्र को डांस करना भी काफी पसंद है. गानों में अपनी स्टाइल से डांस करते हैं. उनके कुछ स्टैप्स हैं, जिसे दूसरे स्टारों ने भी किए हैं. मैं जट यमला पगला दीवाना में धर्मेन्द्र का डांस देखने लायक है.

49 – धर्मेन्द्र ने कुछ बी ग्रेड की फिल्मों में भी काम किया. जिसकी काफी आलोचनाएं हुई. इन आलोचनाओं के बारे में जब सनी देओल को पता चला तो उनके कहने पर धर्मेन्द्र ने इस तरह की फिल्मों में काम करना छोड़ दिया.

50 – धर्मेन्द्र का रिश्ता अपने दोनों बेटों सनी देओल और बॉबी देओल के साथ काफी अच्छा है. धर्मेन्द्र के परिवार में कभी भी किसी प्रकार की तकरार नहीं देखी गई. धर्मेन्द्र ने अपने दोनों बेटों के साथ फिल्म यमला पगला दीवाना और यमला पगला दीवाना 2 में साथ काम किया है .

ये सारी बातें धर्मेन्द्र को फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र बनाती है – काफी उतार – चढ़ाव का सामना करते हुए धर्मेन्द्र ने वो मुकाम हासिल कर लिया ओय फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र बने. यहाँ तक पहुंचना हर किसी के वश की बात नहीं.

The post ये 50 रोचक बातें जो धर्मेन्द्र को फिल्म अभिनेता धर्मेन्द्र बनाती है ! appeared first on Youngisthan.in.