फाइव स्टार होटल बनाएंगे धोनी Archives - Youngisthan.in

क्रिकेट छोड़ने के बाद रांची में ही रहकर धोनी करेंगे ये काम और कमाएंगे करोड़ों !
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने एक बार नहीं बल्कि कई बार टीम इंडिया की मझदार में फंसी नैया की पार लगाया है.

पूर्व कप्तान कपिल देव के बाद धोनी की कप्तानी में भारत को दोबारा वर्ल्डकप जीतने का गौरव हांसिल हुआ. भारतीय क्रिकेट में विशेष योगदान देने के लिए भारत सरकार ने उन्हें साल 2009 में देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक का सम्मान देते हुए पद्मश्री पुरस्कार से नवाजा.

धोनी भारतीय टीम के एक आक्रामक सीधे हाथ के बल्लेबाज और विकेटकीपर हैं. आज भी उनका नाम सुनते ही वर्ल्ड कप की जीत याद आ जाती हैं. टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी बखूबी निभानेवाले धोनी फिलहाल टीम में एक खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे हैं.

धोनी को लेकर लगातार यह चर्चा भी हो रही है कि महेंद्र सिंह धोनी अगला वर्ल्ड कप खेल सकेंगे या नहीं. खैर धोनी अगला वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं ये तो नहीं पता लेकिन क्रिकेट के बाद धोनी क्या काम करनेवाले हैं इसे लेकर एक खुलासा जरूर हुआ है.

आइए आज हम आपको बताते हैं धोनी का वो फ्यूचर प्लान जो उन्होंने क्रिकेट के बाद के लिए बनाया है और जिसके जरिए वो रांची में रहकर करोड़ों की कमाई करनेवाले हैं.

फाइव स्टार होटल खोलने की तैयारी में हैं धोनी

क्रिकेट के बाद महेंद्र सिंह धोनी के फ्यूचर प्लान के बारे में अगर बात करें तो धोनी जल्द ही झारखंड की राजधानी रांची में एक फाइव स्टार होटल खोलने की तैयारी कर रहे हैं.

खबरों के अनुसार धोनी की कंपनी ‘रीति ट्रैवल एवं टिकटिंग प्राइवेट लिमिटेड’ ने रांची में फाइव स्टार होटल खोलने का प्रस्ताव दिया था. जिसे हरी झंडी मिल गई है. बताया जा रहा है कि धोनी के इस फाइव स्टार होटल की लागत करीब 300 करोड़ रुपये होगी और इसका काम जल्दी ही शुरू हो जाएगा.

रांची में रहकर होटल व्यवसाय से कमाएंगे करोड़ों

धोनी के इस बिजनेस प्लान से यह तो जाहिर है कि क्रिकेट छोड़ने के बाद उनका इरादा रांची में ही रहकर काम करने का है.

बताया जा रहा है कि फाइव स्टार होटल बनाने के लिए धोनी की कंपनी ने रांची के धुर्वा में ज्यूडिशियल अकादमी के पास करीब पांच एकड़ जमीन चुनी है. हालांकि यह जमीन अभी पर्यटन विभाग के पास लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इस जमीन पर धोनी होटल बनाने का काम शुरू करा सकते हैं.

जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट छोड़ने के बाद सिर्फ फाइव स्टार होटल ही नहीं चलाएंगे बल्कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और स्पोर्ट्स वियर फैक्ट्री खोलना भी उनके प्लान में शामिल है.

हालांकि फाइव स्टार होटल खोलना धोनी का पहला बिजनेस प्लान नहीं है क्योंकि पहले से ही धोनी चेन्नेयन फुटबॉल क्लब और रांची रेज टीम में हिस्सेदारी करके काम कर रहे हैं.

गौरतलब है कि वर्तमान में क्रिकेट खेलने के साथ ही धोनी बिजनेस के जरिए करोड़ों कमा रहे हैं और क्रिकेट छोड़ने के बाद भी वो रांची में रहकर अपने फाइव स्टार होटल के जरिए करोड़ों कमाने की प्लानिंग कर रहे हैं, लेकिन यहां यह देखना दिलचस्प होगा कि खुद धोनी कब अपने इस प्लान की पुष्टि करते हैं.

The post क्रिकेट छोड़ने के बाद रांची में ही रहकर धोनी करेंगे ये काम और कमाएंगे करोड़ों ! appeared first on Youngisthan.in.