प्रोफेशन Archives - Youngisthan.in

५ प्रोफेशन जो दुनिया में नहीं हैं, मगर हुए तो पैसा ही पैसा!
वैसे तो पैसा कमाने के हज़ारों तरीके हैं लेकिन कुछ प्रोफेशन जो दुनिया में नहीं हैं |

ख़ास बात यह है कि इन प्रोफेशन्स में इतना पैसा है कि आप पैसे गिनते-गिनते थक जाएँगे!

जानना चाहेंगे कौन से हैं यह काम?

१)  होमवर्क एजेंट

दोस्तों, सोचो अगर आपको स्कूल-कॉलेज के होमवर्क से छुट्टी दिला दी जाए तो कैसा रहेगा?

बस अपनी पढ़ाई कीजिये लेकिन रोज़ के होमवर्क के भार से बचिए| एक ऐसा प्रोफेशन, एक ऐसी कंपनी खुल जानी चाहिए जिसके कर्मचारी सिर्फ आपका होमवर्क करने के लिए ही हों! आपको आपका सारा होमवर्क कर के देंगे होमवर्क एजेंट! माँ बाप की टेंशन खत्म और बच्चे तो बिलकुल मस्त!

दावे से कह सकते हैं कि करोड़ों का व्यापार होगा! घर में खुशहाली आएगी और स्कूल में अध्यापकों को भी ज़्यादा सिर नहीं खपाना पड़ेगा|

२)  सासु माँ क्रेश सर्विस

दुनिया भर की बहुएँ ऐसी ही एक सेवा के लिए जाने कितने व्रत, कितने यग्न, कितनी पूजाएं करती हैं! काश कि एक ऐसी जगह हो जहाँ सासों को दिन भर के लिए भेज दिया जाए जैसे छोटे बच्चों को क्रेश में भेज दिया जाता है|

सोच के देखिये, बहुएँ तो खुश रहेंगी ही, आदमियों को भी माँ और पत्नी के बीच सैंडविच बनने से बचा लिया जाएगा! और हाँ, जो मर्ज़ी दाम लगा लीजिये इस के लिए, हर बहू हँसते-हँसते देगी, बिना कोई डिस्काउंट माँगे!

३)  बॉस बटरिंग प्रोफेशनल्स

अब दोस्तों ऑफिस में काम तो करना ही पड़ता है लेकिन उसके साथ-साथ नौकरी में आगे बढ़ने के लिए बॉस की मक्खनबाज़ी भी करनी पड़ती है|

यह तो तय है कि शायद ही कोई होगा जो यह मक्खनबाज़ी ख़ुशी-ख़ुशी करता होगा| तो क्यों ना एक ऐसा प्रोफेशनल आ जाए जो आपकी जगह आपके बॉस को खुश रखे! बॉस को खुश रखने के सब नुस्खों में ट्रेनड हो!

आप अपने काम पर ध्यान दीजिये, बाकि उस प्रोफेशनल पर छोड़ दीजिये! प्रमोशन भी पक्की होगी और काम में मज़ा भी आएगा!

४)  गर्लफ्रेंड कायें-कायें मैनेजर

जब गर्लफ्रेंड या पत्नी प्यार दिखाती है तब तो बड़ा मज़ा आता है, है ना?

लेकिन जब उन्हीं की दिन भर किट-किट सुननी पड़े तो जी करता है पंखे से लटक जाएँ! इसीलिए एक ऐसे प्रोफेशनल की ज़रुरत है जो उस वक़्त आपकी पत्नी या गर्लफ्रेंड की कायें-कायें सुन सके जब आप मसरूफ़ हों!

आप अपनी प्रेमिका से सिर्फ प्यार-मोहब्बत के लिए मिलें, बाक़ी की सिरदर्दी वो प्रोफेशनल ही संभाले!

सोचिये, तलाक की दर शून्य हो जायेगी और सारे विश्व में केवल इश्क़ का बोल-बाला होगा!

५)  स्लीपिंग पार्टनर – प्रोफेशनल

नहीं नहीं ये वो नहीं जो आप समझ रहे हैं!

ये तो बहुत ही काम का आदमी होगा! असल काम का! काम क्रीड़ा वाले काम का नहीं! ये तो आप जानते ही हैं कि आजकल के ज़माने में हमारे पास किसी भी चीज़ के लिए वक़्त नहीं है|

दिन में ऑफिस या कॉलेज, रात को दोस्तों या प्रेमी के साथ बातें या पार्टी! समय की इतनी किल्लत है कि सोना भी समय की बर्बादी लगता है| तो क्यों ना एक ऐसा अविष्कार हो जाए कि आपकी जगह कोई और नींद ले ले और आप एकदम तारो-ताज़ा महसूस करें?

थोड़ा ज़्यादा हो गया क्या?

नहीं, अब तो विज्ञान ने इतनी तरक्की कर ली है कि ३ डी की मदद से आप बिना चखे, सिर्फ तस्वीर देख कर अपनी भूख मिटा सकते हैं! तो फिर नींद क्यों नहीं भाई?

तो यह हैं वो प्रोफेशन जो अगर बाजार में आ गए तो दौलत की बारिश हो जायेगी आप पर!

आप कौनसा प्रोफेशन चुनेंगे अपने लिए?

बताईयेगा ज़रूर!

The post ५ प्रोफेशन जो दुनिया में नहीं हैं, मगर हुए तो पैसा ही पैसा! appeared first on Youngisthan.in.