पाक सेना प्रमुख राहिल शरीफ Archives - Youngisthan.in

भारत से बदला लेने के लिए इस बार पाक सेना प्रमुख ने चला ये दांव
पाक सेना प्रमुख राहिल शरीफ भारतीय सेना की सर्जिकल स्ट्राइक की मार से अभी तक उबर नहीं पाए हैं.

भारतीय सेना का पाकिस्तान अधिकृत जम्मू कश्मीर में सीमा में अंदर घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक करके सुरक्षित वापस लौट जाना पाकिस्तान के सेना प्रमुख राहिल शरीफ के ऊपर एक ऐसा बदनुमा दाग है जो एक काले साए की तरह पूरी जिंदगी उनका पीछा करता रहेगा.

दरअसल, पाक सेना प्रमुख राहिल शरीफ की छवि पाकिस्तानी सेना में एक ईमानदार और दंबग सेना प्रमुख है.

उरी हमले के बाद पाक सेना प्रमुख जिस प्रकार सुरक्षा को लेकर दावे कर रहे थे उन दावों को भारतीय सेना ने एक झटके में धूल में मिला दिया.

राहिल शरीफ ने सोचा था कि उरी हमले के बाद सीमा पर तनाव को देखते हुए और पाकिस्तान में सेना और लोगों में जिस प्रकार उनकी लोकप्रियता है उसको देखते हुए मौजूदा हालात में पाक सरकार उनको सेना प्रमुख के पद पर सेवा विस्तार दे देगी.

लेकिन नवाज शरीफ ने ऐसा नहीं किया.

पाक सेना प्रमुख राहिल शरीफ को लगता है कि यदि वे इस समय सेना प्रमुख पद से रिटायर होते हैं तो पाक सेना के इतिहास में उनका नाम हमेशा के लिए काले अक्षरों में लिखा जाएगा. अगर वे इस समय सेना प्रमुख के पद से हटते हैं तो यह उनके लिए कोई सम्मान जनक विदाई नहीं होगी.

उन्होंने अभी तक एक सेना प्रमुख के रूप में जो भी उपलब्धि हासिल की है वह सब खाक में मिल जाएगी. भारतीय सेना ने जिस प्रकार पाक सीमा में अंदर घुसकर कार्रवाई की और पाक सेना को उसकी भनक तक नहीं लगी यह उनके लिए व्यक्तिगत छति है. यदि उन्होंने भारत से इसका बदला नहीं लिया तो भविष्य में आने वाली पाक पीढ़ी भले ही उन्हें माफ कर दे लेकिन उनकी जमीर उन्हें कभी माफ नहीं करेगा.

भारतीय सेना से मिले इस घाव लेकर ताउम्र राहिल शरीफ को जीना होगा. यह बात राहिल शरीफ को अंदर ही अंदर खाए जा रही है.

यही कारण है कि पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट में पाक सेना प्रमुख राहिल शरीफ को फील्ड मार्शल का दर्जा देने के लिए याचिका दाखिल की गई है. गौरतलब है कि ऐसी ही याचिका इस्लामाबाद हाईकोर्ट में भी पहले दाखिल की गई थी जिसे खारिज कर दिया गया था. अब हाईकोर्ट के उस फैसले को ही चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है.

बता दें कि 60 वर्षीय जनरल राहिल 29 नवंबर को रिटायर होने जा रहे हैं.

ये याचिका रावलपिंडी बार एसोसिएशन (आरबीए) के सदस्य अदनान मजारी की ओर से दाखिल की गई है.

खबर है कि इसको पर्दें के पीछे से राहिल शरीफ का समर्थन हासिल है. यदि वे खुद याचिका डालते तो इससे दुनिया में गलत संदेश जाता और प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के लोग पाक में परोक्ष रूप से सैन्य विद्रोह की बात को हवा देकर इसका विदेशों में दुष्प्रचार कराकर सेना प्रमुख के सामने मुश्किलें खड़ी करते.

इसको देखते हुए किसी ओर के जरिए याचिका डलवाकर कहा गया है कि जनरल राहिल का कार्यकाल बढ़ाना और उन्हें फील्डमार्शल का दर्जा देना जनहित में होगा. क्योंकि मौजूदा चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ (जनरल राहिल) ने शांति और युद्ध के समय जिस तरह का अनुकरणीय, असाधारण और पेशेवर प्रदर्शन किया, उसको देखते हुए वे राष्ट्रीय प्रशंसा, अवार्ड और पहचान पाने के पूरी तरह योग्य हैं.

साथ ही पाकिस्तान के संविधान का हवाला देते हुए कहा कि इसमें कहीं भी प्रतिस्थापित नहीं है कि चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ का कार्यकाल निश्चित ही होगा.

The post भारत से बदला लेने के लिए इस बार पाक सेना प्रमुख ने चला ये दांव appeared first on Youngisthan.in.

पाकिस्तानी सेना के इस शख्स के लिए उरी हमला एक वरदान साबित हो सकता है !
जम्मू कश्मीर के उरी में सेना के ब्रिगेड मुख्यालय पर हुए आतंकी हमले के बाद जहां पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के चेहरे की हवाईयां उड़ी हुई हैं, वहीं पाक सेना प्रमुख राहिल शरीफ खुश नजर आ रहे हैं.

वे हमले में अपने लिए संभावनाएं तलाश रहे हैं.

वे चाहते हैं कि भारत पाकिस्तान के खिलाफ मोर्चा खोले ताकि उनकों सेवा विस्तार या सैन्य शासन लागू करने का मौका मिल सके.

बता दें कि जहां न्यूयार्क में नवाज शरीफ ने उरी हमले को लेकर पत्रकार के सवालों को हाथ हिलाकर देने से मना कर दिया, वहीं हमले के बाद भारत में बड़ी सरगरमी के बाद राहिल शरीफ ने रावलपिंडी में सेना के प्रमुख कंमाडरों के साथ एक बैठक की. बैठक के बाद उनका बयान आया कि वे भारत की ओर से मिलने वाली किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है.

ये दर्शाता है कि पाक सेना प्रमुख राहिल शरीफ इसके जरिए पाक आवाम पीछे खड़ाकर समर्थन जुटा रहे हैं.

दरअसल, पाक सेना प्रमुख राहिल शरीफ नवंबर में सेना प्रमुख पद से रिटायर हो रहे हैं. उनकी दिली तम्मना है कि नवाज शरीफ सरकार उनको सेवा विस्तार दे. लेकिन वर्तमान में जो हालात है उसमें नवाज शरीफ नहीं चाहते कि सेना प्रमुख के रूप में राहिल शरीफ को सेवा विस्तार दिया जाए, क्योंकि नवाज शरीफ के संबंध पिछले काफी समय से सेना प्रमुख से खराब चल रहे हैं.

पनामा पेपर्स में नवाज शरीफ का नाम आने के बाद सेना प्रमुख राहिल शरीफ ने पिछले चैनल से नवाज शरीफ पर दवाब बनाया था कि वे प्रधानमंत्री पद से हट जाए. इसके लिए सेना प्रमुख ने सेना के कई अधिकारियों को जिनमें जनरल स्तर के अधिकारी भी शामिल थे ,पर भ्रष्टाचार को लेकर कार्रवाई करते हुए सेना से बर्खास्त कर दिया था. इसके बाद लोगों में जहां नवाज शरीफ की छवि खराब हुई तो वहीं पाक सेना प्रमुख राहिल शरीफ के प्रति पाकिस्तानी लोगों में सम्मान बड़ा.

नवाज शरीफ पर दवाब बनवाने के लिए ही रातोंरात पाकिस्तान की सड़कों पर सेना प्रमुख के समर्थन में पोस्टर बैनर लग गए थे, जिसमें उनसे अपील की गई थी कि वे परवेज मुशर्रफ की तरफ नवाज के हाथों से सत्ता छीन ले.

बता दें कि पाकिस्तानी सेना अफगानिस्तान से सटे फाटा में अफगान तालिबान के विरूद्ध जर्ब ए अब्ज नामक अभियान चला रही है. राहिल शरीफ और सेना को लगता है कि यदि तालिबानियों के विरूद्ध इस अभियान में उनको सफलता नहीं मिली तो ये पाकिस्तान तबाह कर देंगे.

इस लिहाज से राहिल को लगता है कि नवाज शरीफ को उनको सेना प्रमुख के रूप में सेवा विस्तार देना चाहिए.

लेकिन नवाज शरीफ को लगता है कि यदि ऐसा किया गया तो मुल्क की रही सही कमान भी उनके हाथ से निकल जाएगी.

बहरहाल, सीमा पर जिस प्रकार के हालात बन रहे हैं उसमें पाक सेना प्रमुख राहिल शरीफ के पास मौका है कि उनको जनता के दवाब में सेवा विस्तार मिल जाए. क्योंकि इस वक्त राहिल समर्थकों के पास भी तर्क होगा कि वर्तमान हालात में सेना की कमान किसी नए जनरल को सौंपना सैन्य और सुरक्षा की दृष्टि से सही नहीं होगा.

The post पाकिस्तानी सेना के इस शख्स के लिए उरी हमला एक वरदान साबित हो सकता है ! appeared first on Youngisthan.in.