नागा साधुओं का युद्ध Archives - Youngisthan.in

भारतीय इतिहास का इकलौता युद्ध जो लड़ा है नागा साधुओं ने!
आपको अगर ऐसा लगता है कि हमारे संत समाज ने भारत माता के लिए कोई लड़ाई नहीं लड़ी है तो आपकी यह बहुत बड़ी भूल है.

वैसे इसमें आपकी कोई गलती नहीं है क्योकि भारतीय इतिहास से ना जाने क्यों  नागा साधुओं का युद्ध हटा दिया गया.

नागा साधुओं का युद्ध जिसमें भारत माता की रक्षा के लिए 2000 साधू संत तो शहीद हो गये थे. लेकिन दुश्मन 4 कदम भी आगे नहीं बढ़ पाया था.

कुछ लेखक बताते हैं कि तब नागा साधुओं के एक हाथ में तलवार थी और दूजे हाथ में शास्त्र (धार्मिक किताबें) थीं. संतों को धर्म भी बचाना था और देश भी. ये था  नागा साधुओं का युद्ध ! उस वक़्त अफगानी शासक अगर आगे बढ़ जाते तो लाखों लोगों का कत्लेआम हो सकता था. हिन्दू मंदिर तोड़ दिए जाते, लेकिन हर साधू ने अपनी बहादुरी का परिचय दिया और मरने से पहले एक-एक साधू ने सैंकड़ों दुश्मनों को धूल में मिला दिया था.

जोधपुर को बचाया था सन्यासियों ने

जब काबुल और बिलोचिस्तान की और से आक्रमण कर मुसलमान जोधपुर पर आये तो चारों तरफ हाहाकार था. मंदिर तोड़े जा रहे थे और कत्लेआम हो रहा था. मुस्लिम शासकों ने हर व्यक्ति पर भारी कर लगा दिया था. तब अटल सन्यासियों ने मुस्लिमों को परास्त किया था.

वैसे यह  नागा साधुओं का युद्ध इतना छोटा था कि किसीकी भी इस पर नजर नहीं पड़ती है. इसके बाद क्रूर अहमदशाह अब्दाली से साधू संतों और वह भी नागा साधुओं ने जो युद्ध लड़ा है वह युद्ध हर भारतीय को मालूम होना चाहिए.

सबसे पहले तो आपको बता दें कि आप इस युद्ध की विश्वसनीयता को जांचने के लिए कुछ पुस्तकें पढ़ सकते हैं. इनमें सर्वप्रमुख पुस्तक है- भारतीय संघर्ष का इतिहास, लेखक डा. नित्यानंद.

जब क्रूर अहमदशाह अब्दाली ने किया था भारत पर आक्रमण

वैसे आपको बता दें कि दशनामी अखाड़ों का जन्म ही धर्म और देश की रक्षा करने के लिए हुआ था. मुस्लिम शासक एक के बाद एक भारत पर आक्रमण कर रहे थे और लोगों पर जुल्म कर रहे थे. तब साधू संतों ने हथियार उठा लिए थे.

ऐसा ही कुछ तब हुआ था जब अहमदशाह अब्दाली दिल्ली और मथुरा पर आक्रमण करता हुआ गोकुल तक आ गया था. लोगों को काटा जा रहा था. महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहे थे और बच्चे देश के बाहर बेचे जा रहे थे. तभी गोकुल में अहमदशाह अब्दाली का सामना नागा साधुओं से हो जाता है. कुछ 5 हजार साधुओं की सेना कई हजार सैनिकों से लड़ गयी थी. पहले तो अब्दाली साधुओं को मजाक में ले रहा था किन्तु तभी अब्दाली को एहसास हो गया था कि यह साधू अपनी भारत माता के लिए जान तक दे सकते हैं. लेखक लिखता है कि इस युद्ध में 2000 नागा साधू वीरगति को प्राप्त हुए थे. लेकिन सबसे बड़ी बात यह रही थी कि दुश्मनों की सेना चार कदम भी आगे नहीं बढ़ा पाई थी. जो जहाँ था वहीं ढेर कर दिया गया था या फिर पीछे हटकर भाग गया था.

तबसे कई मुस्लिम शासक जब यह सुनते थे कि युद्ध में नागा साधू भाग ले रहे हैं तो वह लड़ते ही नहीं थे. देश का इससे बड़ा दुर्भाग्य कुछ नहीं है कि आज हम दुश्मन औरंगजेब को याद रखते हैं, जहाँगीर को सपनों में देखते हैं और ऐसे भारतीय वीर योद्धाओं के बारें में कुछ नहीं जानते हैं जो देश और धर्म की शान हैं.

तो इस प्रकार से साधू संतों ने देश की आजादी के लिए भी कई युद्ध लड़े है और अपनी कुर्बानियां दी हैं.

आज इस तरह की कहानियों को अधिक से अधिक शेयर करने की आवश्यकता है. साथ ही साथ आप अपने बच्चों को इन कहानियों का सच जरूर बतायें.

The post भारतीय इतिहास का इकलौता युद्ध जो लड़ा है नागा साधुओं ने! appeared first on Youngisthan.in.