दक्षिण भारत Archives - Youngisthan.in

लड़के स्मार्ट कहाँ के होते हैं? उत्तर भारत के या दक्षिण भारत के?
सब लड़के एक से ही होते हैं!!

यह मानना है ज़्यादातर लड़कियों का पर यह सच नहीं है!

उत्तर भारत में जाएँ तो लड़के अलग तरह के मिलेंगे और दक्षिण भारत में उनकी बात एकदम ही अलग है| अब यह तो मुमकिन नहीं है कि कोई बैठ के यही नापता-तोलता रहे कि कहाँ के लड़के कैसे हैं|

इसीलिए हम ने की है एक छोटी-सी कोशिश यह बताने की कि उत्तर या दक्षिण, कहाँ पर लड़के ज़्यादा स्मार्ट मिलेंगे!

दोस्तों, उत्तर भारत के लड़के जाने जाते हैं चौड़े, लम्बे, गठीले शरीर से जिनकी कद काठी देखते ही लड़कियां फ़िदा हो जाएँ! नहीं मानते तो देख लीजिये हमारे बॉलीवुड में ज़्यादातर एक्टर, मॉडल उत्तर भारत से ही आते हैं| ६ फुटिये लड़के, डोले-शोले और सिक्स-पैक एब के साथ यूँ आम ही घुमते मिल जाते हैं| हाँ दिमाग़ और पढ़ाई-लिखाई की बात की जाए तो उस पर थोड़ा सोचना पड़ेगा, बहस की जा सकती है| नहीं, सिर्फ डोले बना लेने से दिमाग़ तेज़ नहीं होता लेकिन सभी डोले वालों का दिमाग़ घुटनों में है, ऐसा भी नहीं है! माँ के लाडले, बाप के दुलारे, दादा-दादी की आँख के तारे हमारे उत्तर भारतीय छोरे समझदार तो होते हैं लेकिन अपनी समझ का ज़्यादा इस्तेमाल शारीरिक सुंदरता को सजाने और दिखने में लगा देते हैं!

अब बात करें दक्षिण भारत के लड़कों की तो आप सब यह जानते हैं कि पूरा दक्षिण भारत जाना जाता है पढ़ने-लिखने की योग्यता से| तो भाई लड़के भी तो पढ़े लिखे ही होंगे! अब आई टी इंडस्ट्री दक्षिण भारत में तो है, चाहे बेंगलुरु हो या हैदराबाद या चेन्नई! बल्कि इन राज्यों में साक्षरता की दर भी सारे देश में सबसे ज़्यादा है| लेकिन एक दिक्कत है| वो यह कि पढ़ाई-लिखाई से आप स्मार्ट हो जाएँगे इस बात की कोई गारंटी नहीं है! रट्टा तो तोता भी मार लेता है, लेकिन क्या वह स्मार्ट है? लेकिन हाँ, जहाँ दिमाग़ वाले कामों की बात है, दुनिया दक्षिण भारतीय लड़कों पर ज़्यादा भरोसा करती है पर यह बात अलग है की लड़कियों को वो चश्मिश, सपाट बाल वाले आम से दिखने वाले लड़के उतने पसंद नहीं आते! पर सोचा जाए तो लड़कियों को क्या पसंद है, क्या नहीं, यह जान ही कौन पाया है?

तो यारों, लड़के सभी स्मार्ट होते हैं, उत्तर के हों या दक्षिण के, बात इतनी है कि अपनी समझदारी का इस्तेमाल कौन से काम में कर रहे हैं! उत्तर में शरीर पर ध्यान दे रहे हैं तो दक्षिण में दिमाग़ पर! दिखने में उत्तर के लड़के कमाल हैं तो पढ़ने-लिखने में दक्षिण के!

अब आप ख़ुद ही फैसला कर लो और हमें भी बता दो कि लड़के स्मार्ट कहाँ के होते हैं?

The post लड़के स्मार्ट कहाँ के होते हैं? उत्तर भारत के या दक्षिण भारत के? appeared first on Youngisthan.in.