डॉक्टर संकेत भोसले Archives - Youngisthan.in

कॉमेडी के मामले में कपिल शर्मा की बैंड बजा सकता है ये कॉमेडियन !
टीवी के स्टार स्टैंडअप कॉमेडियन कपिल शर्मा जिस तरह से अपनी कॉमेडी के जरिए लोगों को हंसाते हैं ठीक उसी तरह हर कोई उनके शो को देखने के लिए बेताब भी रहता है.

कपिल की कामयाबी को देखकर ऐसा लगता है जैसे कॉमेडी के मामले में उन्हें दूसरा कोई भी कॉमेडियन मात नहीं दे सकता है.

लेकिन हम आपको बता दें कि एक कॉमेडियन ऐसा भी है जो भविष्य में कपिल शर्मा के लिए खतरा बन सकता है. आखिर कौन है वो कॉमेडियन चलिए हम आपको बताते हैं.

कपिल की बैंड बजा सकता है ये कॉमेडियन

दरअसल कपिल शर्मा को टक्कर देने के लिए एक ऐसा कॉमेडियन आ गया है जो सफलता की सीढ़ियां बहुत तेजी से चढ़ रहा है. इस कॉमेडियन के प्रति लोगों की दीवानगी भी तेजी से बढ़ने लगी है.

ये कॉमेडियन कोई और नहीं बल्कि डॉक्टर संकेत भोसले हैं जो अपनी जबरदस्त मिमिक्री के जरिए लोगों के दिलों में जगह बना रहे हैं. उनके इस टैलेंट से फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी काफी प्रभावित हैं.

आपको बता दें कि डॉक्टर संकेत भोसले का ‘बाबा की चौकी’ नाम से एक कॉमेडी शो भी आता है जिसमें वो संजय दत्त की मिमिक्री करते हैं. उनके इस शो में अब तक बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शिरकत कर चुके हैं. कपिल शर्मा के शो की तरह ही संकेत भोसले का शो इन सितारों के लिए फिल्म प्रमोशन का एक शानदार प्लैटफॉर्म बनता जा रहा है.

कपिल शर्मा के शो पर भी आ चुके हैं नजर

कॉमेडियन संकेत भोसले कुछ समय पहले कपिल शर्मा के शो पर भी अपनी कॉमेडी का जलवा दिखा चुके हैं. कपिल के शो में उन्होंने संजय दत्त की मिमिक्री की और लोगों ने खूब तालियां बजाई थी.

संजय की मिमिक्री देखकर कपिल शर्मा समेत वहां मौजूद हर कोई हैरान था क्योंकि कोई भी असली संजय दत्त और नकली संजय दत्त की आवाज में फर्क नहीं बता पाया.

आपको बता दें कि रेडियो पर आने वाले एक छोटे से सेग्मेंट ‘एक्टर कॉलिंग एक्टर’ में उन्होंने फरहान अख्तर की मिमिक्री की थी लेकिन उन्हें कॉमेडी का सुपरस्टार बनाया संजय दत्त की मिमिक्री ने. यही वजह है कि डॉक्टर संकेत भोसले आज टीवी के संजू बाबा के नाम से मशहूर हैं.

कॉमेडियन बनने से पहले पेशे से डॉक्टर थे संकेत

आपको बता दें कि संकेत भोसले को कॉमेडी और मिमिक्री करने का बड़ा शौक था इसलिए उन्होंने इसी फिल्ड में अपना करियर बनाने का फैसला किया. लेकिन कॉमेडियन बनने से पहले संकेत पेशे से एक डॉक्टर थे.

कॉमेडियन बनने के इस शौक को पूरा करने के लिए डॉक्टर संकेत भोसले ने डॉक्टरी का पेशा छोड़ दिया. लेकिन बतौर कॉमेडियन अपनी एक अलग पहचाने बनाने के लिए उन्हें काफी मशक्कत भी करनी पड़ी.

डॉक्टर संकेत भोसले यह टैलेंट एक टैलेंट रियालिटी शो के जरिए चर्चा में आया जिसे एक्टर जॉन अब्राहम जज कर रहे थे. जॉन भी संकेत के कॉमेडी टैलेंट से काफी प्रभावित हुए थे.

बहरहाल उसके बाद संकेत ने कई और कॉमेडी शोज में अपने टैलेंट का जलवा दिखाया और आज उन्हें आम लोगों से लेकर बॉलीवुड के कई सितारे भी अच्छी तरह से जानते हैं. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि आनेवाले समय में डॉक्टर संकेत भोसले कॉमेडी के सबसे बड़े किंग कपिल शर्मा की बैंड बजा सकते हैं.

The post कॉमेडी के मामले में कपिल शर्मा की बैंड बजा सकता है ये कॉमेडियन ! appeared first on Youngisthan.in.