जयललिता की संपति Archives - Youngisthan.in

आखिर कितनी संपति छोड़ गई है जयललिता !
68 साल की जयललिता अपने पीछे लाखों समर्थक और अन्नाद्रमुक पार्टी को छोड़कर गई हैं।

अब आम और ख़ास लोगों में ख़ासी चर्चा इस बात की है कि जयललिता की संपति कितनी है और वो किसे मिलेगी?

फ़िलहाल ये स्पष्ट नहीं है कि क़ानूनी तौर पर जयललिता की संपति कोई वारिस है या नहीं। इसलिए उनकी संपत्ति किसको मिलेगी, इसको लेकर अभी कुछ कहा नही जा सकता है।

जानकार मानते हैं कि आने वाले दिनों में जयललिता की संपति को लेकर भी विवाद सामने आ सकता है। अप्रैल 2015 में जयललिता ने कुल 113.73 करोड़ रुपए की संपत्ति की घोषणा की थी।

अम्मा की संपत्ति:-

जयललिता के पास तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले के एक गांव में 14.50 एकड़ खेती की जमीन थी। कांचीपुरम के एक गांव में 3.43 एकड़ जमीन थी। उनके पास चार व्यावसायिक संपत्ति भी थीं। खबरों के मानें तो इनमें से एक संपत्ति उनके दत्तक पुत्र वी एन सुधाकरन की हो जाएगी।

जयललिता का घर:-

जयललिता जिस घर में रहती थीं वो 24,000 वर्ग फीट में फैला है। इस घर की कीमत 43.96 करोड़ रुपए आंकी गई है। यह संपत्ति उनकी मां ने 1967 में 1.32 लाख रुपए में खरीदी थी। सूत्रों की मानें तो इस प्रॉपर्टी की उत्तराधिकारी उनकी करीबी शशिकला होंगी। इस मकान के अलावा जयललिता की अचल संपत्ति में चार कमर्शियल इमारतें शामिल हैं, जिनका कुल मिलाकर बाज़ार मूल्य 13 करोड़ रुपये से ज़्यादा आंका गया है।

कारें:-

चल संपत्ति में जयललिता के पास दो टोयोटा प्राडो एसएयूवी, एक कंटेसा, एक एंबेसडर, महिंद्रा बोलेरो और महिंद्रा जीप सहित कुल नौ गाड़ियां हैं। इनकी कीमत 42,25,000 रुपए आंकी गई है।

गहने:-

जयललिता ने एक समय कहा था कि उनके पास कुल 21 किलोग्राम सोने के गहनें है। जिनकी कीमत नहीं बताई जा सकती। उन्होंने यह जिक्र भी किया था कि आय से अधिक संपत्ति का मामला सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है।

चल-अचल संपत्ति:-

साल 2016 के चुनावों में दायर हलफनामे के मुताबिक जयललिता के पास 41.63 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 72.09 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति थी।

कंपनियों में निवेश:-

जयललिता का पांच कंपनियों में बतौर पार्टनर निवेश था। इनमें कुल मिलाकर उनका 27.44 करोड़ रुपए का निवेश था। आखिरी घोषणा के अनुसार उनके पास 41,000 रुपए कैश था। साथ ही 2.04 करोड़ रुपए की देनदारियां थीं। कई कंपनियों में उनके शेयर पुलिस ने जब्त कर लिए थे। मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

अब देखना ये है कि आने वाले समय में अम्मा की सम्पत्ति को लेकर कितने दावेदार सामने आते है, और कौन उनकी सम्पत्ति का असल मालिक होगा।

The post आखिर कितनी संपति छोड़ गई है जयललिता ! appeared first on Youngisthan.in.