जनवरी में जन्में लोग Archives - Youngisthan.in

जानिए कैसे होते है जनवरी महीने में पैदा हुए लोग
जनवरी में जन्में लोग – एस्ट्रोलॉजी में आपके जन्म दिन और तारीख के साथ-साथ महीनो का भी बड़ा महत्व बताया गया है।

इसलिये आज हम साल के पहले महीने याने की जनवरी माह में जन्मे लोगो के बारे में बताने जा रहे है।

तो ऐसे होते है जनवरी में जन्में लोग।

जानिये आज हम बात करेगे कैसे होते है जनवरी में जन्में लोग –

जनवरी में जन्में लोग –

1 – किस्मत होती है मेहरबान-

जनवरी में जन्म लेने वाले लोगो पर किस्मत खास तौर पर मेहरबान होती है। ऐसे लोगो के साथ भाग्य का चमकीला सितारा हमेशा चलता है। खासकर आप अपने गम कभी किसी को नहीं बताते यही वजह है कि दुनिया एक खुशमिजाज व्यक्तित्व के रूप में आपको जानती है।

2 – होते है मेहनती-

आप मेहनत में नहीं बल्कि ‘कड़ी’ मेहनत में विश्वास रखते हैं। काम और करियर को लेकर आपमें एक तरह की दीवानगी पाई जाती है। आप बेहद संस्कारी और आदर्श बच्चे के रूप में समाज पर अपनी छाप छोड़ते हैं।

3 – बनते है लोगो के आईडियल-

आपको नहीं पता होगा लेकिन कई लोगों के लिए आप प्रेरणास्त्रोत होते हैं। एक बेहद साफ-सुथरी और गरिमामयी छवि वाले जनवरी के जातक अपने हर काम पर खुद ही बारीक नजर रखते हैं। वाणी की देवी आप पर विशेष प्रसन्न होती है इसलिये लोग आपको अपना प्रेरणास्त्रोत समझते है।

4 – बातों के जादूगर होते है-

ऐसे लोगो को बातें करने में महारत हासिल होती है इसलिये इन्हें बातों के जादूगर के रूप में जाना जाता हैं। साथ ही आपको सबको साथ लेकर चलने में खुशी मिलती है। बिखराव आपको पसंद नहीं है। मन आपका कांच की तरह स्वच्छ होता है।  आपमें इंसान को पहचानने की विलक्षण शक्ति होती है। बावजूद इसके आप अपने आसपास के लोगों से ही धोखा खा जाते हैं।

5 – काम निकलवाना कोई आपसे सीखे-

अगर आपको किसी से काम निकलवाना है तो उसकी कमियों के प्रति जानबूझ कर आंखे बंद किए रहते हैं। जैसे ही आपका काम निकला आप अगले को कुशलता से किनारे पर भी लगा देते हैं।

6 – कोई आप पर हावी नही हो सकता-

आप पर कोई हावी नहीं हो सकता क्योंकि आपकी पर्सनेलिटी ही इतनी प्रखर और प्रभावशाली होती है कि सामने वाला अपनी बात को कहने से पहले दो बार सोचने पर बाध्य हो जाता है।

7 – होते है कान के कच्चे-

खासकर जनवरी में जन्मे युवाओं में यह कमी पाई जाती है कि वे पूरी बात सुनने से पहले ही रिएक्ट कर देते हैं। कुछ बंदे कान के कच्चे भी होते हैं। जिसकी वजह से मुसीबत में भी पड़ते है।

8 – दिल के साफ होते है-

दिल से आप मासूम होते हैं किसी के प्रति कड़वाहट नहीं पालते लेकिन अगर प्रतिस्पर्धा पर उतर आए तो सामने वाले को पछाड़ कर ही दम लेते हैं। लाइफ के प्रति आपका नजरिया बेहद स्पष्ट होता है। आपको कब, कितना और कैसे चाहिए यह दिमाग में एकदम क्लियर होता है।

9 – होते है बड़े धर्मालु-

आप परिस्थितियों के अनुसार मोल्ड हो जाते हैं। अगर कोई व्यक्ति आपके जीवन में विशेष महत्व रखता है तो उसे सहारा देने में आपका इगो आड़े नहीं आता। धर्मालु इस कदर होते हैं कि कभी-कभी धर्मांध होने की हद तक पहुंच जाते हैं।

10 – प्यार के मामले में होते है सिरियस-

प्यार के मामले में इनके जैसा कमिटेड बंदा मिलना मुश्किल है। हल्के-फुल्के अफेयर जितने चाहे हो सकते हैं लेकिन जिसे एक बार दिल में बसा लिया, तो बस बसा लिया। कुछ किशोर थोड़े कन्फ्यूज्ड पाए जाते हैं और हर किसी से प्यार का वादा कर बैठते हैं, बाद में मैच्योरिटी आने पर बेहद स्मार्टली किसी एक के पल्लू से बंध जाते हैं।

11 – इस फिल्ड में बनाते है कैरियर-

जनवरी में जन्में युवा इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, आर्मी, चार्टेड अकांउटेंट, लेक्चररशिप या फिर सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में जाते हैं। साथ ही इनकी नेतृत्व क्षमता की दुनिया कायल होती है।

12 – लड़कियाँ होती है स्मार्ट-

इस माह में जन्मी लड़कियां बेहद रोमांटिक और स्मार्ट होती है। कॉलेज कैंपस में इनके अफेयर्स चटखारे लेकर सुने जा सकते हैं। ऐसा नहीं है कि हर किसी से इनका नाम जुड़ता है, ये अपना प्यार छुपाकर नहीं रख सकतीं। इनके रोमांटिक स्वभाव के कारण पार्टनर इनके दीवाने होते हैं। लड़कों को बस में रखने की अद्‍भुत कला जानती है।

13 – जरूरी सलाह का रखे खास ध्यान-

जनवरी वाले हर युवा को सलाह है कि थोड़े से स्वार्थी स्वभाव पर कंट्रोल करें। कभी-कभी दूसरों के नजरिये से भी दुनिया देखें। दोस्तों को बेवकूफ समझने की प्रवृत्ति का त्याग करें। किसी का भरोसा ना तोड़ें। भाग्य का सितारा हमेशा आपके साथ है उसे सही वक्त पर पहचानें।

ऐसे होते है जनवरी में जन्में लोग – अगर आपका जन्मदिन भी जनवरी में आता है तो आप अपने बारे में बहुत कुछ जान गये होंगे। लेकिन जिनका जन्मदिन इस महीने नही आता, वे जनवरी में जन्में लोगो का स्वभाव यहां पर अच्छे से समझ सकते है।

The post जानिए कैसे होते है जनवरी महीने में पैदा हुए लोग appeared first on Youngisthan.in.