ग्रीन टी का सेवन Archives - Youngisthan.in

दिन में 3 बार से ज्यादा ग्रीन टी का सेवन सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है !
ग्रीन टी पीना वैसे तो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है.

ग्रीन टी न सिर्फ इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है बल्कि ये कई तरह की बीमारियों से भी हमारे शरीर की रक्षा करने के लिए जाना जाता है.

लेकिन कहते हैं ना कि कोई भी चीज तभी फायदेमंद होती है जब उसका इस्तेमाल संतुलित मात्रा में किया जाए. ठीक उसी तरह से ग्रीन टी का सेवन अगर संतुलित मात्रा में नहीं किया गया तो ये फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचाने लगता है.

आप अगर दिनभर में तीन बार यानी तीन कप से ज्यादा ग्रीन टी का सेवन करते हैं तो ये आपकी सेहत के लिए महंगा साबित हो सकता है. क्योंकि ये आपके शरीर को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है.

ग्रीन टी का सेवन –

1 – पाचन क्रिया होती है प्रभावित

अगर आप अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल करने के लिए बार-बार ग्रीन टी का सेवन करते हैं तो इससे आपकी पाचन क्रिया पर असर पड़ता है. जल्दी वजन कम करने के लिए खाने के तुरंत बाद ग्रीन टी पीने से पाचन की समस्या हो सकती है.

2 – भूख न लगने की शिकायत

दिनभर में तीन कप से ज्यादा ग्रीन टी पीने से आपकी भूख कम हो सकती है. अगर आपको भूख नहीं लगेगी तो आप संतुलित आहार नहीं ले पाएंगे. भूख नहीं लगने के कारण आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो सकती है. जिससे आपका शरीर भी कमजोर हो सकता है.

3 – एसिडीटी की शिकायत

अधिकांश लोगों को बेड टी की आदत होती है इसलिए लोग सुबह उठते ही खाली पेट ग्रीन टी पी लेते हैं. जिससे एसिडिटी की शिकायत हो सकती है. इसलिए सुबह के वक्त खाली पेट ग्रीन टी पीना आपको एसिडिटी की शिकायत भी दे सकता है.

4 – आयरन की कमी

दिन में तीन बार से ज्यादा या बार-बार ग्रीन टी पीने से आपके शरीर में आयरन की कमी भी हो सकती है. ग्रीन टी में मौजूद टैनिन शरीर में आयरन की मात्रा को कम कर देता है. इसलिए बार-बार ग्रीन टी का सेवन ना करें.

5 – गर्भपात का खतरा

गर्भवती महिलाओं के लिए ग्रीन टी काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है. गर्भावस्था के दौरान अधिक मात्रा में ग्रीन टी का सेवन करने से गर्भपात का खतरा बढ़ जाता है. इतना ही नहीं इससे गर्भ में पल रहे शिशु का वजन कम हो सकता है और प्री मैच्योर डिलीवरी तक हो सकती है.

6 – गुर्दे में पथरी का खतरा

अधिक मात्रा में ग्रीन टी का सेवन करने से गुर्दे में पथरी होने का खतरा बढ़ जाता है. इसमें पाया जानेवाला ऑक्जेलिक एसिड, यूरिक एसिड, अमीनो एसिड और फास्फेट गुर्दे की पथरी के लिए जिम्मेदार होते हैं. इसलिए दिनभर में ग्रीन टी का सेवन कम से कम मात्रा में करें.

हालांकि ग्रीन टी का सेवन चाय और काफी से ज्यादा फायदेमंद होता है लेकिन ये तभी फायदेमंद होती है जब दिनभर में इसका 3 बार से ज्यादा सेवन न किया जाए. नहीं तो अत्यधिक मात्रा में ग्रीन टी पीना बैठे-बिठाए आपको स्वास्थ्य से संबंधित कई समस्याएं दे सकता है.

The post दिन में 3 बार से ज्यादा ग्रीन टी का सेवन सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है ! appeared first on Youngisthan.in.