इंटेलीजेंट बोयफ़्रेंड Archives - Youngisthan.in

लड़कियों को क्या पसंद है: अच्छे दिखने वाले लड़के या इंटेलिजेंट लड़के?
लड़कियों को क्या पसंद है?

यह शायद इस सदी का या आने वाली कई सदियों का सबसे महत्वपूर्ण सवाल है!

देखो यार, ज़रा शांत हो के बैठो, इतना उत्तेजित होने की ज़रुरत नहीं है|

जानता हूँ कि लड़कों से पूछा जाये कि कैसी लड़की पसंद है तो 10 में 10.1 लोग यही बोलेंगे कि सुन्दर लड़की ही चाहिए! ख़ुद भले ही संसार को सिद्ध कर चुके हों कि हम सच में बंदरों की बिरादरी से आये हैं, पर लड़की तो अप्सराओं की दुनिया की ही चाहिए हम लड़कों को, है ना?

पर लड़कियों को जान पाना नामुमकिन से एक-दो कदम आगे-पीछे ही है! कितने तो इसी खोज में पैदा होकर निकल भी लिए! कितने हैं जिन पर जवानी में बुढ़ापा छा गया पर इस सवाल का कोई जवाब मिला नहीं!

आओ ज़रा हम भी कोशिश करें!

वैसे तो आजकल की लड़कियाँ इस मामले में बड़ी बेधड़क हैं और किसी के मुँह पर यह कहने से बिलकुल नहीं कतरातीं कि देखो यार, तुम इतने हैंडसम नहीं हो कि तुम्हें बोयफ़्रेंड या पति बनाया जाए! लेकिन कुछ ऐसी भी हैं जो सिर्फ़ आदमी के दिमाग़, उसकी समझदारी और इंटेलिजेंस से ही इम्प्रेस हो जाती हैं! फिर उनके लिए कद-काठी, मोटा-पतला, गंजा-टकला कुछ मायने नहीं रखता!

लेकिन क्या दिल से वो यही चाहती हैं या ज़िन्दगी में कोम्प्रोमाईज़ करने का यही बहाना है?

अब उदहारण के तौर पर देखिये, ह्रितिक रोशन देश के सबसे हैंडसम व्यक्तियों की श्रेणी में आते हैं लेकिन फिर भी उनकी पत्नी उन्हें छोड़ ही गयीं! उधर शाहरुख़ ख़ान ने उन दिनों में गौरी को अपनी पत्नी बनाया जब वो इतने मशहूर या बड़े स्टार नहीं थे! और साफ़ बात की जाए तो शाहरुख़ जवानी में इतने कमाल के दिखते भी नहीं थे जो वो ख़ुद भी मानते हैं! तो ज़ाहिर है गौरी ने उनका दिल और दिमाग़ देखकर ही शादी की होगी, है ना?

चलो मैं यह नहीं कहता कि लड़कियाँ सिर्फ़ आदमी की जेब देखकर उस से शादी करती हैं या बोयफ़्रेंड बनाती हैं| हाँ वैसी लड़कियाँ भी हैं पर सब ऐसी नहीं हैं! तो फिर आहें तो वो सलमान ख़ान को देखकर भरती हैं लेकिन असल ज़िन्दगी में कद्दू-गोभी जैसे दिखने वाले आदमी को भी अपना जीवन-साथी बनाने में हर्ज़ नहीं समझतीं! तो आखिर माजरा क्या है?

भाई सौ बात की एक बात, सबसे ज़्यादा अपने दिमाग़ पर काम करो! बेवकूफ हो तो समझदार बन जाओ! अक्कल कम है तो बादाम खाओ! ज्ञान कम है तो ज्ञान बढ़ाओ! और उस से भी ज़्यादा दिल पे काम काम करो क्योंकि आख़िर में लड़की वही पटेगी जिसका दिल जीतोगे! पैसे और शरीर की ख़ूबसूरती कुछ दिन का टाइम पास दिलवा देगी लेकिन लम्बा चलने वाला रिश्ता तो दिल और दिमाग़ से ही मिलता है!

बाक़ी, लड़कियों को समझने की कोशिश में वक़्त मत गँवाओ, काम-धंधे पर लगो और होशियारी से अपना प्यार पाओ!

The post लड़कियों को क्या पसंद है: अच्छे दिखने वाले लड़के या इंटेलिजेंट लड़के? appeared first on Youngisthan.in.