अमिताभ और रेखा Archives - Youngisthan.in

जब अमिताभ और रेखा का लव सीन देखकर रोने लगी थीं जया !
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ और रेखा की प्रेम कहानी जग-ज़ाहिर है.

हर सिनेमा प्रेमी यही चाहता था कि अमिताभ को रेखा से शादी कर लेनी चाहिए थी, लेकिन क़िस्मत को शायद कुछ और ही मंज़ूर था.

अमिताभ और रेखा की प्रेम कहानी अधूरी रह गई. हुआ इतना कि दोनों एक-दूसरे के साथ फिल्में तक करने से इनकार कर दिए. रेखा की तरफ़ से ये इनकार कभी नहीं हुआ. ये शुरुआत अमिताभ ने ही किया.

रेखा को अमिताभ जहां छोड़कर गए थे आज भी रेखा वहीं खड़ी है.

आज हम आपको बताएंगे कि अमिताभ और रेखा की उस मूवी के बारे में, जिसके बाद अमिताभ और रेखा फिर एक साथ नज़र नहीं आए और उसका एकमात्र कारण था जया की आंखों में आंसू. उस आंसू ने इन दोनों को जुदा कर दिया. उस आंसू ने अमिताभ का रेखा का नहीं, बल्कि जया का हमेशा-हमेशा के लिए बना कर रख दिया.

ख़ुद रेखा ने ये बात एख इंयरव्यू के दौरान कही थी.

बात उस समय की है जब फिल्म मुकद्दर का सिकंदर रिलीज़ से पहले प्रीमियर के लिए तैयार थी. उस प्रीमियर में सभी लोग आए. अमिताभ भी अपने परिवार के साथ आए. अमिताभ की फैमिली फर्स्ट रो में बैठी थी. उस समय रेखा भी हॉल में मौजूद थीं. फिल्म चलती रही और लोग बीच-बीच में तारीफ़ करने के साथ ही तालियां भी बजाते रहें, लेकिन उस पूरे हॉल में सिर्फ़ एक शख़्स ऐसा था, जो न तो ताली बजाया और न ही फिल्म की तारीफ़ की, वो थीं जया.

रेखा एकटक जया का एक्सप्रेशन ही देख रही थीं. फिल्म आगे बढ़ी और वो सीन आया जिसमें रेखा और अमिताभ इश्क़ फरमा रहे थे. उस सीन में दोनों ही बहुत रोमांटिक थे. हॉल में बैठे लोग उस फिल्म को देख रहे थे, जबकि रेखा जया को. अचानक रेखा ने देखा कि जया की आंखों से आंसू गिर रहें हैं. ये किसी और को दिखाई नहीं दिया. क्योंकि सभी फिल्म में मशगूल थे, लेकिन रेखा की निगाहें जया के आंसुओं पर टिक गईं. फिल्म का प्रीमियर शो ख़त्म हुआ. सभी वहां से निकल गए.

दूसरे दिन रेखा को किसी ने ये कहा कि अब से अमिताभ आपके साथ काम नहीं करेंगे.

ये बात फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों नें कहा.

रेखा माजरा तो समझ ही गई थीं, लेकिन कनफर्म करने के लिए उन्होंने ये बात अमिताभ से पूछी. अमिताभ ने उस समय सिर्फ़ इतना कहा कि वो इसके बारे में कुछ बात नहीं करना चाहते. आगे से फिल्म नहीं करेंगे, बस नहीं करेंगे.

इसके बाद अमिताभ और रेखा एक साथ नज़र नहीं आये.

The post जब अमिताभ और रेखा का लव सीन देखकर रोने लगी थीं जया ! appeared first on Youngisthan.in.