अपराधियों को आदित्यनाथ की चेतावनी Archives - Youngisthan.in

योगी के इस बयान के बाद यूपी में अपराधियों को सता रहा है अब ये डर !
अपराधियों को आदित्यनाथ की चेतावनी – कल तक जिन अपराधियों के खौफ से उत्तर प्रदेश में लोग ही नहीं पुलिस भी घबराती थी, वो मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के एक बयान से सहमे हुए हैं.

उनके डर की वजह है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी की एक ऐसी चेतावनी, जिसके बाद अपराधियों को ऐसा डर सताने लगा है जिसका ख्याल मन में आते ही उनके पसीने छूट रहे हैं.

आपकों बता दें कि अपराधियों को आदित्यनाथ की चेतावनी इतनी खतरनाक कि बड़े से बड़ा अपराधी उसके डर से जरायम की दुनिया को अलविदा कह देता है.

और जो उसके बाद भी जरायम की दुनिया का मोह नहीं छोड़ता तो फिर दुनिया को अलविदा कहना उसकी मजबूरी बन जाता है.

मुख्यमंत्री ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा कि गुंडे, अराजक तत्व और माफिया प्रदेश छोड़कर चले जाएं नहीं तो उन्हें सही जगह पहुंचा दिए जाएंगे. ऐसी जगह जहां कोई जाना नहीं चाहता.

जी हां, ये है अपराधियों को आदित्यनाथ की चेतावनी – इस अंतिम लाइन ने अपराधियों के मन में ही ऐसी दहशत कायम की है जिसके बाद से उनकी रातों की नींद हराम हो गई है. इशारों इशारों में योगी ने अपराधियों के लिए जिन जगहों का जिक्र किया उनमेें से एक तो जेल है और दूसरी जगह जिसका नाम नहीं लिया, वह है यमराज के पास.

गौरतलब है कि जब सूबे में कल्याण सिंह के नेतृत्व में भाजपा की सरकार थी तब कल्याण सिंह भी अपराधियों के लिए इसी प्रकार की भाषा का प्रयोग करते थे. वो भी कहते थे कि अपराधी या तो जेल चला जाए या फिर ऊपर जाने के लिए तैयार रहे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साफ कह चुके हैं कि सत्ता के संरक्षण में पलने वाले माफिया और गुंडों के लिए यूपी में कोई जगह नहीं हैं. अपराधियों के साथ कैसा सलूक किया जाए इसके लिए पुलिस को निर्देश दिए जा चुके हैं.

प्रदेश में घटने वाली हर घटना पर योगी आदित्यनाथ की पैनी नजर है. खासकर अपराध को लेकर. इसके लिए वो अपने महातहत अफसरों को अगले कुछ घंटों में सारी व्यवस्था ठीक करने का अल्टीमेटम दे चुके हैं.

योगी ने कहा कि उनकी सरकार में गुंडों, माफियाओं, अपराधियों तथा असामाजिक तत्वों को संरक्षण देने वालों के लिये कोई जगह नहीं होगी. ऐसे लोग या तो उत्तर प्रदेश छोड़कर चले जाएं या फिर उन्हें उनकी सही जगह पहुंचा दिया जाएगा.

यही कारण है कि अपराध करने के बाद खुलेआम घूम रहे अपराधियों को अब लगने लगा है कि जिस प्रकार मुख्यमंत्री योगी सख्त तेवर अख्तियार कर रहे हैं उसको देखते हुए अब उनके लिए कानून का मखौल उड़ाना संभव नहीं है.

जिस प्रकार अपराध और अपराधियों से निपटने के लिए पुलिस को खुली छूट दी जा रही है उसको देखते हुए संभव है कि आने वाले दिनों में खूंखार अपराधियों के एनकाउंटर भी शुरू हो जाए.

यही डर सता के संरक्षण में पहले वाले अपराधियों को सबसे अधिक सता रहा है.

The post योगी के इस बयान के बाद यूपी में अपराधियों को सता रहा है अब ये डर ! appeared first on Youngisthan.in.