अतुल अंजन Archives - Youngisthan.in

सनी लियॉन ने अब यह क्या कर डाला? तौबा-तौबा!
यह कहानी अपने रिस्क पर पढ़ें दोस्तों, इसे पढ़कर कहीं कुछ उल्टा-सीधा हो गया तो मैं ज़िम्मेदार नहीं होऊँगा! यार अब आख़िर सनी लियॉन के बारे में कुछ लिखने वाला हूँ, क्या पता क्या हो जाए!

आप तो जान ही गए होंगे कि कल एक नेता, श्री अतुल अंजन ने सनी लियॉन के बारे में कहा था कि उनकी कंडोम की एड देखकर देश में रेप के केसेस बढ़ गए हैं!

भाई साहब जो बात अतुल जी बताना भूल गए वो तो इस से भी गहरी है और इसका असर पूरे देश पर दिखना शुरू हो गया है| आजकल पानी की कमी है, सबको खाना नहीं मिलता, गरीबी बढ़ रही है?

इस सब का कारण और कोई नहीं सनी लियॉन ही है!

अरे हैरान होकर हँसिये मत! मैं बताता हूँ यह राज़, आप भी चौंक जाएँगे|

जब से लोगों ने देखा है कि सनी लियॉन खाना खाती है, राशन की दुकानों पर चोरियाँ बढ़ गयी हैं, सरकारी गोदामों से ट्रक के ट्रक लूट लिए जाते हैं, काला-बाज़ारी चरमसीमा पर पहुँच चुकी है! और एक फिल्म में तो सनी पानी पीती हुई नज़र आ गयीं! तभी से पानी का माफ़िया सक्रिय हो गया है! दिन-दिन भर पानी के ट्रक भर के ख़ुद भी पीते हैं और अपनों को भी पिलाते हैं लेकिन ज़रूरतमंदों तक पहुँचने नहीं देते! और आपको पानी चाहिए ही है तो दुगुने-तिगुने दाम दीजिये, तब टैंकर आएगा! और तो और, इस काम में म्युनिसिपैलिटी भी इस माफ़िया का साथ दे रहा है! और यह जो नेता लोग रो रहे हैं कि उनके चुनाव-क्षेत्र में बारिश नहीं हुई, किसान रो रहे हैं, इसके पीछे भी सनी का ही हाथ है! इस बार हमारे मानसून विभाग ने बादलों को दिखा दिया सनी लियॉन का एक नहाते हुए का वीडियो! बस, बादल भी पागल हो गए और आनन-फ़ानन में यहाँ-वहाँ बरस लिए! जहाँ ज़रुरत थी वहाँ एक बूँद नहीं गिराई!

और अब तो सबसे सन्नाटेदार ख़बर सुनने को मिली है| अफ़वाह है कि शायद करण जोहर ने सनी को अपनी अगली फ़िल्म के लिए साइन कर लिया है जिस में मुख्य भूमिका में रहेंगी ऐश्वर्या राय बच्चन! हे भगवान, करण की पारिवारिक फिल्मों में सनी के आ जाने से क्या अब भले घर की बेटियाँ-बच्चियाँ आँखें बंद करके, बिना कुछ सोचे, दिमाग़ पर ताला लगा के पोर्न फ़िल्मों की तरफ रुख कर लेंगी?

जाने अब सनी लोगों से क्या-क्या करवाने वाली है| कम से कम यह तो तय है कि सनी की वजह से क़यामत आने वाली है, दुनिया ख़त्म हो जायेगी जल्दी और शायद कुछ चुनिंदा लोगों को सनी के साथ मंगल ग्रह पर भेज दिया जाए, एक नयी दुनिया बसाने को!

वैसे वो सब तो ठीक है पर आप क्या सोचने लगे?

यही ना कि मैं पागल हो गया हूँ और बेवकूफी की हर हद पार कर चुका हूँ? इसकी शुरुआत किसने की थी? हमारे नेता श्री अतुल जी ने, और किस ने?

अरे बाप रे, देखा सनी का असर?

उन्होंने नेता तो नेता, आम आदमी का भी दिमाग़ ख़राब कर दिया है!

पागल होने से बचना है तो सनी को किसी और ग्रह पर भेजो! या फिर ऐसे नेताओं को ही भेज दो!

क्या करना है, जल्दी बोलो!

The post सनी लियॉन ने अब यह क्या कर डाला? तौबा-तौबा! appeared first on Youngisthan.in.