खेल

इन खेलों की सेक्सी ड्रेस देखकर खुद को रोक नहीं पाएंगे आप!

किसी भी खेल में ड्रेस एक महत्‍वपूर्ण भूमिका अदा करती है।

खिलाडि़यों के लिए अगर सबसे महत्‍वपूर्ण कुछ होता है तो वो है उनकी ड्रेस। वे इसे पहनकर गौरवान्वित महसूस करते है। आमतौर पर यह देखा गया है कि खिलाड़ी को अपनी खेल सामग्री टूटने का ज्‍यादा मलाल नहीं होता, लेकिन उसके लिए ड्रेस बहुत महत्‍वपूर्ण होती है और यादगार भी।

कई खिलाड़ी खेल को छोड़ते समय यह कह भी चुके हैं कि इस ड्रेस को पहनकर जो महसूस किया वैसी भावना अब कभी नहीं आएगी। बहरहाल, खेल में आधुनिकता के साथ-साथ ग्‍लैमर भी बढ़ गया है। अब कुछ खेल ऐसे भी है जिसमे यह समझना आपके लिए मुश्किल हो जाएगा कि खेल के लिए ड्रेस पहनी गई है या ड्रेस के लिए खेल खेला जा रहा है।

आईए नजर डालते हैं ऐसे ही कुछ खेलों की सेक्सी ड्रेस पर जिसे देखकर आप खेल को देखना शुरू कर देंगे।

लोंजरी फुटबॉल

लोंजरी फुटबॉल लीग (एलएफएल) की शुरुआत 2009 में हुई। महिलाएं लोंजरी में एनएफएल फुटबॉल खेलती हैं यानी रग्‍बी जैसे हाथ में गेंद लेकर दौड़ती हैं। इस खेल ने काफी दर्शकों को आकर्षित किया। इस खेल की विशेषता ही ड्रेस को माना गया है। महिलाएं जब लोंजरी पहनकर मैदान में दौड़ती हैं तो प्रशंसकों का मन इन्‍हें देखने के लिए ही ठहर ही जाता है। अमेरिका के इस खेल में प्रत्‍येक टीम में सात-सात खिलाड़ी होती हैं। इसे इंडोर फुटबॉल के समान खेला जाता है। ड्रेस (यूनिफॉर्म) में कंधे, कोहली, घुटने के पैड्स भी खिलाड़ी पहनती हैं। आईस हॉकी के समान हेलमेट भी खिलाड़ी पहनती है। 50 यार्ड के मैदान में किकऑफ के साथ मैच की शुरुआत होती है। एक टीम को हर चौथे डाउन (गिरने) में से एक डाउन करना होता है। एक टचडाउन के बाद टीम को अंक मिलता है।

बीच वॉलीबॉल

रेत के कोर्ट पर दो टीमों के बीच वॉलीबॉल का घमासान होता है। इसे 1996 से ओलिंपिक में भी शामिल कर लिया गया है। इंडोर वॉलीबॉल के समान विरोधी टीम के पाले में गेंद को गिराना सबसे बड़ी चुनौती होती है। इसमें भी सर्विस की जाती है। इस खेल में खिलाड़ी जूते नहीं पहन सकते। दो ही महिला खिलाड़ी एक टीम की सदस्‍य होती हैं। ज्‍यादातर मैच तीन सेट के होते है जबकि कुछ मैच पांच सेट के भी खेले जाते है। महिलाओं के लिए बीच वॉलीबॉल के नेट की ऊचांई 2.24 मीटर होती है। महिलाओं की ड्रेस होती है ब्रा और पेंटी पहनना। गर्म रेत पर भी महिलाओं को खेलना होता है जो उनके लिए चुनौती लेकिन दर्शकों के लिए मनोरंजन का साधन होता है।

सर्फिंग-

महिलाओं को अपनी खूबसूरती दिखाने और खतरों से खेलने की क्षमता का प्रदर्शन करने का जरिया है सर्फिंग। सर्फिंग में जान जाने का खतरा बना रहता है क्‍योंकि इसे पानी के बीच में करना होता है। खिलाड़ी के पास एक स्‍लाइड होती है, जिस पर चढ़कर उसे पानी की बड़ी-बड़ी लहरों से पार पाना होता है। इसे करने में मजा भी बहुत आता है। सर्फिंग भी अंतरराष्‍ट्रीय स्‍तर की प्रतिस्‍पर्धा है। इसमें अंक अर्जित करने होते हैं। सबसे खतरनाक बात यह होती है कि पानी के बीच शार्क के सामने भी आपको लड़ना पड़ सकता है। कई शोध में सामने भी आ चुका है कि महिलाएं इस खेल को लेकर काफी क्रेजी है। यह तो सभी को पता है कि महिलाएं भीगी हुई कितनी सेक्‍सी लगती है। महिलाओं की खूबसूरती को निहारने के लिए कई प्रशंसक वहां मौजूद रहते है।

टेनिस-

इस खेल की लोकप्रियता से तो सभी वाकिफ हैं। टेनिस एकल या युगल होता है। अब तो टेनिस लीग भी काफी प्रचलित हो रही हैं। जब खेल में ड्रेस की बात कर रहे हैं तो इस खेल की मशहूर हस्‍ती मारिया शारापोवा का नाम पहले याद आना प्राकृतिक है। टेनिस में महिलाओं की ड्रेस बहुत छोटी होती है। महिलाओं को जांघ तक की ड्रेस पहननी होती है और अंदर वे स्‍लेक्‍स पहनती है। पुरुषों के बीच तो महिलाओं का यह अंदाज बेहद लोकप्रिय है। कई टेनिस खिलाड़ी इतनी खूबसूरत है कि कोर्ट में मौजूद प्रशंसकों को मैच देखने के साथ डबल बोनस मिल जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का उल्‍लेख किया जा चुका है कि महिलाओं के मैच के टिकट उनके खेल से ज्‍यादा खूबसूरती के कारण बिकते हैं।

जिम्‍नास्टिक्‍स

जिम्‍नास्टिक्‍स एक ऐसा खेल है जिसमें खिलाड़ी को बहुत मेहनत की जरूरत होती है। उसे अपने शरीर का नियंत्रण, संतुलन और लचीलेपन का प्रदर्शन करना होता है। जिम्‍नास्टिक्‍स के सभी प्रतिस्‍पर्धा को फेडरेशन इंटरनेशनल डे जिम्‍नास्टिक्‍ (एफआईजी) शासित करती है। हर देश की अपनी शासित इकाई होती है जो एफआईजी से एफिलिएट होती है। महिलाएं इस खेल में बहुत सक्रिय है। उन्‍हें अपने पैरों को खुला रखने के लिए वन पीस कपड़ा पहनना होता है जो स्‍कीन टाइट होती है। इसे लियोटार्ड भी कहते हैं। महिलाएं इस ड्रेस में बहुत आकर्षक भी लगती हैं। जिम्‍नास्टिक्‍स हर ओलिंपिक की मशहूर स्‍पर्धा है। महिलाओं की खूबसूरती यहां कुछ ज्‍यादा ही मशहूर है। महिलाओं का अच्‍छा खेल देखने के लिए काफी संख्‍या में लोग इसे देखने के लिए पहुंचते हैं।

फिगर स्‍केटिंग-

बर्फ पर स्‍कैटिंग करते देखना कितना आनंददायक होता है न। विंटर ओलंपिक में शामिल इस खेल में भी एकल और युगल स्‍पर्धा होती है। इसमें ग्रुप और चार स्‍कैटर्स की टीम की भी प्रतिस्‍पर्धा होती है। महिलाओं की ड्रेस आपको आकर्षित करने में म‍ाहिर है। उनकी शानदार ड्रेस और उसके बाद उनका उछलना, घूमना, फील्‍ड में घूमना, एक-दूसरे को उठाना, हवा में उछालना आदि करते समय आपका मन भी इन्‍हें देखने के लिए ठहर ही जाएगा। महिलाओं ने आकर इस खेल की शान बढ़ाई है। नियम भी बदल गए हैं। इसलिए पहले जहां इस खेल में ज्‍यादा लोग रूचि नहीं लेते थे, वहीं अब परिस्थिति बिलकुल विपरीत है। इस खेल में लोगों का रूझान बढ़ रहा है और उम्‍मीद है कि इसे पढ़कर तथा ड्रेस देखकर आप भी इस खेल को देखना शुरू कर देंगे।

हाल ही में खबर आई थी कि एक जिम्‍नास्‍ट ने लियोटार्ड ड्रेस पहनकर स्‍पर्धा में भाग लिया तो इस्‍लाम धर्म का ड्रेस कोड तोड़ने का आरोप लगाकर उसकी काफी आलोचना हुई। मलेशिया की स्‍वर्ण पदक विजेता फराह एन अब्‍दुल हादी के साथ ही यह वाकया हुआ था। हालांकि इस खिलाड़ी ने हार नहीं मानी और आगे भी खेली।

हमने इसी को ध्‍यान में रखकर उन खेलों के बारे में बताना चाहा कि ड्रेस भले ही प्रशंसकों को आकर्षित करने वाली ही क्‍यों न हो, लेकिन महिला खिलाड़ी के जूनुन को पहचानना जरूरी है।

इन स्‍पर्धाओं में ड्रेस की अहमियत को समझना जरूरी है। छोटी ड्रेस पहनकर खेलने में काफी राहत महसूस होती है।

Abhishek Nigam

Share
Published by
Abhishek Nigam

Recent Posts

ढल गई जवानी जिस्म के सौदे में ! अब क्या होगा बूढ़ापे का !

वेश्याओं के रेड लाइट इलाके में हर रोज़ सजती है जिस्मफरोशी की मंडी. इस मंडी…

5 years ago

पेट्रीसिया नारायण ! 50 पैसे रोजाना से 2 लाख रुपये रोजाना का सफ़र!

संघर्ष करनेवालों की कभी हार नहीं होती है. जो अपने जीवन में संघर्षों से मुंह…

5 years ago

माता रानी के दर्शन का फल तभी मिलेगा, जब करेंगे भैरवनाथ के दर्शन !

वैष्णों देवी माता का मंदिर कटरा से करीब 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है.…

5 years ago

एक गरीब ब्राह्मण भोजन चुराता हुआ पकड़ा गया और फिर वो कैसे बन गए धन के देवता कुबेर देव!

धन-दौलत की चाह रखनेवाले हमेशा धन की देवी लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करते हैं. माता लक्ष्मी…

5 years ago

रमज़ान में खुले हैं जन्नत के दरवाज़े ! होगी हर दुआ कबूल !

साल के बारह महीनों में रमज़ान का महीना मुसलमानों के लिए बेहद खास होता है.…

5 years ago

चिता की राख से आरती करने पर खुश होते हैं उज्जैन के राजा ‘महाकाल’

उज्जैन के क्षिप्रा नदी के पूर्वी किनारे पर बसा है उज्जैन के राजा महाकालेश्वर का…

5 years ago